Madhya Pradesh Fasal Girdawari Report Online | मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन देखे | मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट डाउनलोड |Madhya Pradesh Fasal Girdawari Report
मध्य प्रदेश के किसानों की फसल की कागजी कार्यवाही में सरलता लाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट को ऑनलाइन कर दिया गया है। अब प्रदेश के किसानों को स्वयं की बोई हुई फसल की जानकारी दर्ज करवाने एवं गिरदावरी रिपोर्ट देखने के लिए पटवारियों की सहायता नहीं लेनी पड़ेगी। क्योंकि अब यह प्रक्रिया ऑनलाइन ‘सारा ऐप’ माध्यम से की जा सकेगी। यदि आप मध्य प्रदेश के किसान है तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। क्योंकि हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Madhya Pradesh Fasal Girdawari Report से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, रिपोर्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया आदि प्रदान करने जा रहे हैं।
Table of Contents
Madhya Pradesh Fasal Girdawari Report
हमारे देश के किसानों द्वारा अपनी फसल की संपूर्ण जानकारी सरकार को Fasal Girdawari Report के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाती है। ताकि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा आने पर सरकार से नुकसान की भरपाई, फसल बीमा, बैंक ऋण आदि का लाभ प्राप्त किया जा सके। इस फसल गिरदावरी रिपोर्ट में अपनी फसल की संपूर्ण जानकारी दर्ज करवाने के लिए किसानों को पटवारी की सहायता लेनी पड़ती है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रिवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन की अधिकारिक वेबसाइट एवं ऐप के माध्यम से इस प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। इस ऐप को किसान गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
अब प्रदेश के किसानों को अपनी बोई गई फसल की संपूर्ण जानकारी दर्ज करवाने एवं गिरदावरी रिपोर्ट देखने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। किसानों द्वारा स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रिवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन के माध्यम से गिरदावरी रिपोर्ट को डाउनलोड भी किया जा सकता है। इसके अलावा यदि आपको अपनी फसल की जानकारी से संबंधित कोई समस्या होती है तो इस ऐप के माध्यम से आप शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।
Highlight Of Madhya Pradesh Fasal Girdawari Report
योजना का नाम | मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट |
शुरू की गई | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के किसान |
उद्देश्य | किसानों द्वारा स्वयं की फसल की जानकारी दर्ज करने एवं गिरदावरी रिपोर्ट डाउनलोड करने की सुविधा |
साल | 2021 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://saara.mp.gov.in/ |
एमपी फसल गिरदावरी रिपोर्ट का उद्देश्य
Madhya Pradesh Fasal Girdawari Report का मुख्य उद्देश्य किसानों द्वारा अपनी फसल की जानकारी सरकार को स्वयं पारदर्शी एवं सही तरीके से प्रदान करना है। क्योंकि इस योजना से पहले किसानों द्वारा अपनी फसल की जानकारी सरकार तक पहुंचाने के लिए पटवारियों की सहायता लेनी पड़ती थी। जिसके कारण किसानों के समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। लेकिन अब किसानों द्वारा यह कार्य स्वयं किया जा सकता है। इसके साथ ही किसानों द्वारा अपनी Fasal Girdawari Report को ऑनलाइन डाउनलोड भी किया जा सकता है। जिसके लिए ‘सारा ऐप’ को विकसित किया गया है।
मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट के लाभ एवं विशेषताएं
- Fasal Girdawari Report के माध्यम से किसानों द्वारा स्वयं की बोई हुई फसल की संपूर्ण जानकारी सरकार तक पहुंचाई जाती है।
- इस रिपोर्ट के माध्यम से किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा आने पर सरकार से नुकसान की भरपाई, फसल बीमा, बैंक ऋण आदि का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
- पहले इस रिपोर्ट के तहत अपनी फसल की जानकारी दर्ज करवाने के लिए पटवारी की सहायता लेनी पड़ती थी।
- लेकिन अब मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रिवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन की अधिकारिक वेबसाइट एवं ऐप के माध्यम से इस प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है।
- इस ऐप को किसान गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
- यदि किसानों को अपनी फसल की जानकारी से संबंधित कोई समस्या होती है। तो वह इस ऐप के माध्यम से आपनी शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।
- इस योजना के माध्यम से किसानों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट के तहत पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज
- आवेदनकर्ता को मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदनकर्ता किसान होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रिवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
![](https://indiascheme.com/wp-content/uploads/2021/12/mp-kisan-fasal-girdawari-yojana-768x374-11.png)
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको फसल गिरदावरी के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको विजिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
![](https://indiascheme.com/wp-content/uploads/2021/12/mp-fasal-girdawari-report-768x329-2.png)
- इसके बाद आपके सामने निम्नलिखित ऑप्शन खुल कर आ जाएंगे।
- गिरदावरी की स्थिति (रकबावार)
- गिरधारी % के आधार पर गांवों की संख्या जिलेवार रिपोर्ट
- हल्कावार/ग्रामवार प्रगति रिपोर्ट
- फसल वार रिपोर्ट
- अब आपको अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खोलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको कुछ जानकारियां जैसे- सीजन, जिला, तहसील, आरआई, हल्का, ग्राम आदि दर्ज करके “रिपोर्ट देखे” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। अब आपको संबंधित जानकारी अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
लॉगइन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रिवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने लॉगइन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
![](https://indiascheme.com/wp-content/uploads/2021/12/mp-fasal-girdawari-report-1-33.png)
- इस फॉर्म में आपको अपना यूजर पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार से आप लॉगइन कर पाएंगे।
डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रिवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको गिरदावरी के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको डैशबोर्ड के विकल्प पर क्लिक करना है।
![](https://indiascheme.com/wp-content/uploads/2021/12/mp-fasal-girdawri-report-2-768x431-44.png)
- अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आ जाएगा। इस पेज पर आप डैशबोर्ड से संबंधित सभी जानकारियां देख सकेंगे।
सारा ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर पर जाना है। इसके बाद आपको सर्च बॉक्स में सारा ऐप दर्ज करना है।
- अब आपके सामने एक सूची खुलकर आ जाएगी। इसके बाद आपको सारा ऐप के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको सारा ऐप एप के अंतर्गत दिए गए इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- आपके द्वारा इनस्टॉल के विकल्प पर क्लिक करते ही आपके डिवाइस में सारा ऐप डाउनलोड होनी शुरू हो जाएगी।