झारखण्ड वैकल्पिक खेती योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन | पात्रता, लाभ

Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana 2023 Apply Online, Eligibility Criteria | झारखंड वैकल्पिक खेती योजना क्या है,

झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य के किसानो के लिए विभिन प्रकार की योजना को शुरू किया है इस योजना के माध्यम से किसानो के कृषि क्षेत्र  एवं आये में वृद्धि प्राप्त होती है इसी दिशा में झारखण्ड सरकार द्वारा झारखंड वैकल्पिक खेती योजना को शुरू किया गया है जो किसान खरीफ की खेती करते है परन्तु कम वर्षा होने के वजह से किसानो को समस्या को देखते हुए योजना को शुरू किया गया है राज्य के किसानो को सीधी बुआई, ऊपरी जमीन पर उड़द, मूंग, अरहर, मक्का, कुलथी, तोरिया,ज्वार,मडुआ की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है जिसकी वजह से किसानो को छोटी अवधि सूखा प्रतिरोधी नस्ल के बीज अनुदान पर प्रदान किए जा रहे है तो दोस्तों आज हम आपको Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana की ज़रूरी जानकारी से अगवत करेंगे।

झारखण्ड वैकल्पिक खेती योजना

Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana

राज्य के किसानो के लिए कम बारिश होने के वजह से परेशान किसानो के लिए झारखण्ड सरकार एवं कृषि विभाग द्वारा झारखंड वैकल्पिक खेती योजना को शुरू किया गया है इस योजना के तहत राज्य के किसानो को धान की खेती करने के साथ अरहर, उरद, कुलथी, मक्का, तोरिया, मूंग, ज्वार और मडुआ के छोटी अवधि सूखा प्रतिरोधी नस्ल के बीज अनुदान पर प्रदान किए जाएंगे। इन बीज की खास बात यह है की कम बारिश में भी प्रभेद सफल होने की क्षमता रखते है। जिन किसानो की धान की फसलों का नुकसान कम बारिश होने की वजह से हुआ है उनकी भरपाई की जा सके। राज्य के कृषि निदेशक जी द्वारा ट्वीट के माध्यम से जानकारी प्रदान कर सूचित किया गया है कि तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वालम्बी सहकारी समिति लिमिटेड, सदस्य किसान FPO के CEO प्रिय रंजन से समन्वय स्थापित कर ब्लॉक चेन प्रणाली में पंजीकरण करा लें और जल्द से जल्द बीज क्रय शीघ्र करें।

झारखण्ड बेरोजगारी भत्ता 

Overview Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana

योजना का नामझारखंड वैकल्पिक खेती योजना
शुरू की गईझारखंड सरकार एवं कृषि विभाग द्वारा
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यदलहन, तिलहन एवं सब्जियों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना
साल2022
राज्यझारखंड

झारखंड वैकल्पिक खेती योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है

राज्य सरकार द्वारा किसानो के हित में झारखंड वैकल्पिक खेती योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य दलहनी, तिलहनी एवं सब्जियों की खेती  करने के लिए प्रोत्साहित करना है इस योजना को बढ़ावा देने के लिए जगह जगह पर कॉन्फ्रेंस की जा रही है जिससे राज्य के किसान इसयोजना के लिए प्रोत्साहित हो। कम बारिश होने के वजह से सूखा पड़ने की वजह से होने वाले किसानो के नुकसान की भरपाई  इस योजना के तहत होगी। राज्य सरकार एवं कृषि विभाग द्वारा Jharkhand Vaikalpik kheti Yojana के ज़रिये से 5 लाख किसानों को अनुदानित बीज प्रभेद उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस योजना के माध्यम से किसानो को आर्थिक तंगी से बचाया जाएगा। जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार देखने को मिलेगा।

Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana Benefits

  • राज्य सरकार द्वारा झारखंड वैकल्पिक खेती योजना 2022 को किसानो के लिए शुरू किया गया है
  • Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana के ज़रिये किसानो को दलहन तिलहन एवं सब्जियों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है
  • राज्य के किसानो को धान के साथ अरहर, उरद, कुलथी, मक्का, तोरिया, मूंग, ज्वार और मडुआ के छोटी अवधि सूखा प्रतिरोधी नस्ल के बीज अनुदान पर प्रदान किए जाएंगे।
  • इन बीज की खास बात यह है की कम बारिश में भी प्रभेद सफल होने की क्षमता रखते है।
  • राज्य सरकार द्वारा कम वर्षा होने के वजह से सूखे की स्तिथि को देखते हुए इस योजना को शुरू किया गया है।
  • फसल विविधीकरण में भी इस योजना के तहत बढ़ावा मिलेगा।
  • खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड के FPO तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वालम्बी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा सुखा प्रतिरोधी कम अवधि उड़द प्रभेद PU-31 बीज 50% अनुदानित दर पर ₹64 प्रति किलो पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

योग्यता एवं ज़रूरी दस्तावेज

लाभ्यर्थी किसान झारखंड का मूल निवासी होना ज़रूरी है।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण

झारखंड वैकल्पिक खेती योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करे

झारखंड सरकार द्वारा Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana 2022 का आरम्भं किया गया है। राज्य में उत्पन्न सूखे की स्थिति के कारण खरीफ फसलों की खेती करने वाले कृषकों को होने वाली निवारण हेतु किया गया है। राज्य सरकार के द्वारा इस योजना के अंतर्गत किसानों को सूखा प्रतिरोधी नस्ल के बीज अनुदान पर उपलब्ध किये जायेंगे। ऐसे इच्छुक किसान जो इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों को प्राप्त करने हेतु आवेदन करना चाहते है,वो नीचे के तरीको का पालन करे।

  • आपको पहले तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वालम्बी सहकारी समिति लिमिटेड सदस्य की FPO के CEO प्रिय रंजन से समन्वय स्थापित करना होगा।
  • फिर आपको अपना ब्लॉक चैन प्रणाली में रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा।
  • इसके बाद आप आसानी से अनुदानित छोटी अवधि सूखा प्रतिरोधी नस्ल के बीज को खरीद सकते है।

Leave a Comment