यूपी जन सुनवाई समाधान, jansunwai.up.nic.in Complaint Registration, जन सुनवाई पोर्टल शिकायत पंजीकरण, Jansunwai Portal/APP, Complaint Status चेक करने की जानकारी आपको इस लेख में दी जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सहयोग से एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली जनसुवाई पोर्टल की शुरुआत की गई है, जिस पर राज्य के नागरिक अपनी शिकायतों को दर्ज करा सकेंगे
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया यह एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसके माध्यम से राज्य का कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत को शासन स्तर पर पंहुचा सकता है। इस ऑनलाइन पोर्टल पर नागरिको द्वारा दर्ज की गई शिकायतों का सम्बंधित विभाग द्वारा शीघ्र निवारण किया जायेगा। उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से आप किसी भी स्थान से अपनी शिकायत को दर्ज कर सकते हैं।
Table of Contents
UP Jansunwai Portal | jansunwai.up.nic.in, शिकायत पंजीकरण
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे है ताकि आम नागरिको को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। परन्तु दुःख की बात है की उत्तर प्रदेश आपराधिक घटनाओ के मामले में देश के अन्य राज्यों से काफी आगे है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिकायत निवारण प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल को शुरू किया गया है।
एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट (jansunwai.up.nic.in) के द्वारा आप आसानी से किसी भी प्रकार की आपराधिक, अवैध वसूली तथा भष्टाचार से सम्बंधित शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते है। आप इस पोर्टल की सहायता से उन सरकारी कर्मचारी कर्मचारियों की शिकायत दर्ज करा सकते है जो अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वाहन नहीं करते हैं।
इसके साथ ही भू माफियाओ द्वारा गरीब लोगो का शोषण किये जाने के सम्बद्ध में भी गरीब व्यक्ति की परेशानियों को उच्च अधिकारियो द्वारा नहीं सुना जाता जिस कारण उन्हें इंसाफ नहीं मिल पाता। इन सभी समस्याओ के समाधान के लिए जनसुनवाई – समाधान (jansunwai.up.nic.in) आधिकारिक वेबसाइट को लांच किया गया है।
Objective of UP Jansunwai Portal
हम जानते हैं कि हमारे देश के बहुत से राज्यों में अपराध बहुत अधिक है, जिसके कारण आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में आम नागरिकों को द्वारा सरकार से उम्मीद लगायी जा रही है कि इस समस्या का निवारण किया जाये, अन्यथा अपराधों की गिनती ऐसे ही बढ़ती रहेगी। इसी समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल की शुरुआत की गयी है।
इस उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल का मुख्य उद्देश्य यह है कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने और विभाग से संबंधित समस्याओं को दूर करके राज्य को अपराध मुक्त करना है, जिससे कि राज्य के लोगों की शिकायतों को आसानी से हल किया जा सके। जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से राज्य के भ्रष्टाचार को रोकने के लिए। राज्य सरकार का उद्देश्य इस जनसुनवाई सुविधा का लाभ उत्तर प्रदेश के सभी लोगों तक पहुँचाना है।
यूपी जनसुनवाई समाधान शिकायत पंजीकरण पोर्टल प्रमुख तथ्य
पोर्टल का नाम | जनसुनवाई – समाधान |
आरम्भ की गई | राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा |
लाभार्थी | प्रदेश के नागरिक |
शिकायत पंजीकरण की प्रक्रिया | ऑनलाइन तथा फोन के माध्यम से |
उद्देश्य | जन शिकायतों का निवारण |
लाभ | समस्याओं के निस्तारण को आसान बनाना |
श्रेणी | उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | jansunwai.up.nic.in |
जनसुनवाई -समाधान: jansunwai.up.nic.in, शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया
