Ujjwala Yojana List :- केंद्र सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना बीपीएल न्यू लिस्ट 2023 को जारी कर दिया है। इस लाभार्थी सूची को देखने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लांच किया गया है। इस ऑनलाइन पोर्टल की सहायता से लाभार्थी Pradhanmantri Ujjwala Yojana List 2023 में अपना नाम की खोज कर सकते हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सभी के घर में रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी। अब इस योजना के तहत जिन भी लोगो ने आवेदन किया था वह उज्ज्वला योजना न्यू बीपीएल लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
Table of Contents
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना न्यू अपडेट
बताते चले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केबिनेट द्वारा एक नया फैसला लिया गया है। इस फैसले के तहत Pradhanmantri Ujjwala Yojana के तहत गरीबो को दिए जाने वाले मुफ्त सिलेंडर देने की अवधि को बढ़ाना का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए उज्ज्वला योजना लिस्ट जारी की गयी है। अब इस फैसले के बाद देश की महिलाओं को सितम्बर तक 3 मुफ्त सिलेंडर दिए जायेगे। इस फैसले से देश के 7 करोड़ 40 लाख गरीब महिलाओ को तीन महीने और फ्री गैस सिलेंडर का लाभ प्राप्त होगा। इस फैसले से केंद्र सरकार पर 13500 करोड़ रूपये का अतिरिक्त भार वहन करेगी। बता दे की गरीबो को दिए जाने वाले मुफ्त एलपीजी कनेक्शन में जब आप एलपीजी कनेक्शन लेते है तब स्टोव के साथ 3,200 रूपये की कुल लागत आती है। इसमें 1,600 रुपए की सब्सिडी सीधे तौर पर सरकार की और से दी जाती है, बाकी के 1,600 रुपए की रकम तेल कंपनियों के द्वारा ग्राहकों को EMI के रूप में दी जाती है।
दिल्ली राशन कूपन: जाने आप कैसे बिना राशन कार्ड के अनाज प्राप्त कर सकते हैं !

उज्वला योजना 2.0
हम सभी नागरिक जानते हैं कि उज्ज्वला योजना देश के गरीब परिवारों को सुरक्षित स्वच्छ रसोई ईंधन उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार के माध्यम से शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से देश के उन सभी गरीब परिवारों को एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान किया जाएगा जो अभी भी प्रदूषित ईंधन का उपयोग करके खाना बनाते हैं, इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस सिलेंडर प्रदान किए जाते हैं। अब सरकार उज्ज्वला योजना 2.0 शुरू करने जा रही है। जिसकी शुरुआत हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त 2021 को करेंगे। यह लॉन्च महोबा से वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी महोबा में मौजूद रहेंगे। उनके साथ पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में 5000 लाभार्थी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री करीब 8 से 10 लाभार्थियों से भी बातचीत करेंगे. इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों के माध्यम से आयोजन स्थल पर तैयारी की जा रही है, और एआरटीओ सरकार लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल पर लाने और उन्हें वापस छोड़ने के लिए आवश्यक वाहनों की व्यवस्था करेगी, यदि आप उज्वला योजना 2.0 के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते है या इससे अधिक और जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
उज्वला योजना 2.0 का शुभारंभ
उज्वला योजना को शुरु करने का मुख्य उद्देश्य देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिको को निःशुल्क गैस सिलेंडर मुहैया कराए जायेंगे। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार दोनों मिल कर उज्वला योजना 2.0 को लांच किया जा रहा है। 10 अगस्त 2021 को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा इस योजना का संचालन किया जायेगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी को शामिल किया जायेगा। इस कार्यक्रम में 5000 लाभार्थी शामिल होंगे। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए इस योजना को शुरु किया जायेगा।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना
उज्वला योजना 2.0 के अंतर्गत जारी किए गए 80 लाख से अधिक कनेक्शन
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को आरंभ 1 मई 2016 को किया गया था। जैसे की हम सब जानते है की इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की सभी महिलाओ को एलपीजी गैस प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से एलपीजी गैस कनेक्शन लेने के लिए एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी। जिसके अंतर्गत घर के मुखिया के नाम पर एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 10 अगस्त 2021 को उज्जवला योजना 2.0 उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से इस योजना को विस्तार रूप से लॉन्च किया गया है। जिसके माध्यम से 1 करोड़ अतिरिक्त एलपीजी कनेक्शन देने का मुख्य लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
Highlights of Pradhan Mantri Ujjwala Yojana
योजना का नाम | प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना |
आरम्भ की गई | पीएम नरेंद्र मोदी जी के द्वारा |
विभाग | पेट्रोलियम गैस मंत्रालय |
लाभार्थी | महिलाएं |
उद्देश्य | एलपीजी गैस सिलेंडर प्रदान करना |
लाभ | मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर |
श्रेणी | केंद्र सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | www.pmuy.gov.in/ |
Important Dates
Event | Dates |
Launched Date | May 1st, 2016 |
Last Date to getting 3 Cylinder | Mar 26, 2020 |
Uttar Pradesh (UP) Launched Date | 1 May 2016 |
Rajasthan Launched Date | 15 May 2016 |
Gujarat Launched Date | 15 May 2016 |
Uttarakhand Launched Date | 9 June 2016 |
Odisha Launched Date | 20 June 2016 |
Bihar Launched Date | 28 June 2016 |
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
उज्ज्वला योजना की मुख्य विशेषताएं
- उज्ज्वला योजना के तहत, बीपीएल परिवार की एक वयस्क महिला के नाम पर रसोई गैस कनेक्शन जारी किया जायेगा।
- कनेक्शन की पात्रता की पहचान सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (SECC) सूची के अनुसार होती है।
- केंद्र सरकार ने 1600 रुपये तक की सहायता के साथ एक नया एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने का निर्णय लिया है।
- ग्राहक को योजना के अंतर्गत हॉट प्लेट की लागत और पहले रीफिल की खरीद का भुगतान किया जायेगा।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में फ्री गैस का लाभ
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी के सरकार के द्वारा देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को गैस सिलेंडर देना शुरु कर दिया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार के द्वारा देश के गरीब परिवारों के बैंक खाते में फ्री गैस सिलेंडर के पैसे भेज दिए जायेंगे जिससे इस राशि की प्राप्ति से परिवार अपने घर के लिए सिलेंडर प्राप्त कर सके। Ujjwala Yojana BPL New List के तहत दी जाने वाली 1 अप्रैल से फ्री गैस सिलेंडर की राशि पहली किश्त की तर्ज पर सरकार द्वारा भेजनी शुरू कर दी गई है।14.2 किलोग्राम वाले तीन एलपीजी सिलेंडर ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुहैया कराये जायेंगे।
पीएम उज्ज्वला योजना
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओ को रसोई गैस की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उज्ज्वला योजना की शुरआत की है। देश के गरीब वर्ग से सम्बंधित सभी परिवार जो चूल्हे पर खाना बनाते हैं उन्हें पीएम उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। पेट्रोलियम गैस मंत्रालय के द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का कार्यान्वयन और सञ्चालन किया जा रहा है। वह सभी परिवार जिनका नाम वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार बीपीएल सूची में होगा उन्हें इस योजना का लाभ मिल सकेगा।
एक महीने में कितने सिलेंडर मिलेंगे
