बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2023: Bihar Fasal Sahayata Yojana फॉर्म

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana Rabi, Kharif Apply Online, बिहार राज्य फसल सहायता योजना ऑनलाइन आवेदन करे और Bihar Fasal Bima Yojana लॉगिन करे एवं योजना के लाभ, उद्देश्य, मुख्य तथ्य जाने |

बिहार सरकार के द्वारा बिहार फसल सहायता पात्रता मानदंड एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी आपको इस लेख में प्रदान की जाएगी किसानों को किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की स्थिति में फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए बिहार सरकार द्वारा बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2023 की शुरुआत की है। इस योजमा के तहत बिहार सरकार द्वारा प्राकृतिक आपदा से फसलों के 20% नुकसान की स्थिति में प्रति हेक्टयेर 7500 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।

Table of Contents

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2023

बिहार सरकार ने प्राकृतिक आपदा जैसे:- बाढ़, आंधी तूफान ओलावृष्टि आदि से फसलों के नुकसान की स्थिति में किसानो को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से बिहार राज्य फसल सहायता योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत बिहार राज्य सरकार द्वारा वास्तविक उपज दर में 20 % से अधिक फसलों का नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर की दर से 10000 धनराशि दी जाएगी। इस कल्याणकारी योजना का शुभारम्भ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया है, जिसे राज्य में एक अनोखी पहल के रूप में देख जा रहा है। Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2023 के तहत किसानो की फसलों को मौसम ,बाढ़ से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकॉउंट में पहुचायी जाएगी।

Bihar Fasal Sahayata Yojana Apply

बिहार राज्य फसल सहायता योजना रबी/खरीफ सीजन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2023 के तहत किसानो से फसलों के नुकसान पर दी जाने वाली वित्तीय सहायता के लिए किसी भी प्रकार का प्रीमियम नहीं लिए जायेगा। भारत में 63% से अधिक आबादी की आय का मुख्य साधन कृषि ही है। ऐसे में यह योजना बिहार के किसानो के लिए आर्थिक रूप से मदद करने का कार्य करेगी। ऐसे में बिहार की फसल बीमा योजना निश्चित रूप से किसानो के लिए एक कल्याणकारी योजना साबित होगी। इस योजना के तहत बिहार के किसी भी जिले में फसलों के नुकसान की स्थिति बिहार राज्य  फसल सहायता योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसानो को सीधे बैंक खाते में वित्तीय सहयता राशि प्रदान की जाएगी।

किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट 2021

इन फसलों की भरपाई की जाएगी

  • राज्य के 38 जिलों में गेहूं और मक्का को पंचायत स्तर पर बनाया गया है। इसके अलावा, जिला स्तर पर चना, मसूर, कबूतर, सरसों, सरसों, ईख, प्याज और आलू को अधिसूचित किया गया है।
  • चने की फसल का नुकसान होने की स्थिति में राज्य के 17 जिलों को मुआवजा दिया जाएगा, अगर मसूर की फसल पर नुकसान होता है, तो 35 जिलों को मुआवजा दिया जाएगा।
  • अगर तुअर की फसल का नुकसान होता है, तो 22 जिलों को मुआवजा दिया जाएगा, अगर ईख की फसल को नुकसान हुआ, तो 16 जिलों को मुआवजा दिया जाएगा, राज्य के सभी जिलों को राई और सरसों की फसल का मुआवजा दिया जाएगा, अगर प्याज की फसल का नुकसान होता है, 14 जिलों को मुआवजा चुकाया जाएगा और अगर आलू की फसल पर कोई नुकसान हुआ है, तो 15 जिलों को मुआवजा दिया जाएगा।
  • यदि नुकसान 20% से कम है, तो बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत प्रतिपूर्ति दर 7500 रूपए  प्रति हेक्टेयर है। प्रत्येक किसान अधिकतम 2 हेक्टेयर में इस योजना का लाभ उठा सकता है। यदि नुकसान 20% से अधिक है, तो उसे 10000 रूपए प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिया जाता है।

बिहार फसल सहायता योजना आवेदन फॉर्म

बिहार में अधिकतर किसान धन और तिलहन की खेती करते है जिसपर बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानो को बहुत नुकसान होता है। इससे निपटने के लिए किसानो को खरीफ, रबी तथा तिलहन की फसल के सीजन में बिहार फसल सहायता योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन फॉर्म भरकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके पश्चात् किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसानो को फसलों के 20% से अधिक के नुकसान पर वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। सभी इच्छुक किसान भाई rcdonline.bih.nic.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana के लिए ऑनलाइन मोड में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Overview of Bihar Fasal Bima Yojana

योजना का नामबिहार राज्य फसल सहायता योजना
आरम्भ की गईबिहार सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के किसान भाई
रजिस्ट्रेशन की प्रकियाऑनलाइन
विभागसहकारिता विभाग
लाभप्राकृतिक आपदा की स्थिति में वित्तीय सहायता
श्रेणीबिहार सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटepacs.bih.nic.in/brfsy/public/

बिहार राज्य फसल सहायता योजना का प्रमुख उद्देश्य

भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहाँ की 63% से अधिक आबादी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कृषि से जुडी हुई है। ऐसे में यदि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में वित्तीय सहायता से किसानो की फसलों की हानि होती है तब किसान के लिए अपने दैनिक खर्चो को पूरा करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बिहार सरकार की बिहार फसल बीमा योजना के तहत किसानो को फसलों के नुकसान की भरपाई की जाती है। यह सहायता राशि सीधे किसानो के बैंक खाते में प्रदान की जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana के लाभ