वह सभी व्यक्ति जो जनसुनवाई -समाधान आधिकारिक वेबसाइट पर शिकायत का पंजीकरण कराना चाहते हैं वह सभी नीचे दिए गए चरणों के द्वारा jansunwai.up.nic.in पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको jansunwai.up.nic.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- वेबसाइट के होमपेज पर आपको कुछ सेक्शन दिखाई देंगे। यहा आपको “शिकायत पंजीकरण” सेक्शन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपसे जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत योग्य विषयो की शिकायत के लिए सहमति मांगी जाएगी। यहाँ आपको “में सहमत हु”बॉक्स पर क्लिक करके सबमिट करना होगा।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट में स्वयं को पंजीकृत करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पटल खुल जायेगा। यहाँ आपको अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी दर्ज करके कॅप्टचा कोड भरते हुए “ओटीपी भेजे” बटन पर क्लिक कर देना है।

- अब आपके पंजीकृत मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा जिसे आप निर्धारित स्थान पर दर्ज कर “सबमिट करे” पर क्लिक कर दे, यहाँ अब एक जनसुनवाई शिकायत पंजीकरण का पेज खुल जायेगा यहाँ आपको अपनी शिकायत सही-सही दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद आप अपनी शिकायत के सम्बन्ध में “सन्दर्भ सुरक्षित करे” लिंक पर क्लिक कर दे। इस प्रकार आपका ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण पूरा हो जायेगा।
आपको शिकायत पंजीकरण का नंबर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की सहायता से प्रदान किया जायेगा। इस पंजीकरण नंबर की सहायता से आप अपनी शिकायत की स्थिति की जाँच कर सकते है।
UP Jansunwai Complaint Status | शिकायत की स्थिति जाने
आप जनसुनवाई – समाधान की आधिकारिक वेबसाइट (jansunwai.up.nic.in) के द्वारा अपनी शिकायत के सम्बन्ध में स्थिति की जांच कर सकते हैं। इसके लिए आपको दिए गए आसान से चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको jansunwai.up.nic.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको कुछ सेक्शन दिखाई देंगे। यहां आपको “शिकायत की स्थिति” सेक्शन पर क्लिक कर देना है।

- आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, यहाँ आपको शिकायत पंजीकरण संख्या, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी तथा कॅप्टचा कोड भरकर “सब्मिट करे” पर क्लिक कर देना है।
अब आपकी कंप्यूटर और मोबाइल स्क्रीन पर शिकायत पंजीकरण की स्थिति की स्थिति दिखाई देगी।
यूपी जनसुनवाई शिकायत के निवारण में देरी होने पर क्या करे
अगर आपके द्वारा एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (जनसुनवाई पोर्टल) पर दर्ज शिकायत का निवारण नहीं किया जाता तब आप सम्बंधित अधिकारियो को अपनी शिकायत के सम्बन्ध में पुनः कार्यवाही लिए अनुस्मारक भेज सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए आसान से चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको jansunwai.up.nic.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको कुछ सेक्शन दिखाई देंगे। आप “अनुस्मारक भेजें” सेक्शन पर क्लिक कर दे।

- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। यहाँ आपको अपनी शिकायत पंजीकरण संख्या दर्ज कर “खोजे”पर क्लिक करना होगा
- अब आपके द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत की स्थिति आपको आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। यहाँ से आप दर्ज की गई शिकायत पर हुई कार्यवाही की जानकारी ले सकते हैं।
अपडेट – यदि अनुस्मारक भेजने के बाद भी आपके द्वारा दर्ज समस्या का निवारण नहीं किया जाता तब आप 3 माह के अंदर अपनी शिकायत के सम्बन्ध में निस्तारित सन्दर्भों पर फीडबैक दे सकते है। यहाँ आपके द्वारा दी गई रेटिंग के अनुरूप आपकी शिकायत पर उच्चाधिकारी स्तर से पुनर्विचार किया जायेगा।
jansunwai.up.nic.in | जनसुनवाई-समाधान अपना फीडबैक दर्ज करे
उत्तर प्रदेश जनसुनवाई-समाधान आधिकारिक वेबसाइट पर अपना फीडबैक दर्ज कराने के लिए आपको दिए गए आसान से चरणों का पालन करना है: –
