(E Dharti) अपना खाता राजस्थान: apnakhata.raj.nic.in जमाबंदी ऑनलाइन देखे

राजस्थान सरकार द्वारा Apna Khata Rajasthan नाम से एक वेब पोर्टल की शुरुआत की है जिसे ई भूमि (e-bhumi) के नाम से भी जाना जाता है। राजस्थान सरकार द्वारा राज्य में किसानो को जमाबंदी नकल, भूलेख खसरा मैप और भू नक्शा गिरधावरी रिपोर्ट की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए भुलेख राजस्थान नाम से अपना खाता पोर्टल शुरू किया है।

Rajasthan Apna Khata

राजस्थान अपना खाता की आधिकारिक वेबसाइट भूमि राजस्व से संबंधित विभिन्न सेवाएं प्रदान करती है। ऐसी ही ऑनलाइन सुविधा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी भूलेख पोर्टल के माध्यम से दी जाती है। राजस्थान अपना खाता वेब पोर्टल की मदद से किसान भाई ऑनलाइन जमाबंदी कॉपी, भूलेख मैप, खाता खसरा नंबर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप राजस्थान के स्थायी निवासी हैं तथा भूमि सम्बंधित जेकरि प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को शुरू से अंत तक पूरा पढ़ें।

Rajasthan Police Station Phone Number

Table of Contents

राजस्थान &lt;strong>अपना <strong>खाता – Apna Khata Rajasthan

राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के किसानो के हितो को ध्यान में रखते हुए भूलेख राजस्थान, ऑनलाइन जमाबंदी नकल और गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपना खाता राजस्थान ई भूमि (E Dharti पोर्टल) की शुरुआत की है। इस पोर्टल पर भू-राजस्व अधिनियम से संबंधित विभिन्न सेवाएँ ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराने का कार्य किया जायेगा।

Rajasthan Apna Khata की शुरुआत के बाद आपको भूमि सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए पटवारखाने के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। राजस्थान भूलेख की मदद से, जहाँ किसानों का समय बचेगा, वही सरकारी कार्यालयों में किसानों का शोषण नहीं होगा। इस लेख में हम आपको बताएँगे की आप कैसे अपनी जमीन से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अपना खाता प्रतिलिपि शुल्क

क्र.सं.अभिलेख का नामपरिमाणशुल्क
1जमाबंदी प्रतिलिपि10 खसरा नं. तक
प्रत्येक अतिरिक्त 10 खसरा नं. या उसके भाग के लिये
10.00 रू.
5.00 रू.
2नक्शा प्रतिलिपिप्रत्येक 10 खसरा नं. या उसके भाग के लिये20.00 रू.
3नामांतरण पी21प्रत्येक नामांतरण के लिये20.00 रू.

E Dharti पोर्टल

राजस्थान सरकार द्वारा Rajasthan Apna Khata पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को भूमि का अधिकार की ऑनलाइन सेवाएं अपना खाता, गिरदावरी रिपोर्ट, जमाबंदी नकल आदि को ऑनलाइन वेबसाइट पर जांच करने की सुविधा प्रदान की जाती है। राजस्थान राज्य के किसी भी नागरिक को किसी सरकारी दफ्तर जाकर इनमे से कोई भी जानकारी लेने की आवश्यकता नहीं होगी। प्रदेश सरकार द्वारा राजस्थान शहरी भूमि अधिनियम 2016 पारित करने के बाद राजस्व विभाग द्वारा शुरू किया गया।

इस Rajasthan Apna Khata द्वारा, राजस्थान राज्य में रहने वाले नागरिकों को जमीन से जुड़ी सभी जानकारी और उनकी सेवा आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल के शुरू होने के बाद भूमि के लेनदेन से संबंधित घोटालों पर भी रोक लगाना भी संभव हो सका है। इस E Dharti पोर्टल के माध्यम से भूमि के अधिकार (ROR) को ऑनलाइन करके भी सरकार द्वारा पारदर्शिता लायी जा रही है।

मुख्य विशेषता अपना खाता राजस्थान

पोर्टल के नामApna Khaata Rajasthan
किसने लॉन्च कियाRajasthan Governament
लाभार्थीराजस्थान के नागरिक
उद्देश्यसभी प्रदेश के नागरिकों को भूमि से संबंधित रिकॉर्ड घर बैठे प्रदान करना।
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
साल2024

अपना खाता राजस्थान जमाबंदी खाता नकल क्या है?

