UP Panchayat Chunav 2023: उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2024 कब होगा, पूरी जानकारी

UP Panchayat Chunav 2023 कब होगा, प्रधान/सरपंच चुनाव जिला वार तारीख | Gram Panchayat Chunav Uttar Pradesh पात्रता, योग्यता पूरी जानकारी 

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2023 के सम्बन्ध में सोशल मिडिया में फैलाई जा रही अफवाहों पर लगाम लगाते हुए चुनाव आयोग ने UP Panchayat Chunav के 31 मार्च तक किये जाने की बात कही है। इस सम्बन्ध में सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा आदेश दिए जाने के बाद अब हलचल तेज़ हो गयी है। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायतो, सरपंचो का मौजूदा कार्यकाल नवम्बर-दिसम्बर 2020 में समाप्त हो रहा है। ऐसे में सम्भावना है लगायी जा रही थी की चुनाव आयोग दिसम्बर के पहले अथवा दूसरे सप्ताह में पंचायत चुनावो की घोषणा कर देगा जिसे अब मार्च के अंतिम सप्ताह तक के लिए टाल दिया गया है। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2023 आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनावो के मद्देनजर जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा एक बयान जारी कर कहा गया है की इस बार पंचायत चुनाव पांच या उससे अधिक चरणों में संपन्न कराये जा सकते हैं। यह फैसला उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में पारदर्शी रूप से पंचायत चुनाव संपन्न करने के लिए लिए गया है। पिछली बार निर्वाचन आयोग द्वारा चार चरणों में पंचायत/सरपंच चुनावो को संपन्न कराया गया था।

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव योग्यता | UP Panchayat Chunav Eligibility

  • केवल भारत का नागरिक ही पंचायत चुनावो में उम्मीदवारी के लिए आवेदन कर सकते है।
  • दिवालिया घोषित हो चुका व्यक्ति स्त्री/पुरुष चुनाव के लिए पात्र नहीं है।
  • किसी भी प्रकार के लाभ के पद पर आसीन व्यक्ति भी चुनाव के लिए पात्र नहीं है।
  • अभी चुनाव आयोग द्वारा अन्य पात्रता मानदंडों के संबंध में अधिसूचना जारी नहीं की गयी है। हम जल्द ही इससे सम्बंधित जानकारी वेबसाइट पर अपडेट कर देंगे।

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2023 नियम एवं शर्तें

इस बार के पंचायत चुनावों को सरकार ईवीएम के कराने के तैयारी में है, जिसके लिए राज्य सरकार ने चुनाव आयोग को जानकारी दी है जिसपर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। पंचायत चुनावों को पुरे प्रदेश में एक ही चरण में कारण मुमकिन नहीं है क्योकि उत्तर प्रदेश भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। यहां की आबादी को देखते हुए यहां एक चरण में पंचायत चुनावो को संपन्न नहीं कराया जा सकता। पिछले बार पंचायत चुनावों को दो चरणों में संपन्न कराया गया था।

UP Rojgar Mela

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव

हालांकि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है की नोटिफिकेशन के जारी किये जाने के बाद ही नियम और शर्तो के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकेगी। कुछ नियम पहले की ही तरह लागु होंगे जैसे किसी आपराधिक मामले में संलिप्त व्यक्ति पंचयत का चुनाव नहीं लड़ सकता है। इन बीच कुछ चुनावी पार्टियों ने भी अपने से कुछ नियम बनाये हैं। इसके साथ ही आरक्षित सीट पर सामान्य व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता है। इस वेबसाइट में हम नोटिफिकेशन के जारी होने के बाद नियम एवं शर्तें अपडेट कर देंगे।

ग्राम प्रधान चुनाव में टिकट के लिए भाजपा की यह होंगी शर्ते

भाजपा के प्रदेश प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल जी के द्वारा काशी क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा गया है की चायत चुनाव में जीतने वाले कार्यकर्ता और पदाधिकारी को दुबारा मौका दिया जायेगा। इसमें परिवार अथवा अन्य को चुनाव लड़ाने की अनुमति नहीं होगी उन्होंने कहा की महिलाओं की ऐसी टीम खड़ी करनी चाहिए जो पूरी ताकत से UP Panchayat Chunav को लड़ सके।

उन्होंने आगे कहा की पार्टी कार्यकर्त्ता चुनावो की तैयारी में लग जाये, और इस बात का ध्यान में रखे की 77 प्रतिशत वोटर गांव में रहते है। पार्टी सभी चुनावो को बहुत ही गंभीरता और पूरी तैयारी के साथ लड़ती है। कोरोना संक्रमण के समय में प्रत्यक्ष रूप से न मिल पाने पर संगठन की गतिविधियां वर्चुअल माध्यम से जारी रहेगी।

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनावों की प्रक्रिया | UP Panchayat Election

UP निर्वाचन आयोग द्वारा ग्राम पंचायत/सरपंच चुनाव की अधिसूचना जारी होने पर चुनावी प्रक्रिया की जानकारी इस प्रकार है: –

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग चुनावो के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी करेगा। जिसमे चुनाव की तारीख, चुनाव के चरण तथा चिन्हो की जानकारी शामिल होगी।
  • उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू कर दी जाएगी।
  • सभी इच्छुक आवेदकों को निर्धारित तिथि तक अपना नामांकन कराना होगा।
  • इसके बाद निर्वाचन के समय दी गई जानकारी के आधार पर आपका आवेदन स्वीकार और अस्वीकार किया जा सकते है।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपना आवेदन वापस लेने के लिए एक तिथि निर्धारित की जाएगी।
  • अब निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनाव के लिए सभी आवेदकों को चुनाव चिन्ह का वितरण किया जाता है।
  • जिन आवेदकों के आवेदन स्वीकार किये जायेंगे वह चुनाव के दो दिन पहले तक प्रचार कर सकेंगे।
  • इसके बाद UP Panchayat Chunav आयोग द्वारा तय तिथि पर कई चरणों में चुनाव संपन्न कराये जायेंगे।
  • कुछ दिनों के भीतर वोटों की गिनती कर विजेता की घोषणा की जाएगी और विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किये जायेंगे।

UP Panchayat Chunav 2023 आवश्यक जानकारी कैसे प्राप्त करे?

उत्तर प्रदेश में पंचायत/सरपंच चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग पर है। यदि आप उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावो में हिस्सा लेना चाहते है तो आप चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा अपडेटेड जानकारी प्राप्त कर सकते है।

इसके साथ ही आप UP Chief Electoral Officer के ऑफिसियल फेसबुक और ट्विटर हैंडल से भी चुनावो के सम्बन्ध में अपडेटेड जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके लिए लिंक नीचे तालिका में दिए गए है: –

फेसबुक पेजक्लिक करे
ट्विटर पेजक्लिक करे

3 thoughts on “UP Panchayat Chunav 2023: उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2024 कब होगा, पूरी जानकारी”

  1. पंचायत चुनाव में क्या योग्यता मांगी जा रही है और यूपी पंचायत चुनाव परिसीमन सीट क्या रहेगी जनरल ओबीसी एससी जैसे कि जिला शाहजहांपुर विकासखंड सिधौली ग्राम पंचायत कुइयां ज किरतापुर

    Reply

Leave a Comment