Sukh Samman Nidhi Yojana Form कैसे भरें 2024, PDF Download

Sukh Samman Nidhi Yojana Form: हिमाचल प्रदेश की सरकार ने अपने राज्य महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। यदि आपको हिमाचल प्रदेश की रहने वाली महिला है और इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो आप Sukh Samman Nidhi Yojana Form भरना होगा। फॉर्म भरने के बाद ही आपको 1500 रुपए हर महीने मिलेंगे।

Sukh Samman Nidhi Yojana Form

अब आप सोच रही होंगी कि सुख सम्मान निधि योजना फॉर्म कैसे भरें। तो आईए जानते हैं कि किस प्रकार आप इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना फॉर्म भरे। साथ ही यह भी जानते हैं कि आपको फार्म भरने के लिए क्या-क्या दस्तावेज की जरूरत होगी।

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना

Sukh Samman Nidhi Yojana Form 2024

हिमाचल प्रदेश में 18 साल से 60 साल तक की आयु की महिलाओं को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने 1500 रुपए की मासिक पेंशन का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार ने नियम और शर्तें भी तय कर दी हैं। साथ ही सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना फॉर्म भी जारी कर दिए हैं। जो भी इच्छुक महिलाएं इस योजना का लाभ उठाना चाहती है तो वह तहसील कल्याण अधिकारी के पास जाकर अपना आवेदन जमा कर दे। Sukh Samman Nidhi Yojana Form 2024 जमा करने की प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू हो सकती है. सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सरकार से नियमित आय प्राप्त न करने वाली महिलाओं को ही इस योजना के तहत हर महीने 1500-1500 रुपए दिए जाएंगे।

सुख सम्मान निधि योजना फॉर्म 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नामSukh Samman Nidhi Yojana Form
आरंभ की गईहिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
राज्यहिमाचल प्रदेश
वर्ष2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्दी लॉन्च की जाएगी

सुख सम्मान निधि योजना फॉर्म का उद्देश्य

राज्य की असहाय गरीब महिलाओं को  आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करने के लिए सुख सम्मान निधि योजना फॉर्म को शुरू किया गया है । इस योजना के जरिये महिलाओं को हर महीने 1500 की पेंशन दी जाएगी। ताकि प्रदेश की महिलाये आर्थिक रूप से मजबूत हो पाए। Sukh Samman Nidhi Yojana Form  का लाभ प्राप्त करके राज्य की महिलये अपनी ज़रूरतों को पूरी करने के लिए खुद पर निर्भर हो सकेगी।

Sukh Samman Nidhi Yojana Form 2024 के लाभ

  • हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने राज्य की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुख सम्मान निधि योजना फॉर्म का शुभारंभ किया है।
  • इसके द्वारा राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 1500-1500 रूपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य की असहाय गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता मिल सकेगी
  • राज्य की 5 लाख से भी अधिक पात्र महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा।
  • इस योजना के लिए राज्य सरकार सालाना 800 करोड रुपए खर्च करेगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओ को  तहसील कल्याण अधिकारी के पास जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा।

सुख सम्मान निधि योजना फॉर्म के लिए पात्रता

  • हिमाचल प्रदेश की स्थाई निवासी महिलाएं ही इस योजना में आवेदन करने की पात्र है।
  • महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला या उसके परिवार में से कोई आयकर दाता नहीं होनी चाहिए।
  • राज्य मे रहने वाली असहाय व गरीब वर्ग परिवार की महिलाएं ही इस योजना में आवेदन करने हेतु पात्र मानी जाएगी।
  • परिवार से केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारी, पेंशनर, अनुबंध, आउटसोर्स, दैनिक वेतन भोगी, अंशकालिक वर्ग के कर्मचारी होने पर महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • इसी तरह से सेवारत या भूतपूर्व सैनिक व सैनिक विधवा, मानदेय प्राप्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, मल्टी टास्क वर्कर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी, आशा वर्कर, मिड डे मील, पंचायती राज संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारी, केंद्र-राज्य सरकार के तहत विभिन्न सार्वजनिक उपक्रम बोर्ड, काउंसिल, एजेंसी में कार्यरत पेंशनभोगी, वस्तु एवं सेवाकर के लिए पंजीकृत व्यक्ति व आयकरदाता के परिवार की महिलाओं को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Sukh Samman Nidhi Yojana Form भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण

सुख सम्मान निधि योजना फॉर्म कैसे भरें?

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी तहसील कल्याण कार्यालय में जाना होगा।
  • तहसील कल्याण कार्यालय जाने के बाद आपको अधिकारी से सुख सम्मान निधि योजना फॉर्म लेना होगा।
  • इसके बाद आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • फिर मांगे गए ज़रूरी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संकलन करना होगा।
  • अब आवेदन फॉर्म तहसील कल्याण कार्यालय में जाकर जमा कर देना होगा।
  • इसके बाद आपके फॉर्म की जांच की जाएगी। यदि आपकी द्वारा फॉर्म में दी गयी जानकारी योजना के दिशा निर्देश का अनुसार पाई जाती है तो आपको योजना का लाभ दे दिया जायेगा ।

Leave a Comment