MP Smart Fish Parlour Yojana 2024 – के अंतर्गत खुलेंगे 400 स्मार्ट फिश

MP Smart Fish Parlour Yojana 2024 :- हमारे देश में सरकार द्वारा उद्योग को बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास किया जाता है जिसके लिए सरकार के माध्यम से अनेक योजनाओं को शुरू किया जाता है। ऐसी ही एक योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए जारी किया जा रहा है। इस योजना का नाम एमपी स्मार्ट फिश पार्लर योजना है इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के मछली पलाको को खुले में ज़मीन पर बैठकर मछली बेचनी नहीं पड़ेगी। मछुओं को राहत प्रदान करने के लिए राज्य सरकार के तहत स्मार्ट फिश पार्लर को आरंभ किया जाएगा। तो आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी मुहैया कराने जा रहे है कृपया लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

MP Smart Fish Parlour Yojana 2024

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मछुआ समुदाय के लिए स्मार्ट फिश पार्लर योजना को लॉन्च किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत मछली पालकों को सहायता प्रदान करने के लिए सम्पूर्ण राज्य में 400 स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना की जाएगी जिसके संचालन से मछली पालकों की आय में वृद्धि होगी एवं उनकी आर्थिक स्तिथि में सुधार आएगा। MP Smart Fish Parlour Yojana के अंतर्गत अब मछुआ समुदाय को बाजारों में बैठकर मछली बेचने की चिंता से छुटकारा मिलेगा। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को जारी करने हेतु 20 करोड़ रुपए का खर्च तय किया गया है। यहाँ हम आपको सूचित कर देते है कि राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत मछली की स्टोरेज के लिए deep freezer, freezer display counter के साथ-साथ fish cutter और मछली की छिलाई करने के लिए मशीनों भी मुहैया कराई जाएगी।

मध्य प्रदेश स्मार्ट फिश पार्लर योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामMP Smart Fish Parlour Yojana
घोषणा की गईमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
विभागमत्स्य विकास एवं मछुआ कल्याण विभाग
उद्देश्यराज्य में स्मार्ट फिश पार्लर बनवाना और आय में वृद्धि करना
लाभार्थीमध्य प्रदेश के मछली पालक एवं मछुआरे समुदाय के लोग
राज्यमध्य प्रदेश
साल2024
आवेदन प्रक्रियाअभी उपलब्ध नहीं
आधिकारिक वेबसाइटजल्द ही लांच होगी

MP Smart Fish Parlour Yojana का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Smart Fish Parlour Yojana को आरंभ करने का प्रारंभ करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में मछली पालन में बढ़ोतरी करना है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा 400 smart fish parlour बनवाए जाएंगे जिससे कि मछुआरे समुदाय के नागरिकों की आय में वृद्धि होगी। सरकार द्वारा स्मार्ट फिश पार्लर योजना के अंतर्गत फिश पार्लर खोलने की तैयारी आरंभ कर दी गई है। इस योजना का लाभ राज्य के 1500 मछुआरों को प्रदान किया जाएगा।

Smart Fish Parlour के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मछुआ समुदाय के लिए स्मार्ट फिश पार्लर योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है।
  • इस योजना के तहत मछली पालकों को सहायता प्रदान करने के लिए सम्पूर्ण राज्य में 400 स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना की जाएगी।
  • MP Smart Fish Parlour Yojana के तहत अब मछुआ समुदाय को बाजार में जमीन पर बैठकर मछली बेचने से राहत मिलेगी।
  • इस योजना के माध्यम से मछुआरों को विभिन्न प्रकार के आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाएं जाएंगे जिनकी मदद से मछुआरे लंबे समय तक मछलियों को स्टोर कर सकेंगे।
  • मछली पार्लर योजना के तहत मछली पालक 10 % का अंशदान यानी 50,000 रुपए जमा करके फिश पार्लर अपने नाम बनवा सकते हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत के मछुआरों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।

MP Smart Fish Parlour Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • केवल मछली पालक एवं मछुआरे ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे।

आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी आदि

मध्य प्रदेश स्मार्ट फिश पार्लर योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया

जैसा कि हमने आपको अपने इस लेख के माध्यम से मध्य प्रदेश स्मार्ट फिश पार्लर योजना से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी प्रदान की है। अगर आप भी इस  योजना का लाभ उठाना के लिए आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको थोडा इंतजार करना होगा l चूँकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अभी इस योजना को जारी करने की घोषणा की गयी है l अभी सरकार के तहत आवेदन करने के विषय में कोई जानकारी सार्वजिक नहीं की गई है बहुत जल्द सरकार द्वारा आवेदन से जुड़ी जानकारी दी जाएगी वैसे ही हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे।

Leave a Comment