राजस्थान भूलेख खसरा ऑनलाइन देखने के लिए राजस्थान राज्य सरकार द्वारा E Dharti पोर्टल की गयी है। इस ई धरती पोर्टल के जरिये जमाबंदी खसरा खतौनी आदि के दस्तावेजों को ऑनलाइन निकाला जा सकता है। इस अपना खाता राजस्थान में प्रदेश के सभी जमाबंदी खसरा खतौनी आदि की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है, जिससे राजस्थान के नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

राजस्थान अपना खाता खसरा क्या है?

इस अपना खाता राजस्थान पोर्टल इस E Dharti पोर्टल के तहत खसरा हमारे देश में इस्तेमाल किया जाने वाला एक कानूनी दस्तावेज है, जिसमे जमीन, फसल का विवरण प्रदान किया जाता है। इसके माध्यम से किसान की जमीन के सभी क्षेत्रों, उनके माप, फसल की प्रकृति, मिट्टी किस तरह की है, जमीन पर पेड़ किस तरह के हैं आज की जानकारी को राजस्व विभाग द्वारा खसरा दस्तावेज के रूप में प्रदान किया जाता है।

अपना खाता राजस्थान खतौनी क्या है?

यह खतौनी एक गांव के खसरों पर आधारित एक सार है, अर्थात इस खतौनी द्वारा किसी गांव में रहने वाले नागरिक या उसके परिवार की सभी होल्डिंग्स को सूचीबद्ध किया जाता है। इसका मतलब यह है कि किसी नागरिक के या उसके परिवार के खसरों की जानकारी को सूची बद्ध तरीके से जहां पर दर्ज किया जाती है, उसे खतौनी कहा जाता हैं। अपना खाता राजस्थान पोर्टल जिसको ई धरती पोर्टल के नाम से भी जाना जाता है, इसके माध्यम से हम खतौनी की नकल आसानी से ऑनलाइन निकाल सकते हैं।

  • Khewat (खेती): एक मालिक की भूमि होल्डिंग्स की एक सूची।
  • Khewat-Khatauni (खेत-खतौनी): एक संयुक्त Khewat और Khatauni।

राजस्थान जमाबंदी क्या है?

राजस्थान भूलेख खसरा खतौनी जमाबंदी के अंतर्गत जमाबंदी शब्द हमारे देश के कुछ राज्य जैसे- हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मणिपुर भूमि के रिकॉर्ड (ROR) में उपयोग किया जाता है। इस Jamabandi Rajasthan भूमि रिकॉर्ड, राजस्व रिकॉर्ड का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इस दस्तावेज को अलग-अलग राज्यों में अलग नाम जैसे- फर्ड, पर्च या कई अन्य नामों से सम्बोधित किया जाता है, लेकिन इसका सबसे उपयोग किया जाने वाला नाम जमाबंदी ही है।

  • जमाबंदी एक हिंदी शब्द है और इसको अंग्रेजी में निपटान कहते है। यह जमाबंदी शब्द भारत के कई राज्यों जैसे- हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मणिपुर आदि में उपयोग होने वाला भूमि रिकॉर्ड शब्द है।
  • इस जमाबंदी राजस्थान में एक गांव के अधिकारों का एक जमीन का रिकॉर्ड है। जमाबंदी रजिस्टर में भूमिका प्रकार, खेती का प्रकार, किराया, जमीन पर दिए जाने वाला कर, मालिकों का हिस्सा व राजस्व आदि शामिल होते हैं।

