Pradhanmantri Scholarship Yojana 2023: ऑनलाइन आवेदन, पीएम स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन

Pradhanmantri Chatravriti Yojana को देश के भूतपूर्व सैनिको, पूर्व तट रक्षक कर्मी तथा पुलिस अधिकारियो के जो आतंकी नक्सली हमलों के दौरान शहीद हुएहै के बच्चो की शिक्षा के लिए शुरू किया गया है। इस स्कालरशिप योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत आतंकी अथवा नक्सली हमलो में शहींद हुए जवानो के बच्चो को पढाई के लिए आर्थिक सहायता (स्कालरशिप) प्रदान की जाएगी। PM Scholarship Scheme 2023 के तहत लड़को और लड़कियों के लिए कुछ पात्रता मानदंड निर्धारित किये गए हैं। वह लड़के और लड़किया जिनके 12वी कक्षा में कम से कम 60% अंक है उन्हें ही प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत लाभ प्रदान किये जायेगा।

Table of Contents

PM Scholarship Scheme 2023

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा भूतपूर्व सैनिकों और एक्स कोस्ट गार्ड पुलिस अधिकारी के बच्चों को पढ़ाई के लिए 2250 रुपए लड़कों को छात्रवृति के रूप में प्रति माह प्रदान किये जाते थे, जो केंद्र सरकार द्वारा छात्रवृत्ति की राशि को बढाकर 2500 रुपए प्रति माह कर दिया गया है। इस आर्थिक सहायता के माध्यम से लड़के पढाई में आने वाली जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। केंद्र सरकार द्वारा भूतपूर्व सैनिकों और एक्स कोस्ट गार्ड पुलिस अधिकारी की बेटियों को भी पढाई के लिए 2500 रुपए प्रतिमाह छात्रवृति के रूप में प्रदान किये जाते थे, जिसे बढाकर 3000 रुपए प्रति माह कर दिया गया है। पीएम स्कॉलरशिप योजना 2023 के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता के माध्यम से बेटियां पढाई में आने वाली आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगी। इस योजना के तहत प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष में छात्रवृत्ति के लिए पूर्व सैनिकों की कुल 55,00 वार्ड का चयन किया जाता है।

पीएम स्कॉलरशिप स्कीम 2023 अप्लाई ऑनलाइन

भारत में आतंकी हमलों के कारण हमारे सैनिक और पुलिस अधिकारी भी शहीद हो जाते हैं, तो केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी Pradhanmantri Scholarship Scheme 2023 के अनुसार शहीद हुए पुलिस अधिकारीयों के 500 पाल्यो को चुना जायेगा। देश के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो वे केंद्रीय सैनिक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि से लाभर्थियों पढ़ाई बहुत आसानी होगी। प्रत्येक वर्ष केंद्रीय सैनिक बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट@ksb.gov.in पर PM Scholarship Scheme के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करती है। केंद्रीय सैनिक बोर्ड को Ministry of defence द्वारा एक नोडल एजेंसी के रूप में नियुक्त किया गया है।

Highlights of PMSS 2023

योजना का नामप्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना, पीएम स्कॉलरशिप स्कीम
आरम्भ की गईकेंद्र सरकार के द्वारा
विभाग का नामभूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यशहीद हुए सैनिकों के बच्चों की शिक्षा में मदद
लाभलड़को को 2500 रू और लड़कियों को 3000 रू की आर्थिक मदद
श्रेणीकेंद्र सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटksb.gov.in/

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना 2023 के लाभ

  • देश के भूतपूर्व सैनिक, पूर्व तट रक्षक कर्मी तथा पुलिस अधिकारी जो आतंकी नक्सली हमलों के दौरान शहीद हुए है, तो इस योजना का लाभ उनके बच्चो को प्रदान किया जायेगा।
  • प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना का लाभ सिर्फ वही लड़का और लड़की उठा सकते हैं, जिनकी न्यूनतम शिक्षित योग्यता 12th होगी।
  • पीएम स्कॉलरशिप स्कीम 2023 के माध्यम से लड़कियों को प्रतिमाह 3000 रूपये की छात्रवृत्ति के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी और लड़को को प्रतिमाह 2500 रूपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ केवल वही छात्र उठा सकते हैं, जो किसी ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में ऐडमिशन ले रहे हो।
  • जो छात्र पढाई में अच्छे हैं परन्तु आर्थिक रुप से कमजोर हैं, तो उन छात्रों को सरकार द्वारा इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।

