UP Krishi Yantra Subsidy Yojana 2022 |यूपी कृषि उपकरण योजना 2022 अप्लाई ऑनलाइन | UP Krishi Upkaran Subsidy Yojana Apply | यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना स्टेटस
केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों द्वारा देश के किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहते हैं। अब हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना को शुरू किया है। इस योजना के द्वारा यूपी के किसान को कृषि से संबंधित उपकरण खरीदने पर सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी। यदि आप उत्तर प्रदेश के नागरिक हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। क्योंकि हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से UP krishi Upkaran Subsidy Yojana से संबंधित सभी जानकारियां जैसे-उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज ,आवेदन प्रक्रिया आदि प्रदान करने जा रहे हैं।
यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना 2022
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने एवं राज्य के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को कृषि क्षेत्र से संबंधित उपकरण खरीदने पर सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी। कृषि विभाग द्वारा किसानों को सब्सिडी के रूप में टोकन प्रदान किया जाएगा तथा किसान इस टोकन का प्रयोग करके उपकरणों की खरीद पर अनुदान प्राप्त कर सकते है। ताकि राज्य के लघु, सीमांत एवं आर्थिक रूप से पिछड़े किसानों को भी आधुनिक उपकरण प्रदान कर उनकी आय में वृद्धि की जा सके। इसके अलावा इस योजना के द्वारा किसानों को कृषि उपकरण खरीदने पर 50% तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। क्योंकि आज भी लघु, सीमांत एवं पिछड़े वर्ग के किसान पुरानी तकनीकों से कृषि करते हैं। जिसके कारण उनकी आय में वृद्धि नहीं हो पाती है।

Highlights Of UP Krishi Upkaran Subsidy Yojana
योजना का नाम | यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना |
शुरू की गई | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के किसान |
उद्देश्य | कृषि उपकरण खरीदने पर सब्सिडी उपलब्ध करवाना |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | http://upagriculture.com:81/token/mainpage.aspx |
यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना का उद्देश्य
इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों की खरीद पर सब्सिडी प्रदान करना है। क्योंकि आज भी उत्तर प्रदेश के लघु, सीमांत, पिछड़े वर्ग के किसान पुरानी तकनीकों के माध्यम से खेती करते हैं। जिसके कारण उन्हें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब UP krishi Upkaran Subsidy Yojana का लाभ प्राप्त कर किसान आधुनिक उपकरणों के माध्यम से खेती कर सकेंगे। जिसके परिणाम स्वरुप किसानों की कृषि उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी एवं किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
उत्तर प्रदेश सरकार के इस कदम से किसानों में कृषि के प्रति सकारात्मकता उत्पन्न होगी एवं कृषि के क्षेत्र में आधुनिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- UP krishi Upkaran Subsidy Yojana को उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के किसानों के लिए शुरू किया है।
- इस योजना को शुरू करने का लक्ष्य किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों की खरीद पर सब्सिडी प्रदान करना है।
- कृषि विभाग द्वारा किसानों को सब्सिडी के रूप में टोकन प्रदान किया जाएगा।
- किसान इस टोकन का प्रयोग करके उपकरणों की खरीद पर अनुदान प्राप्त कर सकते है।
- इस योजना के द्वारा किसानों को कृषि उपकरण खरीदने पर 50% तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
- केवल उत्तर प्रदेश के लघु, सीमांत एवं आर्थिक रूप से पिछड़े किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- कृषि उपकरण सब्सिडी योजना के माध्यम से राज्य के किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी तथा किसान आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेंगे।
- UP krishi Upkaran Subsidy Yojana का लाभ प्राप्त कर किसान आधुनिक उपकरणों के माध्यम से खेती कर सकेंगे। जिससे कृषि के क्षेत्र में आधुनिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना के तहत सब्सिडी की धनराशि
कृषि संयंत्र | सब्सिडी की राशि |
8 H.P. या उससे अधिक का पावर टिलर | यंत्र के निर्धारित मूल्य का 40% एवं अधिकतम ₹45000 दोनों में से जो कम हो। |
40 H.P. तक का ट्रैक्टर | यंत्र के निर्धारित मूल्य का 25% एवं अधिकतम ₹45000 दोनों में से जो भी कम हो। |
सुगर केन कटर प्लांटर, रीपर,जीरोटिल सीड ड्रिल, बाइंडर | यंत्र के निर्धारित मूल्य का 40% एवं अधिकतम ₹20000 दोनों में से जो भी कम हो। |
पावर थ्रेशर | यंत्र के निर्धारित मूल्य का 25% एवं अधिकतम ₹12000 दोनों में से जो भी कम हो। |
7.5 H.P. तक का पम्पसेट | यंत्र के निर्धारित मूल्य का 50% एवं अधिकतम ₹10000 दोनों में से जो भी कम हो। |
विनोइंग फैन, चेफ कटर(मानवचालित) | यंत्र के निर्धारित मूल्य का 25% एवं अधिकतम ₹2000 दोनों में से जो भी कम हो। |
ऐरो ब्लास्ट स्प्रेयर | यंत्र के निर्धारित मूल्य का 25% एवं अधिकतम ₹2500 दोनों में से जो भी कम हो। |
जीरोटिल सीडड्रिल ,सीडड्रिल ,मल्टी क्राफ्ट थ्रेशर रिज फरो प्लांटर | यंत्र के निर्धारित मूल्य का 50% एवं अधिकतम ₹15000 दोनों में से जो भी कम हो। |
पम्प सेट | यंत्र के निर्धारित मूल्य का 50% एवं अधिकतम ₹10000 दोनों में से जो भी कम हो। |
ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर | यंत्र के निर्धारित मूल्य का 25% एवं अधिकतम ₹4000 दोनों में से जो भी कम हो। |
लेजर लैण्ड लेवलर | यंत्र के निर्धारित मूल्य का 50% एवं अधिकतम ₹50000 दोनों में से जो भी कम हो। |
रोटावेटर | यंत्र के निर्धारित मूल्य का 50% एवं अधिकतम ₹30000 दोनों में से जो भी कम हो। |
फुट स्प्रेयर ,नैपसैक स्प्रेयर ,पावर स्प्रेयर | यंत्र के निर्धारित मूल्य का 50% एवं अधिकतम ₹3000 दोनों में से जो भी कम हो। |
स्प्रिंकलर सेट | यंत्र के निर्धारित मूल्य का 50% एवं अधिकतम ₹75000 दोनों में से जो भी कम हो। बुंदेलखंड क्षेत्र के किसानों के लिए 90% का अनुदान |
यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना के तहत पात्रता
- आवेदनकर्ता को उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदनकर्ता किसान होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको ‘यंत्र हेतु टोकन‘ के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।

