Rajasthan Udyog Mitra Portal 2023 | राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करे

राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल का आरंभ राजस्थान सरकार द्वारा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विभिन प्रकार की योजनाओ का संचालन किया जाता है। प्रदेश सरकार द्वारा इस पोर्टल की टैगलाइन “सरकार का हाथ’ उद्यमी के साथ” निर्धारित की गई है।  इस पोर्टल के द्वारा नागरिकों को उद्योग स्थापित करने के लिए सहायता प्रदान की जाएगी। अगर आप राजस्थान के नागरिक है और इस पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें। क्योंकि हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Rajasthan Udyog Mitra Portal 2023 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने जा रहे हैं। यह सभी जानकारियां आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होंगी।

Rajasthan Udyog Mitra Portal 2023

राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल को 12 जून सन् 2021 में शुरू किया गया है। इस पोर्टल को विकसित करने का एक ही लक्ष्य है कि प्रदेश के युवाओं को स्वयं का व्यापार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। जिससे युवाओं को रोजगार की प्राप्ति हो और राज्य में बेरोजगारी दर में कमी आए। Rajasthan Udyog Mitra Portal 2023 के तहत अपने उद्योग का पंजीकरण करवाने के बाद उद्योगी को एक पावती प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इस प्रमाण पत्र के द्वारा उद्योगी को 3 सालों तक राज्य के सभी कानूनों के तहत अनुमोदन एवं निरीक्षण से छूट प्रदान की जाएगी। राजस्थान में 9861 उद्यमियों को इस पोर्टल के द्वारा पावती प्रमाण पत्र प्रदान किए जा चुके हैं।

उद्योग मित्र पोर्टल की खास बात यह है कि इसके तहत अपने उद्योग का पंजीकरण करवाने के लिए कहीं पर भी जाने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि नागरिको द्वारा पंजीकरण कार्य अपने घर पर बैठकर ही ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। जिससे उद्यमियों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

rajudyogmitra.rajasthan.gov.in

Key Highlights Of Rajasthan Udyog Mitra Portal 2023

योजना का नामराजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल
शुरू की गईराजस्थान सरकार द्वारा
लाभार्थीराजस्थान के नागरिक
उद्देश्यउद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना
साल2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://rajudyogmitra.rajasthan.gov.in/index.html#myCarousel

राजस्थान एसएसओ आईडी

राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल का उद्देश्य

प्रदेश सरकार द्वारा इस पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को व्यापार स्थापित करने के लिए प्रेरित करना है। जिससे वह स्वयं का व्यापार स्थापित करके रोजगार की प्राप्ति कर सकें। क्योंकि Rajasthan Udyog Mitra Portal 2023 के द्वारा राज्य के नागरिक अपने व्यापार का पंजीकरण करवा कर 3 सालों तक सभी कानूनों के तहत अनुमोदन एवं निरीक्षण पर छूट प्राप्त कर सकते हैं। राजस्थान सरकार का यह निर्णय बहुत ही सराहनीय है क्योंकि पहले नागरिकों को अपना व्यापार स्थापित करने के लिए अनेक प्रकार की कानूनी कार्यवाही एवं निरीक्षण से गुजरना पड़ता था। लेकिन अब उद्योग मित्र पोर्टल 2022 के द्वारा नागरिकों को इन सभी बातों से 3 साल तक के लिए छूट मिल जाएगी। जिससे वह अपना खुद का उद्योग आसानी से स्थापित कर सकेंगे।

राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल 2023 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां

  • सरकार द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से उद्योगी को एक पावती प्रमाण पत्र मिलेगा। जिसकी अवधि 3 साल की होगी।
  • पावती प्रमाण पत्र की अवधि समाप्त हो जाने के बाद उद्योगियो को अपने उद्योग का अनुमोदन एवं निरीक्षण 6 महीने के अंदर-अंदर करवाना होगा।
  • इस पोर्टल के द्वारा छूट प्राप्त करने वाले व्यापारियों को अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए सभी महत्वपूर्ण मानव को अपनाना अनिवार्य है।
  • वह उद्योग जो कानूनी रूप से अपराध है और लोगों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न करते हैं। इस पोर्टल के तहत रजिस्ट्रेशन करने के पात्र नहीं है।
  • प्रदेश के वह सभी लाभार्थी जो इस पोर्टल का लाभ प्राप्त कर रहे हैं उनके व्यवसाय में यदि किसी प्रकार का कोई भी परिवर्तन आता है तो इस बात की सूचना उन्हें डिक्लेरेशन ऑफ इंटेट को प्रदान करनी है।

राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल 2023 पावती प्रमाण पत्र

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि Rajasthan Udyog Mitra Portal 2023 के तहत रजिस्टर्ड उद्योगों को एक पावती प्रमाण पत्र मिलता है। अगर कोई नागरिक जो योग्यता को पूरा नहीं करता है और पोर्टल का गलत तरीके से उपयोग करता है तो इस स्थिति में उनके रजिस्ट्रेशन को निरस्त कर दिया जाएगा। पावती प्रमाण पत्र को निम्नलिखित स्थितियों में निरस्त किया जाता है।

  • अगर उद्यम सूक्ष्म, लघु और मध्यम व्यापार में नहीं है।
  • अगर उद्योगी के व्यापार का किसी दूसरी कंपनी में विलय हुआ हो।
  • उद्योग की लोकेशन का बदलाव किया गया हो
  • उद्योगी द्वारा पोर्टल के नियमों का उल्लंघन किया जाए।
  • यदि उद्योगी द्वारा अपने उद्योग से संबंधित गलत जानकारी पोर्टल पर प्रदान की जाए।

राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल 2023 के लाभ एवं विशेषताएं

  • राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल को 12 जून सन् 2021 में शुरू किया गया है।
  • प्रदेश सरकार द्वारा इस पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को व्यापार स्थापित करने के लिए प्रेरित करना है।
  • इस पोर्टल की टैगलाइन “सरकार का हाथ’ उद्यमी के साथ” निर्धारित की गई है।
  • Rajasthan Udyog Mitra Portal 2023 के तहत अपने उद्योग का पंजीकरण करवाने के बाद उद्योगी को एक पावती प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
  • इस प्रमाण पत्र के द्वारा उद्योगी को 3 सालों तक राज्य के सभी कानूनों के तहत अनुमोदन एवं निरीक्षण से छूट प्रदान की जाएगी।
  • इस पोर्टल के तहत नागरिक अपने व्यापार का पंजीकरण घर पर बैठकर ही ऑनलाइन तरीके से कर सकता है।
  • सरकार के इस निर्णय से राज्य में नए-नए उद्योग स्थापित होंगे। जिसके परिणाम स्वरुप रोजगार के नए-नए अवसर उत्पन्न होंगे।
  • नागरिक द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से अपने व्यापार का रजिस्ट्रेशन  निशुल्क किया जाएगा। यानी इस पोर्टल पर अपने व्यापार का रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसी भी प्रकार का कोई भी शुल्क अदा करने की जरूरत नहीं है।
  • पावती प्रमाण पत्र की अवधि समाप्त हो जाने के बाद उद्योगियो को अपने उद्योग का अनुमोदन एवं निरीक्षण 6 महीने के अंदर-अंदर करवाना होगा।

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना

उद्योग मित्र पोर्टल 2023 के तहत आवेदन हेतु पात्रता

  • MSMED 2006 के अनुसार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम आकार के व्यापार ही इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।
  • राज्य में 14 मार्च 2019 के बाद शुरू किए गए स्टार्टअप भी इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल का लाभ 14 मार्च 2021 के बाद स्थापित हुए नए उद्योगों ही उठा सकते हैं।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल 2023 के तहत पंजीकरण प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको एमएसएमई एक्ट 2019, गवर्नमेंट ऑफ राजस्थान की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।
rajudyogmitra.rajasthan.gov.in
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको साइन अप के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
rajudyogmitra.rajasthan.gov.in
  • इसके बाद आपके सामने एसएसओ राजस्थान खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
rajudyogmitra.rajasthan.gov.in
  • इसके बाद आपको उद्योग के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको उद्योग आधार या बिजनेस रजिस्ट्रेशन नंबर में से किसी एक नंबर का चयन करना है इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आप से पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करके आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप एसएसओ पोर्टल पर साइन अप कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपको अपना यूजर नेम, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगइन कर देना है।इसके बाद आपको राजस्थान उद्योग मित्र पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलकर आ जाएगा। इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज करके आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।

Leave a Comment