Pradhanmantri Scholarship Scheme का उद्देश्य

हम जानते हैं कि हमारे देश में प्रति वर्ष आतंकी हमलो के कारन कई सैनिकों, पुलिस अधिकारियो, पूर्व तट रक्षक सैनिक शहीद हो जाते हैं, जिसके कारण उनके परिवारों को बहुत कष्ट भोगना पड़ता है। इन परेशानियों के कारण उनका जीवन भी बहुत ज्यादा कठिन भी हो जाता है, जिससे उनको आर्थिक मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने Pradhanmantri Scholarship Scheme की शुरुआत की गयी है। इस प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि शहीद जवानो, सैनिकों, पुलिस अधिकारियो, पूर्व तट रक्षक सैनिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के माध्यम से उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उज्जवल भविष्य प्रदान किया जायेगा। यह छात्रवृत्ति 1-5 साल की सीमित अवधि के लिए लड़के और लड़कियों को प्रदान  की जाएगी।

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत लाभार्थियों दी जाने वाली धनराशि निम्न प्रकार दर्शाई गयी है-

  • इस योजना के तहत लड़कों को 2500 रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • पीएम स्कॉलरशिप योजना के अनुसार लड़कियों को ₹3000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अनुसार यदि छात्र 12वीं कक्षा में 85% अंक लते है, तो उन्हें ₹25000 की छात्रवृत्ति के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • ऐसे छात्र जो 12वीं कक्षा में 75% अंक लाएंगे, उन्हें 10 महीने तक ₹1000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति के रूप आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के मुख्य तथ्य

  • प्रधान मंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रतिवर्ष लगभग 5500 छात्रवृत्ति दी जाती है।
  • इस योजना के तहत इन 5500 स्कॉलरशिप में से 2750 स्कॉलरशिप स्टूडेंट्स के लिए और 2750 स्कॉलरशिप के लिए है।
  • इस स्कॉलरशिप कोर्स ड्यूरेशन की अवधि के अनुसार दी जाएंगी।
  •  वह सभी छात्र जो देश से बाहर पढ़ रहे हैं वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।
  • प्रधान मंत्री छात्रवृत्ति योजना का लाभ डिस्टेंस लर्निंग कोर्स के लिए नहीं दिया जा सकता।
  • इस योजना का लाभ केवल एक कोर्स के लिए उठा सकते है।
  • पंजीकरण पत्र में दिया हुआ मोबाइल नंबर एव ईमेल छात्र का होना चाहिए।
  • पंजीकरण पत्र में कोई गलती हो गई है तो उस गलती को 10 दिन के भीतर सुधारना आवश्यक है। अगर गलती को 10 दिन के भीतर  ठीक नहीं किया गया तो पंजीकरण पत्र को रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
  • अगर छात्र द्वारा दो कोर्स में एडमिशन लिया गया है और 1 डिग्री प्रोफेशनल है और दूसरी डिग्री non-professional है तो प्रोफेशनल डिग्री के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी।
  • यह छात्रवृत्ति लेने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट है।

Renewal के लिए ज़रूरी दस्तावेज

  • Annexure 1:– आधार लिंकिंग सर्टिफिकेट ड्युली कंप्लीटेड एंड साइंड बाय बैंक मैनेजर (एसबीआई/पीएनबी only), ओरिजिनल मार्कशीट इश्यूड बाय यूनिवर्सिटी
  • Annexure 2:– इंस्ट्रक्शंस एंड सर्टिफिकेट/अंडरटेकिंग फ्रॉम स्टूडेंट/ईएसएम
  • Annexure 3:– बोनाफाइड सर्टिफिकेट ड्यूली साइंड बाय वाइस चांसलर/प्रिंसिपल/ वाइस प्रिंसिपल/डीन/एसोसिएट डीन/रजिस्ट्रार/डिप्टी रजिस्ट्रार/डायरेक्टर/डिप्टी डायरेक्टर
  • Annexure 4:– सर्टिफिकेट साइंड बाय यूनिवर्सिटी
  • बैंक पासबुक के पहले पेज की प्रति या कैंसिल चेक लीफ
  • छात्र का आधार कार्ड की प्रति

PM स्कॉलरशिप योजना पात्रता

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको दिए गए पात्रता मानदंडों को अनिवार्य रूप से निम्न प्रकार पूरा करना होगा-

  • यदि आवेदक के इंटरमीडिएट में कम से कम 60 % अंक हैं, तो वह इस योजना के पात्र होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक को भारत देश का निवासी होना आवश्यक है।
  • प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए लड़का या लड़की की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं होना आवश्यक है।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • भूतपूर्व सैनिक/पूर्व तटरक्षक सैनिक प्रमाण पत्र Annexure-1 के अनुसार
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • हाई स्कूल अंक तथा प्रमाण पत्र
  • ईएसएम के शपथ पत्र / स्व प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

पीएम स्कॉलरशिप स्कीम चयन प्रक्रिया

इस योजना के अंतर्गत निम्न श्रेणियों के लाभार्थियों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी-

