राज किसान साथी पोर्टल Raj Kisan Sathi 150 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व लाभ

Raj Kisan Sathi Portal :- राजस्थान सरकार ने राज किसान साथी पोर्टल को शुरू करने की तैयारी पूरी तरह से कर ली है। इस पोर्टल को शुरू करने के पीछे राज्य सरकार का उद्देश्य राजस्थान राज्य के किसानों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्रदान करना है। राजस्थान Raj Kisan Sathi Portal के माध्यम से राज्य के कृषि विभाग से जुड़े किसान एवं पशु पालक सरकार द्वारा शुरू की जा रही सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर पाएंगे एवं लाभ भी आसानी से प्राप्त कर पाएंगे।

संबंधित अधिकारियों का कहना है कि Raj Kisan Sathi पोर्टल राजस्थान के किसानों और पशुपालकों के लिए एक बहुत ही लाभकारी पोर्टल साबित होगा। तो यदि आप भी राजस्थान राज्य से संबंध रखते हैं एवं आप किसान या पशु पालकों के कार्य से जुड़े हुए हैं तो यह लेख आपके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा क्योंकि इस लेख में हमने आपके लिए Raj Kisan Sathi Portal Rajasthan के बारे में सभी जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान की है। इसलिए यदि आप भी Raj Kisan Sathi Portal  से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इसलिए को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Raj Kisan Sathi Portal 2023

राज किसान साथी पोर्टल पर राजस्थान के किसानों एवं पशु पालकों के लिए एक ही स्थान पर 150 मोबाइल ऐप उपलब्ध कराए जाएंगे। इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं और खेती संबंधित हर जानकारी जैसे कृषि योजनाएं उन्नत तकनीक बीज उत्पादन जैविक खेती मंडी की कीमतें एवं कृषि मशीनरी लेने आदि संबंधित सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। राजस्थान राज्य के जो भी इच्छुक लाभार्थी किसान इस Raj Kisan Sathi ऑनलाइन पोर्टल से जुड़ना चाहते हैं उन्हें इस पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा।

राज किसान साथी पोर्टल

आप डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर मोड के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन करा कर अधिकांश किसान योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं Raj Kisan Sathi Portal Rajasthan पर आवेदन करने के माध्यम से आप केंद्र सरकार की एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं से भी जुड़ सकते हैं क्योंकि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की कृषि संबंधित बहुत सी योजनाएं इस पोर्टल पर उपलब्ध है। यदि राजस्थान Raj Kisan Sathi Portal के संबंध में कृषि मंत्री की घोषणा की बात कही जाए तो उनका मानना है कि यह ऑनलाइन पोर्टल अपने आप में ही 20 से ज्यादा मोबाइल एप का कार्य अकेला करता है।

Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana

Highlights of Raj Kisan Sathi Portal & Mobile App

योजना का नामराज किसान साथी पोर्टल
आरम्भ की गईराजस्थान सरकार के द्वारा
वर्ष2023
लाभार्थीराज्य के किसान भाई
उद्देश्यसरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना
लाभ150+ मोबाइल ऐप की सुविधाएं
श्रेणीराजस्थान सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटजल्द ही लांच की जाएगी

Raj Kisan Sathi Portal Rajasthan का उद्देश्य

केंद्र एवं राज्य सरकार समय-समय पर किसानों के लिए कृषि संबंधित नई योजनाएं शुरू करती रहती है। परंतु इन योजनाओं का लाभ लेने यहां इनकी जानकारी प्राप्त करने के लिए भी किसानों को सरकारी विभागों के चक्कर लगाने पड़ते हैं और बहुत सी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। यह प्रक्रिया किसानों के समय को भी बर्बाद करती है। यही कारण है कि अब राजस्थान राज्य सरकार अपने राज्य के किसानों के लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत करने जा रही है। राजस्थान Raj Kisan Sathi के जरिए अब राज्य के किसान एवं पशुपालन आसानी से सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से अब किसान अपने घर बैठे बिना किसी सरकारी कार्यालय का चक्कर लगाए सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ आसानी से प्राप्त करेंगे जो उनका समय बचाएगा।

