यूपी फ्री बस सेवा ऑनलाइन आवेदन | UP Free Bus Service Benefits | यूपी फ्री बस सेवा उद्देश्य, लाभ, पात्रता | UP Free Bus Service Eligibility & Application Process |
जैसे की हम सब जानते है की उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा अपने राज्य के युवाओं, महिलाओं, बच्चों एवं वृद्धजनों के लिए निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके माध्यम से राज्य के सभी निवास करने वाले हर पीढ़ी के नागरिकों का बिकास उत्पादन किया जा सके। इन सब के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी एक नई योजना को शुरु करने जा रहे है। जिसका नाम UP Free Bus Service है। जिसके अंतर्गत राज्य की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओ उत्तर प्रदेश सरकारी रोडवेज बसों में फ्री यातायात मुहैया कराई जाएगी।
My Scheme Portal
अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी है एवं यूपी फ्री बस सेवा का लाभ प्राप्त करना चाहते हो योगी सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली इस योजना से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हो तो आपसे अनुरोध है की आप हमारे इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़े। आपको आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से यूपी फ्री बस सर्विस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताने जा रहे है ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़े।
Table of Contents
UP Free Bus Service 2022
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा 10 अगस्त सन् 2022 रक्षाबंधन के दिन ट्वीट के माध्यम से UP Free Bus Service को शुरु करने का फैसला लिया गया है। इस बात की जानकरी मुख्यमंत्री जी ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा है की हम लोग शीघ्र ही 60 वर्ष से ऊपर वाली महिलाओ एवं बहनो के लिए सरकारी बस एवं रोडवेज में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था करने जा रहे है। मुख्यमंत्री जी की इस योजना को सफलतापूर्वक लागु होने के पश्चात राज्य की हमारी 60 साल की आयु से अधिक महिलाएं फ्री बस सेवा का लाभ उठा सकेंगी। इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य की महिलाओ को रक्षाबंधन के दिन 48 घंटे तक फ्री में बस सेवा मुहैया कराई गई थी।
इस प्रकार से अब उत्तर प्रदेश की सभी 60 वर्ष आयु से अधिक महिलाओ को सरकारी रोडवेज की बसों में निःशुल्क सुविधा मुहैया कराई जाएगी। यूपी फ्री बस सेवा के माध्यम से अब राज्य की वृद्ध महिलाओ को कही आने जाने पर किसी व्यक्ति के ऊपर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस योजना के माध्यम से अब बहुत ही सरलता से महिला अपनी यात्रा निशुल्क कर सकेंगी।
Uttar Pradesh Free Bus Service Highlights
योजना का नाम | यूपी फ्री बस सर्विस |
घोषित की गई | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा |
घोषित तिथि | 10 अगस्त सन् 2022 |
लाभार्थी | 60 वर्ष की आयु से अधिक की महिलाएं |
उद्देश्य | सरकारी रोडवेज की बसों में निशुल्क यातायात की सुविधा प्रदान करना |
साल | 2022 |
योजना की श्रेणी | राज्य स्तरीय योजना |
अधिकारिक वेबसाइट | जल्द ही लॉन्च की जाएगी |
उत्तर प्रदेश फ्री बस सेवा का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश के यही आदित्यनाथ जी के द्वारा UP Free Bus Service के शुरु होने पश्चात से राज्य की 60 वर्ष से ऊपर महिलाओ को कही आने जाने के लिए निःशुल्क यात्रा प्रदान की जाएगी। यही कारण है की अधिकतर महिला पैसो की कमी के कारण अपने परिजनों से नहीं मिल पाते है लेकिन अब ऐसा नहीं इस यूपी फ्री बस सेवा 2022 के अंतर्गत अब राज्य की महिलाओ को यात्रा करते समय अपने लिए किसी प्रकार का कोई टिकट्स लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जिसके माध्यम से वह बिना पैसो के अपने परिजनों से मिल सके इसी के साथ एक बेहतर यात्रा का लाभ उठा सके। इस योजना के माध्यम से बूढ़ी माताओं एवं बहनों को निशुल्क कही आने जाने का लाभ प्राप्त करके उनमे आत्मविश्वास उत्पन्न करेगी और साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी।
यूपी फ्री बस सर्विस का लाभ
- यूपी फ्री बस सर्विस को शुरु करने की घोषणा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा किया गया है।
- यह योजना मुख्यमंत्री जी के द्वारा राज्य की UPSRTC की 150 डीजल बसों को हरी झंडी दिखने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए की गई है और योगी जी ने 10 अगस्त सन् 2022 को अपने ट्वीट के माध्यम से जागरूक करा है।
- मुख्यमंत्री जी के द्वारा अपने ट्वीट के माध्यम से कहा गया है की हम बहुत शीघ्र ही 60 वर्ष से ऊपर की माताओ एवं बहनो के लिए सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था को शुरु करने जा रहे है।
- राज्य की 60 वर्ष से अधिक की माताओं एवं बहनों को सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा करने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
- Uttar Pradesh Free Bus Service 2022 राज्य की सभी बूढी एवं वृद्ध माताओ को लाभ प्रदान किया जायेगा।
- जैसे रक्षाबंधन के अवसर पर सरकार ने बहन बेटियों के लिए 48 घंटे तक फ्री बस सेवा प्रदान की थी उसी तरह ही 60 वर्ष से ऊपर की माताओ एवं बहनो को निःशुल्क यात्रा करने की सुविधा प्रदान की है।
- राज्य की बूढ़ी माताओं एवं बहनों को कहीं भी आने-जाने के लिए किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
UP Free Bus Service के तहत पात्रता मापदंड
- इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश की वृद्ध बूढी महिलाओ को प्रदान किया जायेगा।
- इस योजना का लाभ 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं को प्रदान किया जायेगा।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
UP Free Bus Service के तहत आवेदन प्रक्रिया
यूपी की जो इच्छुक पात्र महिला इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ प्राप्त करना चाहती है तो उन्हें अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा। क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा UP Free Bus Service योजना को अभी केवल शुरू करने की घोषणा की गई है। जैसे ही उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आवेदन करने की प्रक्रिया को सक्रीय किया जायेगा तो आपको हम अपने इस लेख के माध्यम से अवगत करा देंगे इसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल से जुड़े रहे।