भुलेख राजस्थान (e Dharti Portal Rajasthan) के मुख्य लाभ

  • राजस्थान अपना खाता पोर्टल के माध्यम से आप ऑनलाइन मोड में जमाबंदी और खसरा नंबर की जांच घर बैठे कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल की शुरुआत से किसानो के समय तथा धन की बचत होगी और उन्हें तहसीलों का दौरा नहीं करना पड़ेगा।
  • आप इस पोर्टल पर भूमि राजस्व अधिनियम से संबंधित सभी सेवाएँ जैसे खसरा खतौनी, ऑनलाइन जमाबंदी, आदि प्राप्त कर सकते हैं।
  • राजस्थान अपना खाता (e Dharti) पोर्टल पर आप अपना खाता नंबर दर्ज करके भूमि विवरण (जमाबंदी नकल, खसरा , खतौनी, भलेख नक्शा, गिरदावरी रिपोर्ट) प्राप्त कर सकेंगे।
  • आप राजस्थान के किसी भी प्रदेश में कही से भी इस पोर्टल के माध्यम से समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना

राजस्थान अपना खाताखसरा, जमाबंदी नकल ऑनलाइन कैसे देखें?

वह सभी व्यक्ति जो राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा खसरा, जमाबंदी नकल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से देखना चाहते हैं तो उन्हें दिए गए आसान से चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको सबसे पहले आपको राजस्थान अपना खाता  (e Dharti) वेब पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
Apna Khata Rajasthan
  • आपके सामने एक मैप खुल जायेगा, यहाँ आप “जिला चुनें” लिंक पर क्लिक करके अपने जिले का चुनाव करें।
Apna Khata Dekhe
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जायेगा। यहाँ आपको अपनी तहसील का चुनाव करना होगा।
e dharti
  • इसके बाद पेज लोड हो जाएगा जिसके बाद आपको अपने गांव का चयन करना होगा। आप अपने गाँव के पहले अक्षर में भी अपना गाँव चुन सकते हैं।
Apna Khata e dharti
  • अगले पेज पर आपको आवेदक का नाम, तहसील, पता और पिन कोड की जानकारी उपलब्ध करानी होगी।
Apna Khata
  • इसके बाद आप “नकल जारी करने के लिए” विकल्प पर क्लिक कर दे। यहा आपको जमाबंदी की प्रतिलिपि प्राप्त करने के लिए खाता संख्या, खसरा नंबर या अपना नाम का चयन करना होगा। आप खाता संख्या, खसरा नंबर के स्थान पर USN/GRN की जानकारी भी साझा कर सकते हैं।
Apna Khata Rajasthan Bhulekh
  • आपके द्वारा चुने गए विकल्प के अनुसार, आपसे संबंधित जानकारी का विवरण पूछा जाएगा। यहां आपको सारी जानकारी देनी होगी और सबमिट लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • सभी जानकारी का विवरण सही से भरने पर, आपको राजस्थान अपना खाता ऑनलाइन जमाबंदी से संबंधित जानकारी स्क्रीन पर दिखाई जाएगी।
  • आप इस जानकारी की पीडीएफ कॉपी को भी डाउनलोड कर सकते हैं। यह कुछ इस तरह से दिखाई देगी।

भू नक्शा राजस्थानखसरा मैप ऑनलाइन कैसे देखें?

आप दिए गए आसान से चरणो के द्वारा खसरा मैप, भू नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं। बताते चले की आप अपना खाता राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा भू नक्शा नहीं देख सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको राजस्थान भू नक्शा वेब पोर्टल आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करे।
e dharti Rajasthan
  • वेबसाइट के होमपेज पर पूछी गयी सभी जानकारियों को सही तरह से दर्ज करे। इस तरह, आप भू नक्शा राजस्थान की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
Bhuelesk Map
  • आप खसरे नंबर पर क्लिक करके नक्शा आप ऑनलाइन ही देख सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आप भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट बटन पर क्लिक करके पीडीऍफ़ फाइल सेव कर के रख लीजिये।