- इस पेज पर आपको अपने जनपद तथा पंजीकरण संख्या के विकल्प का चयन करना है। इसके बाद आपको पंजीकरण संख्या दर्ज करके खोजे के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको यंत्र चुने के विकल्प में यंत्र का चयन करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आप से पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करके आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार से आप यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना के तहत आवेदन कर पाएंगे।
- इसके बाद आपकी फ्री बुकिंग स्वीकार किए जाने के बाद एक एसएमएस प्राप्त होगा। एवं टोकन कंफर्म करने का एसएमएस भी आपको अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा।
यंत्र हेतु टोकन जनरेट करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको ‘यंत्र हेतु टोकन जनरेट करें‘ के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपने जनपद एवं पंजीकरण संख्या के विकल्प का चयन करना है। इसके बाद आपको पंजीकरण संख्या दर्ज करके खोजें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब इसके बाद आपको जनरेट के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार से आप टोकन जनरेट कर पाएंगे।
खेत तालाब पर अनुदान हेतु बुकिंग करने की प्रक्रिया
सबसे पहले आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको ‘खेत तालाब हेतु टोकन जनरेट की व्यवस्था’ के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।

- इस पेज पर आपको अपने जनपद एवं पंजीकरण संख्या के विकल्प का चयन करना है।
- इसके बाद आपको पंजीकरण संख्या दर्ज करके खोजें के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको बुकिंग से संबंधित जानकारी दर्ज करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस तरह से आप बुकिंग कर सकते हैं।
खेत तालाब हेतु बिल अपलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको खेत तालाब हेतु बिल अपलोड करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपको किसान पंजीकरण संख्या तथा टोकन संख्या दर्ज करके आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको बिल से संबंधित जानकारी दर्ज करके बिल अपलोड करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस तरह से आप बिल अपलोड कर सकते हैं।
अब तक जारी किए गए टोकन का विवरण देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको अब तक जारी किए गए टोकन का विवरण के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपको वित्तीय वर्ष, जनपद, योजना एवं यंत्र का चयन करके देखे के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इस तरह से आप अब तक जारी किए गए टोकन का विवरण देख सकते हैं।
योजनावार यंत्रवार टोकन रिपोर्ट देने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको ही योजनावार यंत्रवार टोकन रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपको वित्तीय वर्ष का चयन करके विवरण देखें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
योजनावार जनपदवार टोकन रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको योजनावार जनपदवार टोकन रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपको वित्तीय वर्ष का चयन करके विवरण देखें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
प्रदेशवार योजनावार टोकन रिपोर्ट देने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।
- वेबसाइट होम पेज पर आपको प्रदेशवार योजना टोकन रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा। इस पेज पर आप प्रदेशवार योजनावार टोकन रिपोर्ट देख सकते हैं।
निर्माता कंपनियों/फर्मों की एंपैनलमेंट की सूची देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको निर्माता कंपनियों/फर्मों की एंपैनलमेंट की सूची के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपके सामने पीडीएफ फाइल खुलकर आ जाएगी। इस फाइल में आप निर्माता कंपनी/फर्मों की एंपैनलमेंट सूची दे सकते हैं।
टोकन जमा रसीद एवं बिल अपलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको 2020-21 के बिल अपलोड हेतु अवशेष तृषा को के लिए अपलोड लिंक के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।

- इस पेज पर आपको किसान पंजीकरण संख्या एवं टोकन संख्या दर्ज करनी है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आप से पूछी गई सभी जानकारियां दर्ज करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आप टोकन जमा रसीद एवं बिल अपलोड कर सकते हैं।