राजस्थान एसएसओ आईडी

राजस्थान राज किसान साथी पोर्टल के लाभ

  • राजस्थान राज्य के सभी किसानों एवं पशुपालकों को राज किसान साथी पोर्टल  का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य के Raj Kisan Sathi Portal Rajasthan के माध्यम से सभी सरकारी योजनाओं और खेती से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • इस पोर्टल के माध्यम से आप एक ही जगह पर कृषि के साथ संबंधित विभागों की सभी जानकारियां भी प्राप्त कर सकेंगे। इन विभागों में उद्यान विभाग, कृषि विपणन विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, मत्स्य पालन विभाग, राज्य बीज निगम एवं जैविक प्रमाणीकरण संस्था आदि शामिल है।
  • राजस्थान Raj Kisan Sathi Portal Rajasthan विभागों के कामकाज में भी पारदर्शिता लाएगा।
  • इस पोर्टल पर किसानों को एक स्थान पर विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
  • राजस्थान के किसानों के लिए Raj Kisan Sathi पोर्टल पर लगभग 150 ऐप विकसित किए जाएंगे।

Raj Kisan Sathi की मुख्य विशेषताएं

  • राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से किसान के खाते में अनुदान के लिए आवेदन से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया अब पूर्ण रूप से ऑनलाइन कर दी जाएगी।
  • सभी प्रक्रियाओं के हर चरण के संदेश भी आवेदकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिए जाएंगे।
  • राजस्थान राज किसान साथी पोर्टल पर कृषि मशीनरी, बागवानी, कृषि विपणन, सहकारी समितियों, पशुपालन, मत्स्य विभाग, बीज निगम एवं जैविक प्रमाणीकरण निकायों को भी शामिल किया गया है।
  • इस पोर्टल को विकसित करने में राजस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की एक महत्वपूर्ण भूमिका है।

Raj Kisan Sathi Portal Rajasthan के लिए पात्रता मानदंड

  • केवल राजस्थान राज्य का स्थाई निवासी ही Raj Kisan Sathi Portal का लाभ प्राप्त कर सकता है।
  • इस पोर्टल का लाभ केवल राजस्थान के किसानों एवं पशुपालकों के लिए ही उपलब्ध होगा।

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 

आवश्यक दस्तावेज

राज किसान साथी पोर्टल पर आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है।

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

DEPARTMENT LOGIN करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको राज किसान साथी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।
राज किसान साथी पोर्टल
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “DEPARTMENT LOGIN” का फॉर्म दिखाई देगा।
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म  में अपना यूजरनाम और पासवर्ड दर्ज कर देना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना है। जैसे ही आप लॉगिन के बटन पर क्लिक करेंगे तो आप DEPARTMENT LOGIN हो जाएगे।

लाइसेंस के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको राज किसान साथी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Service Requests” का सेक्शन दिखाई देगा, इस सेक्शन में आपको अप्लाई फॉर लाइसेंस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
लाइसेंस के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा, इस पेज में आपको  अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, और आपको उस OTP को दर्ज कर देना है।
  • इस तरह आप लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते है।

अप्लाई फॉर कॉटन सेल परमिशन

  • सबसे पहले आपको राज किसान साथी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Apply For Cotton Sale Permission” का फॉर्म दिखाई देगा। इसके बाद आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है।
अप्लाई फॉर कॉटन सेल परमिशन
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएंगा, इस पेज आपको पूछी गयी जानकारी दर्ज कर देनी है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने बाद आपको Get OTP के बटन पर क्लिक कर देना है। जैसे ही आप बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके नंबर पर एक OTP आएंगे इसके बाद आपको उसे दर्ज कर देना है।
  • इस तरह आपकी Apply For Cotton Sale Permission की प्रक्रिया पूरी हो जाएंगी।

Leave a Comment