- सबसे पहले आपको jansunwai.up.nic.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- यहाँ आपको “आपकी प्रतिक्रिया” सेक्शन पर क्लिक कर देना है जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर निस्तारित सन्दर्भों पर फीडबैक पेज खुल जायेगा।

- यहाँ आपको कुछ जानकारी जैसे: -शिकायत पंजीकरण संख्या, मोबाइल नंबर तथा कॅप्टचा कोड भरते हुए अपना फीडबैक दर्ज करना होगा।
- अपने द्वारा दर्ज फीडबैक की जांच के पश्चात् आप “दर्ज करे” बटन पर क्लिक कर दे।
उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल पर स्वीकार न की जाने वाली शिकायते
- सूचना के अधिकार से जुड़े मामलों में शिकायत स्वीकार नहीं की जाएगी।
- माननीय न्यायालय में विचाराधीन मामले की शिकायत स्वीकार नहीं की जाएगी।
- यदि आप किसी प्रकार का सुझाव देते हैं तो यह भी मान्य नहीं होगा।
- यदि वित्तीय सहायता या नौकरी की मांग की जाती है, तो यह शिकायत स्वीकार नहीं की जाएगी।
- शिकायतें तब तक स्वीकार नहीं की जाएंगी जब तक कि सरकारी सेवकों के सेवा-संबंधी मामले (तबादलों सहित) तब तक नहीं किए जाते जब तक कि उन्होंने विभाग में उपलब्ध विकल्पों का इस्तेमाल नहीं किया।
उत्तर प्रदेश जनसुनवाई शिकायत का निवारण
यदि अपने इस पोर्टल के माध्यम से कोई शिकायत दर्ज करवाई है और उस शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी है, तो आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा-
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश जनसुनवाई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Send Reminder” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।
- इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण दर्ज कर देना है।
- सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करने के बाद आप अनुस्मारक भेज सकते हैं।
UP Jansunwai App | जनसुनवाई मोबाइल ऐप डाउनलोड करें
अगर आप एंड्राइड मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करते हैं तब आप इस लेख में बताई गए सभी प्रक्रमों को ऐप के माध्यम से भी पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए आसान से चरणों का पालन करना होगा।
- जनसुनवाई ऐप डाउनलोड करने के लिए आप सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाये।
- अब सर्च बार में “jansunwai” सर्च करें, आपको कप्यूटर और मोबाइल स्क्रीन पर कुछ रिजल्ट दिखाए देंगे
- आप पहले रिजल्ट पर क्लिक कर ऐप इंसटाल कर ले। अब आप जनसुनवाई पोर्टल की सभी सुविधाएं इस ऐप की सहायता से प्राप्त कर सकते है।
Contact Us
हमारी वेबसाइट माध्यम से आपको उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि इसके बाद भी आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप हेल्पलाइन ई मेल आईडी पर संपर्क करके अपनी सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। आप निम्न ई मेल आईडी के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं-
E-mail ID- jansunwai-up@gov.in
यह भी पढ़े – यूपी ग्राम पंचायत वोटरलिस्ट 2020 पंचायत चुनाव: Uttar Pradesh Gram Panchayat Chunav List
हम उम्मीद करते हैं की आपको jansunwai.up.nic.in आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।
यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।
पूछे गए प्रश्नों के उत्तर
उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कैसे करे?
आप जनसुनवाई-समाधान आधिकारिक शिकायत पंजीकरण पोर्टल की मदद से आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। इसके लिए सभी चरण उपरोक्त लेख में दिए गए है अतः आप लेख को ध्यान से पढ़े।
क्या पेंशन सम्बन्धी शिकायतों का निपटारा भी जनसुनवाई पोर्टल पर किया जाता है?
हां, आप पेंशन की प्राप्ति से संबंधित सभी शिकायतों का निवारण जनसुनवाई – समाधान पोर्टल के माध्यम से करा सकते हैं।
क्या इस पोर्टल के द्वारा किसी भष्टाचार में लिप्त सरकारी उच्च अधिकारी की भी शिकायत की जा सकती है?
हां, आप इस पोर्टल पर भष्टाचार में लिप्त किसी भी सरकारी अधिकारी की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।