प्रत्येक लाभार्थी को एक महीने में एक ही फ्री सिलेंडर दिया जायेगा, पहली फ्री गैस सब्सिडी का लाभ लेने के बाद ही दूसरे किश्त की राशि उपभोक्ता के खाते में भेजी जाएगी। दो रिफिल के बीच 15 दिन का अंतराल इसी प्रकार तीसरी क़िस्त की राशि भेजी जाएगी। इस योजना के तहत 14.2 किलोग्राम वाले 3 एलपीजी सिलेंडर ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में दिए जाएंगे।

बताते चले की एक महीने में एक ही मुफ्त सिलेंडर प्रदान किया जायेगा। जिन लोगों के पास 5 किलो वाले सिलेंडर हैं, उन्हें 3 महीने में कुल 8 सिलेंडर दिये जाएंगे। इस हिसाब से एक महीने में एक ही मुफ्त सिलेंडर उपलब्ध कराया जायेगा। आपको बता दे केंद्र सरकार की Ujjwala Scheme का लाभ लेने के लिए आपके पास एक ही महीना बाकि है क्योंकि 3 महीने तक फ्री गैस सिलिंडर पाने की वैद्यता जून महीने के आखिर में खत्म हो जाएगी।
कोरोना संक्रमण: – जानिए केंद्र सरकार ने राहत पैकेज में आपके लिए क्या घोषणाएं की हैं
PMUY 2023 – प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सूची
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाली BPL परिवारों की महिलाओ को जो आज के समय में भी पुराने ईंधन (चूल्हे में लकड़ी ) जलाकर खाना बनाती है उज्ज्वला योजना के माध्यम से लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम और प्राकर्तिक गैस मंत्रालय के सहयोग से उज्जवला योजना (PMUY 2023) को शुरू किया है। इस योजना में अब तक 8 करोड़ BPL परिवारों को Free Gas Connection प्रदान किया जा चूका है। वह सभी आवेदक जो इस योजना में आवेदन कर चुके हैं वह ऑनलाइन मोड से PMUY BPL NEW List 2023 में अपना नाम देख सकते हैं। यहाँ इस लेख में हमने उज्ज्वला योजना बीपीएल सूची में अपना नाम देखने की प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी
- वनवासी
- अधिकांश पिछड़ा वर्ग
- द्वीप में रहने वाले लोग
- गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोग
- नदी के द्वीपों में रहने वाले लोग
- चाय और पूछ चाय बागान जनजाति
- अंत्योदय योजना के अंतर्गत आने वाले लोग
- वह सभी लोग जो SECC 2011 के अंतर्गत लिस्टेड है
- प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के सभी एससी / एसटी परिवारों के लोग
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2023 के तहत 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशो की सूची
State Name | Number of beneficiary families | Direct Link |
Andhra Pradesh | 1,22,70,164 | View List |
Arunachal Pradesh | 2,60,217 | View List |
Assam | 64,27,614 | View List |
Bihar | 2,00,74,242 | View List |
Chhattisgarh | 57,14,798 | View List |
Goa | 3,02,950 | View List |
Gujarat | 1,16,29,409 | View List |
Haryana | 46,30,959 | View List |
Himachal Pradesh | 14,27,365 | View List |
Jammu and Kashmir | 20,94,081 | View List |
Jharkhand | 60,41,931 | View List |
Karnataka | 1,31,39,063 | View List |
Kerala | 76,98,556 | View List |
Madhya Pradesh | 1,47,23,864 | View List |
Maharashtra | 2,29,62,600 | View List |
Manipur | 5,78,939 | View List |
Meghalaya | 5,54,131 | View List |
Mizoram | 2,26,147 | View List |
Nagaland | 3,79,164 | View List |
Odisha | 99,42,101 | View List |
Punjab | 50,32,199 | View List |
Rajasthan | 1,31,36,591 | View List |
Sikkim | 1,20,014 | View List |
Tamil Nadu | 1,75,21,956 | View List |
Tripura | 8,75,621 | View List |
Uttarakhand | 19,68,773 | View List |
Uttar Pradesh | 3,24,75,784 | View List |
West Bengal | 2,03,67,144 | View List |
Andaman & Nicobar Islands | 92,717 | View List |
Chandigarh | 2,14,233 | View List |
Dadra & Nagar Haveli | 66,571 | View List |
Daman & Diu | 44,968 | View List |
National Capital Territory of Delhi | 33,91,313 | View List |
Lakshadweep | 10,929 | View List |
Puducherry | 2,79,857 | View List |
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पात्रता मानदंड
- केवल महिलाओ के द्वारा ही पीएम उज्ज्वला योजना का लाभ लिया जा सकता है।
- वह आवेदक महिलाएं जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे ज्यादा है उनके ही आवेदन स्वीकार किये जायेंगे।