  • वे सभी पूर्व सैनिक, रक्षा कर्मी तथा पुलिस अधिकारी के बच्चे जो ड्यूटी करते हुए शहीद हो गए हैं।
  • जो पूर्व सैनिक, रक्षा कर्मी तथा पुलिस अधिकारी के बच्चे जो ड्यूटी करते समय चोट से पीड़ित हैं और विकलांग हो गए हैं।
  • चोट से पीड़ित पूर्व सैनिक के परिवार के सदस्य जो विकलांग हो गए हैं।
  • वे सभी पूर्व तट रक्षा सदस्यों के बच्चे और विधवा।
  • पूर्व सैनिकों कर्मियों से नीचे जो कर्मचारी की श्रेणी में आते हैं।
  • वे सभी विद्यार्थी जिनके पिता या पति राष्ट्र की सेवा में थे और उन्हें वीरता पुरस्कार प्राप्त हुआ हो।

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना 2023 में आवेदन कैसे करे?

आपके द्वारा ऊपर दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा किये जाने की स्थिति में आप दिए गए चरणों के द्वारा ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।   

  • सबसे पहले आपको केंद्रीय सैनिक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Register” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- नाम, आधार नंबर, डेट ऑफ़ बर्थ आदि दर्ज कर देना है। फॉर्म का प्रथम भाग पूरा करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म का दूसरा भाग पूरा करना होगा।
प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना
  • फॉर्म के दूसरे भाग में पूछी गयी जानकारी का विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करने के बाद फॉर्म को जांच लेना है।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद अपने आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है। अब आपका आवेदन सफल होने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जायेगा।
  • अब अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।

पीएम स्कालरशिप स्कीम (PMSS 2023) आवेदन फॉर्म का नवीनीकरण

  • सबसे पहले आपको केंद्रीय सैनिक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको PMSS के सेक्शन से Renewal Application में Apply Online के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल जायेगा।
प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- यूजरनेम लॉगइन/आईडी व पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कर लेना है।
  • अब आपको  आवेदन फार्म को फॉरवर्ड कर देना है और प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना नवीनीकरण आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित कर ले।

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना एप्लीकेशन स्टेटस देखे

  • सबसे पहले आपको केंद्रीय सैनिक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Status Application के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।
प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- डाक आईडी तथा वेरीफिकेशन कोड दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी।

Eligible Course List देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको केंद्रीय सैनिक बोर्ड सेक्रेटेरिएट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको पीएमएसएस के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको जनरल इनफार्मेशन का विकल्प दिखाई देगा, अब आपको उस विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको एलिजिबल कोर्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
Eligible Course List
  • इसके बाद आपको इस पेज पर क्लिक हेयर के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • आपके द्वारा क्लिक करने के बाद आपके सामने सभी एलिजिबल कोर्स की सूची खुल जाएगी।
  • इस तरह आप एलिजिबल कोर्स लिस्ट देखने की प्रक्रिया देखने प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको केंद्रीय सैनिक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “लॉगइन” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
पोर्टल पर लॉगइन
  • अब आपको इस फॉर्म में अपना यूजर नेम पासवर्ड तथा वेरिफिकेशन कोड दर्ज कर देना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद, अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आपके द्वारा क्लिक करने के बाद आप पोर्टल पर लॉगइन हो जाएंगे।
  • इस तरह आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है।

ऑनलाइन शिकायत दर्ज करे

  • सबसे पहले आपको केंद्रीय सैनिक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ग्रीवेंस के सेक्शन से “पोस्ट ग्रीवेंस” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।
PM Scholarship Scheme Status
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी और आपको ग्रीवेंस नंबर मिल जायेगा।

शिकायत की स्थिति जाने

  • सबसे पहले आपको केंद्रीय सैनिक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “ग्रीवेंस” के सेक्शन से “ट्रैक ग्रीवेंस” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।
PM Scholarship Scheme Status
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- ग्रीवेंस नंबर तथा वेरिफिकेशन कोड दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने दर्ज की गयी शिकायत की स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी।

Contact Us

  • सबसे पहले आपको केंद्रीय सैनिक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Contact Us” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
Contact Us
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- ग्रीवेंस नंबर तथा वेरिफिकेशन कोड दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने सभी कांटेक्ट की जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।

Helpline Number

हमारी वेबसाइट माध्यम से आपको मप्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि इसके बाद भी आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। आप निम्न हेल्पलाइन नंबर तथा ई मेल आईडी के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं-

  • Helpline Number- 011-26715250
  • Email Id- ksbwebsitehelpline@gmail.com

यह भी पढ़े – पीएम मोदी हेल्थ आईडी कार्ड आवेदन वन नेशन वन हेल्थ कार्ड

हम उम्मीद करते हैं की आपको पीएम स्कॉलरशिप योजना से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है। यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।

Leave a Comment