राजस्थान अपना खाता जमाबंदी नकल सहायता नंबर

  • सबसे पहले आपको अपना खाता राजस्थान की अधिकारी वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Revenue Officials Phone Number” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको जिले का चयन कर लेना है।
  • इसके बाद आपके सामने कांटेक्ट नम्बरों की सूचि प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इन सभी नंबर के माध्यम से आप सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

राजस्थान फसल गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको फसल गिरदावरी रिपोर्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाये।
  • इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जायेगा। यहा आप सभी आवश्यक जानकारियों को दर्ज करके जिलेवार गिरदावरी रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं।

अपना खाता नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको अपना खाता राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “नामंतरण के लिए आवेदन करें” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।
e Dharti Apna Khata
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण दर्ज करके और कुछ जानकारी का चयन कर लेना है।
  • इसके बाद आपका नामांतरण के लिए आवेदन सफल हो जायेगा।

ई मित्र लॉगिन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको अपना खाता राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “ई मित्र लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल जायेगा।
Login
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- उपयोग कर्ता का नाम, पासवर्ड, सत्यापन कोड दर्ज करके लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना है।

राजस्व अधिकारी लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपना खाता राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “राजस्व अधिकारी लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल जायेगा।
Apna  Khata
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- यूजरनेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप राजस्व अधिकारी के लिए लॉगिन कर पाएंगे।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • अपना खाता राजस्थान मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने एंड्राइड मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर में जाना है। इसके बाद आपके सामने गूगल प्ले स्टोर का होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको सर्च बार में अपना खाता राजस्थान ऐप दर्ज कर देना है। इसके बाद आपके सामने अपना खाता राजस्थान मोबाइल ऐप प्रदर्शित हो जाएगी।
  • अब आपको अपना खाता राजस्थान मोबाइल ऐप पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने “इंस्टाल” का बटन प्रदर्शित हो जायेगा। अब आपको इंस्टाल के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके मोबाइल में अपना खाता राजस्थान मोबाइल ऐप डाउनलोड हो जायेगा।
  • अपना खाता राजस्थान मोबाइल ऐप डाउनलोड होने के बाद आप सफलतापूर्वक लॉगिन कर सकते हैं।

E Dharti District-Wise Apna Khata Rajasthan 2020

ई धरती पोर्टल राजस्थान (E- धरती 1.0 सॉफ्टवेयर) के माध्यम से अब राजस्थान के सभी जिलों में जमाबंदी ऑनलाइन उपलब्ध हैं। राजस्थान राज्य के कुछ स्थानों में अभी जमाबंदी का कार्य समाप्त नहीं हो पाया है, तो उन स्थानों की जमाबंदी अपना खाता पोर्टल के माध्यम से नहीं देखा जा सकेगा। यह स्थान कुछ समय पश्चात आम नागरिकों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए जायेंगे। राजस्थान खेत का नक्शा / खेत की जमाबंदी कैसे निकाले और यह किन-किन जिलों का उपलब्ध है उसकी पूरी लिस्ट निम्न प्रकार दी गई है-

अजमेर (Ajmer)जालौर (Jalor)
अलवर (Alwar)झालावाड़ (Jhalawar)
बांसवाड़ा (Banswara)झुंझुनू (Jhunjhunu)
बारां (Baran)जोधपुर (Jodhpur)
बाड़मेर (Barmer)करौली (Karauli)
भरतपुर (Bharatpur)कोटा (Kota)
भीलवाड़ा (Bhilwara)नागौर (Nagaur)
बीकानेर (Bikaner)पाली (Pali)
बूंदी (Bundi)प्रतापगढ़ (Pratapgarh)
चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh)राजसमंद (Rajsamand)
चुरु (Churu)सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur)
दौसा (Dausa)सीकर (Sikar)
धौलपुर (Dholpur)सिरोही (Sirohi)
डूंगरपुर  (Dungarpur)श्रीगंगानगर (Sri Ganganagar)
हनुमानगढ़ (Hanumangarh)टोंक (Tonk)
जयपुर (Jaipur)उदयपुर (Udaipur)
जैसलमेर (Jaisalmer)