- महिलाएं जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन कर रही हैं उन्हें इस योजना के तहत लाभान्वित किया जायेगा।
- केवल उन ही महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जायेगा जिनके बैंक में खाता है तथा उनके पास पूर्व में एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध नहीं है।
Pradhanmantri Ujjwala Yojana 2023 आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- बीपीएल राशन कार्ड (गरीबी रेखा से नीचे वाला राशन कार्ड)
- बीपीएल सर्टिफिकेट पंचायत प्रधान या फिर मुनूसिपल चेयरमैन द्वारा जारी किया हुआ
उज्ज्वला योजना New BPL List ऑनलाइन देखे
आप मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट से उज्ज्वला योजना लिस्ट में अपना नाम खोज सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए आसान से चरणों का पालन करना होगा।
- उज्ज्वला योजना लिस्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले आपको मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको दिए गए स्थानों में पूछी गयी जानकारी को दर्ज करना है।
- यहाँ आपको क्रमश अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और पंचायत का चयन करना है। इन सभी जानकारियों के चयन के बाद आप Submit बटन पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद आपकी कंप्यूटर और मोबाइल स्क्रीन पर आपके सामने शहर और गांव के अनुसार उज्ज्वला योजना न्यू बीपीएल लाभार्थी सूची खुल जाएगी।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
- सबसे पहले आपको पीएम उज्ज्वला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट के होमपेज खुल जायेगा।

- वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Download Form” के विकल्प पर क्लिक कर देना है जिसके बाद आपके सामने कुछ विकल्प आ जायेंगे।

- यहां आपको प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना फॉर्म के विकल्प पर क्लिक कर देना है जिसके बाद आपके सामने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना आवेदन फोर्क खुल जायेगा।
- आप इस आवेदन फॉर्म को अपने नजदीकी एलपीजी केंद्र में जाकर सम्बंधित अधिकारी से भी ले सकते हैं।
- आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म की पीडीएफ को डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकाल लेना है। इसके बाद आपको इस फॉर्म में सभी पूछी गयी जानकारियों को भरकर आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न कर देना है।
- अब आप इस फॉर्म को ला जाकर निकट एलपीजी केंद्र में जमा करा दे। आपके फॉर्म के सत्यापन के बाद सम्बंधित अधिकारी के द्वारा आपको एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जायेगा।
Contact Us
- सबसे पहले आपको पीएम उज्ज्वला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट के होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको Contact Us का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है, आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।

- इस नए पेज पर आपको एक फॉर्म दिखाई देगा, आपको इस फॉर्म में सभी जानकारियों के विवरण जैसे: – नाम, ईमेल आईडी, फ़ोन नंबर, फीडबैक आदि को भर देना है।
- सभी जानकारियों को भरने के बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक कर दे, इसके बाद आपके सामने कांटेक्ट डिटेल्स खुल जाएँगी।
Helpline Number
इस लेख में आपके साथ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से सम्बंधित सभी विवरण को साझा किया गया है। यदि अभी भी आपके पास किसी प्रकार की समस्या है तब आप आधिकारिक वेबसाइट ओर दिए हुए हेल्पलाइन नंबर 18002333555 और 1906 पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
Important Link
- Ujjwala Application Form Hindi
- Ujjwala Application Form English
- Ujjwala KYC Application Form Hindi
- Ujjwala KYC Application Form English
- PMUY Ujjwala Official Website
- Ujjwala Yojana New List 2022
Mera fasal Aandhi memakai ka sab andhe Makka Gir gaya hai