  • बिहार सरकार की इस योजना का लाभ उन किसानो को दिया जायेगा जिनकी फसल प्राकृतिक आपदा की स्थिति में 20% ऐसे अधिक ख़राब हो चुकी है।
  • बिहार राज्य के किसानो की फसलों को वास्तविक उपज दर में 20 % से अधिक नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर की दर से 10000 रूपये तक की धनराशि प्रदान की जाएगी ।
  • सभी किसानो को सहायता राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी जिससे पारदर्शिता बनाये रखने में मदद मिलेगी।
  • इस योजना के तहत बाढ़, आंधी, ओलावृष्टि तथा बेमौसम बारिश से होने वाली हानि को भी शामिल किया गया है।
  • बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2023 के तहत किसानो की फसलों के वास्तविक उपज दर में 20% नुकसान की स्थिति में प्रति हेक्टेयर 7,500 रूपये की धनराशि सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी।

बिहार फसल बीमा योजना 2023 पात्रता मानदंड

किसानों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुर की गयी किसान फसल सहायता योजना का लाभ लेने के लिए दिए गए पात्रता मानदंडों को अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा।

  • केवल बिहार के स्थायी निवासी किसान भाई ही फसल सहायता योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • किसान का बैंक खाते के आधा से जुड़े होने की स्थिति में ही उसे फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • वही किसान बिहार फसल बीमा योजना का लाभ ले सकता है जिसकी फसल को किसी प्राकर्तिक आपदा से नुकसान हुआ है।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना हेतु निम्न कागजात की स्व प्रमाणित प्रति

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • बैंक की पासबुक
  • बैंक का आधार से जुड़ा होना अनिवार्य है
  • खेती की ज़मीन के कागज़ात
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

रैयत कृषक के लिए

  • भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र
  • स्वघोषणा प्रमाण पत्र

गैर रैयत कृषक के लिए

  • स्व- घोषणा प्रमाण पत्र

प्राप्त किये गए कुल आवेदन

  • बिहार फसल सहायता का लाभ लेने के लिए अब तक कुल 810070 आवेदन (खरीफ-19),1150527 (खरीफ -18 )
  • गेहू अधिप्राप्ति हेतु कुल आवेदन 7479
  • बिहार राज्य फसल सहायता योजना रबी सीजन 2018 -19 हेतु प्राप्त कुल आवेदन 1754350

बिहार राज्य फसल सहायता योजना आवेदन के सम्बन्ध में आवश्यक दिशानिर्देश

  • पहचान पत्र की कॉपी (400 KB से साइज की पीडीऍफ़ फॉर्मेट में)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (50 KB से कम साइज में)
  • बैंक पासबुक के पहले पृष्ठ की कॉपी (400 KB से साइज की पीडीऍफ़ फॉर्मेट में)
  • आवासीय प्रमाण की कॉपी  (400 KB से साइज की पीडीऍफ़ फॉर्मेट में)

अपडेट: – इस समय तक बिहार में फसल सहायता योजना के तहत खरीफ -19 में 810070 तथा खरीफ-18 में 1150527 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वही  बी 2018 -19 हेतु प्राप्त कुल आवेदन 1754350 तथा अधिप्राप्ति हेतु कुल आवेदन 7479 प्राप्त हुए हैं।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2023 आवेदन कैसे करे?

आपके द्वारा उपरोक्त सभी पात्रता मानदंडों को पूरा किये जाने की स्थिति, तथा आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता में आप दिए गए चरणों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको सहकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको हाईलाइट हो रहे रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना
  • इस पेज पर आपसे आपके आधार कार्ड की उपलब्धता के विषय में जानकारी मांगी जाएगी। आपको आधार है या नहीं का विकल्प दिखाई देगा, अगर आपके पास आधार है तो हाँ के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
  • आधार कार्ड है “हां” के विकल्प का चुनाव करने के बाद एक नया पेज खुल जायेगा। यहाँ आपको आधार नंबर दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपके आधार कार्ड के अनुरूप स्क्रीन पर जानकारी दिखाई जाएगी। आप जानकारी की जांच के पश्चात् “सबमिट” पर क्लिक कर दे। इस प्रकार आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।

फसल सहायता निरीक्षण ऐप रबी डाउनलोड कैसे करे?

बिहार राज्य फसल सहायता योजना
  • अब आप गूगल प्ले स्टोर पर रिडायरेक्ट हो जायेंगे। यहा आपको दिए गए चित्र के अनुसार एक ऐप दिखाई देगा।
  • आप इस बिहार राज्य फसल सहायता निरीक्षण ऐप रबी डाउनलोड पर क्लिक करके ऐप को डाउनलोड कर सकते

बिहार राज्य फसल सहायता निरीक्षण ऐप खरीफ डाउनलोड कैसे करे?

Fasal Sahayata Yojana Bihar
  • अब आप गूगल प्ले स्टोर पर रिडायरेक्ट हो जायेंगे। यहा आपको दिए गए चित्र के अनुसार एक ऐप दिखाई देगा।
  • आप इस बिहार राज्य फसल सहायता निरीक्षण मोबाइल ऐप पर क्लिक करके ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

पात्र ग्राम पंचायत की सूची देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको लिस्ट ऑफ एलिजिबल ग्राम पंचायत के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
Fasal Bima Yojana Bihar
  • इस पेज पर आपको दिए गए स्थान में अपने जिले, वर्ष और ब्लॉक का चयन करना होगा।
  • सभी जानकारियों का चयन करने के बाद आप व्यू के बटन पर क्लिक कर दे। पात्र अब ग्राम पंचायत की सूची आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगी।

4 thoughts on “बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2023: Bihar Fasal Sahayata Yojana फॉर्म”

    • इसके लिए सभी जानकारी लेख में दी गई है कृपया लेख को पूरा पढ़े।

      Reply

Leave a Comment