यह भी पढ़े – राजस्थान संपर्क पोर्टल ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण हेल्पलाइन नंबर

हम उम्मीद करते हैं की आपको अपना खाता राजस्थान से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।

यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।

पूछे गए प्रश्नों के उत्तर

राजस्थान अपना खाता ई-धरती पोर्टल क्या है?

इस पोर्टल की सहायता से आप ऑनलाइन मोड में जमीन रिकार्ड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अपना खाता राजस्थान पोर्टल की सहायता से आप जमीन का ब्यौरा ऑनलाइन देख सकते हैं।

अपना खाता राजस्थान E-Dharti की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

यदि आप अपना खाता राजस्थान E-Dharti की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है चाहते हैं, तो आप apnakhata.raj.nic.in वेबसाइट पर जा सकते हैं। राजस्थान राजस्व विभाग ने अपना खाता देखने के लिए E-Dharti 1.0 सॉफ्टवेयर का उपयोग किया है। 

क्या ई धरती राजस्थान पोर्टल से मिली जानकारी का उपयोग अदालत में किया जा सकता है?

इस अपना खाता राजस्थान E-Dharti वेबसाइट पर उद्घोषणा के अनुसार प्रदान की गई जानकारी, केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इस वेबसाइट पर निश्चित नामांकन तुरंत अपडेट नहीं किया जाता है, इसलिए आप किसी भी अदालत या कार्यालय में प्रमाणित, अधिकृत प्रति के रूप में इसका उपयोग नहीं कर सकते है। यदि प्रमाणित प्रति लेना चाहते हैं, तो इसके लिए उपयोगकर्ता को किसी भी निर्धारित ई-मित्र केंद्र (कियोस्क) पर दस्तावेज़ की एक प्रति प्राप्त करनी होगी, इसके अतिरिक्त आप अपना खाता नामांतरण भी कर सकते हैं।

राजस्थान के निवासी ऑनलाइन जमाबंदी कैसे निकाल सकते हैं?

आप अपना खाता पोर्टल की सहायता से खाता संख्या अथवा खसरा संख्या नाम से जमाबंदी रिपोर्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

राजस्थान भू नक्शा रिपोर्ट कैसे देखी जा सकती है?

आप राजस्थान भू नक्शा पोर्टल की सहायता से भू नक्शा रिपोर्ट देख सकते हैं।

राजस्थान अपना खाता (Apna Khata) पोर्टल पर उपलब्ध रिकॉर्ड के फायदे क्या है?

यदि आप, अपना खाता राजस्थान पर उपलब्ध रिकॉर्ड के फायदे की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा-

  • आप भूमि खरीदार जमीन के पार्सल या भूखंड में निवेश करने से पहले भूमि के शीर्षक को सत्यापित और उसकी जांच भी कर सकते हैं।
  • इस अपना खाता राजस्थान पर उपलब्ध रिकॉर्ड किसी भी गलत काम या भ्रष्टाचार की गुंजाइश को सीमित करता है।
  • आप इस वेबसाइट पर खरीदार और विक्रेता भी संपत्ति की उत्परिवर्तन स्थिति भी देख सकते हैं।

2 thoughts on “(E Dharti) अपना खाता राजस्थान: apnakhata.raj.nic.in जमाबंदी ऑनलाइन देखे”

  1. आपने अपना खाता के बारे में बहुत ही सरल तरीके से उपयोगी जानकारी दी है ,आपकी इस पोस्ट में अपना खाता के बारे में यह जानकारी आमजन के लिए उपयोगी होगी , बहुत आभार इस जानकारी के लिए…धन्यवाद

    Reply

Leave a Comment