स्माम किसान योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2022: SMAM Kisan Yojana Apply, लाभ

SMAM Kisan  Yojana Apply | स्माम किसान योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | SMAM Yojana Application Form | स्माम किसान योजना आवेदन

हम सब जानते है की भारत देश एक कृषि प्रधान देश है इसलिए केंद्र सरकार के द्वारा खेती को आसान बनाने के लिए विभिन प्रकार की योजनाओ का संचालन किया जाता है। ऐसी ही एक योजना केंद्र सरकार के द्वारा शुरु की गई है जिसका नाम स्माम किसान योजना 2022 है Sub Mission on Agricultural Mechanization (SMAM) लेकर आयी है। इस योजना के ज़रिये किसान खेती करने के लिए उपकरणों को आसानी से खरीद सकते हैं, क्योकि सरकार इन उपकरणों को खरीदने के लिए किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली है। इस योजना की वजह से किसानों को मिले उपकरणों से खेती करना आसान होगा तथा फसल भी बेहतर होगी। इस लेख में हम आपको इस  योजना के बारे में पूरी जानकारी देंगे। लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

SMAM Kisan Yojana 2022

देश के जो इच्छुक नागरिक इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके लाभ प्राप्त करना चाहते है तो वह योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। देश के सभी किसानो के लिए यह योजना उपलब्ध है देश का कोई भी किसान इस SMAM Kisan Yojana 2022 की पात्रता रखने वाला इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है साथ ही महिला किसान भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है। किसानो के लिए शुरु की गई यह योजना किसान मशीनरी योजना है जिसके अंतर्गत किसान कृषि यंत्र पर अनुदान प्राप्त कर सकते है। SMAM Kisan Yojana 2022 को देश के किसानो को कृषि यंत्र खरीदने के लिए देश के किसानो आर्थिक सहयता प्रदान की जाएगी।

स्माम किसान योजना

स्माम किसान योजना क्या है?

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी स्माम किसान योजना किसानों को आर्थिक सहायता पहुँचाने वाली योजना है, जिसकी सहायता किसान खेती करने वाले उपकरणों को आसानी से खरीद सकते हैं। और इन उपकरणों को खरीदने के लिए सरकार ने इस योजना के जरिये आर्थिक सहायता प्रदान करने का दावा किया है। ताकि किसान भाई आसानी से उपकरणों को खरीदकर बेहतर फसल प्रदान कर पाएं। हम जानते हैं कि देश में ज्यादातर किसानो की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं रहती है, जिसके कारण किसान किसी भी तरह के उपकरण खरीदने में सक्षम नहीं होते हैं। इसलिए केंद्र सरकार द्वारा स्माम किसान योजना 2022 की शुरुआत की गयी है। साथ ही इस योजना के अंतर्गत किसान आधुनिक उपकरण खरीद सके इसके लिए सरकार 50 से 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी देगी।

किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट

Highlights of SMAM Kisan Yojana 2022

योजना का नामस्माम किसान योजना
आरम्भ की गईकेंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थीदेश के किसान भाई
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यकृषि उपकरणों की खरीद पर आर्थिक मदद
मुख्य लाभकृषि उपकरण और उपकरणों की खरीद में मदद
श्रेणीकेंद्र सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटwww.agrimachinery.nic.in/

Purpose of Smam Kisan Yojana

हम जानते हैं कि आज का समय आधुनिकता का है। आज के समय में पुराने तरीके से खेती करके नहीं बढ़ाया जा सकता न ही फसलों को कीटों से बचाया जा सकता है। आज खेती करने के छोटे से छोटे काम करने के लिए उपकरण मौजूद हैं। जिसके कारण फसल की गुणवत्ता भी बेहतर होती जा रही है। और भूमि के किसी भी हिस्से में फसल उगाई जा सकती है। इस स्माम किसान योजना (Smam Kisan Yojana 2022) का उद्देश्य यही है कि किसानो को खेती करने के हर तरह के उपकरण हों। जिसके लिए केंद्र सरकार किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए इस योजना का आरम्भ किया है। ताकि की फसल बेहतर और किसानो का खेती करना आसान हो जाये। इस योजना के ज़रिये हर किसान किसी भी तरह के उपकरण खरीद पाएंगे।

Smam Kisan Yojana के लाभ

  • स्माम किसान योजना के ज़रिये किसानो को उपकरण खरीदने पर 50 से 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी मिलेगी।
  • इन उपकरणों की सहायता से पहले के मुकाबले खेती करना आसान हो जायेगा।
  • जब किसान अच्छे उपकरणों की सहायता से खेती करेंगे तो फसल की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।
  • इस योजना के कारण किसानो की आर्थिक स्थिति बिगड़े बिना ही आधुनिक उपकरण का इस्तेमाल कर पाएंगे।
  • भूमि के किसी भी हिस्से में खेती करना मुश्किल नहीं होगा, और हर हिस्से को अच्छे से इस्तेमाल कर पाएंगे।
  • उपकरणों की सहायता से फसल को सुरक्षित रखा जा सकेगा।
  • इस योजना का अधिक लाभ (SC, ST, OBC) वर्ग को प्राप्त होगा।

किसान विकास पत्र योजना

आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • किसान की पासपोर्ट साइज फोटो
  • भूमि विवरण जोड़ते समय रिकॉर्ड करने के लिए भूमि का अधिकार (आरओआर)
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • वोटर आईड कार्ड
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • अगर आवेदक किसी अनुसुचित जाति जनजाति से है तो जाति प्रमाण पत्र
  • स्माम किसान योजना पंजीकरण – Smam Kisan Apply

स्माम किसान योजना पंजीकरण – Smam Kisan Apply

जो भी इच्छुक लाभार्थी इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं वे दिए गए चरणों के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाना है। आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
स्माम किसान योजना
  • होम पेज पर आपको मेनू बार में “Ragistration” के सेक्शन में “Farmer” के विकल्प  पर क्लिक करना है। आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
स्माम किसान योजना Registration
  • इस पेज में आपको अपनी “State” का चयन करके अपना “Aadhar No” दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।
SMAM Registration
  • इस फॉर्म में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी का विवरण दर्ज करके “Ragister” के बटन पर क्लिक कर देना है। इस तरह आपको पंजीकरण सफल हो जायेगा।
  • अब आप स्माम किसान योजना के ज़रिये नए उपकरण खरीद कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

स्माम किसान योजना ऑनलाइन आवेदन की स्थिति कैसे देखे?

  • सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको मेन्यू में “Track Your Application” के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
SMAM Application Status
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, इस पेज पर आपको दिए गए स्थान में Application Reference Number भर देना है।
  • अब आपके सामने कंप्यूटर और मोबाइल स्क्रीन पर स्माम किसान योजना आवेदन की स्थिति खुल जाएगी।

निर्माता / डीलर का विवरण जाने

  • सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको मेन्यू में “Citizens Corners” के विकल्प पर क्लिक करके ड्राप-डाउन लिस्ट में से “Know Manufacturer/Dealar Details” लिंक पर क्लिक कर देना है।
SMAM Dealar Details
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, इस पेज पर आपको अपने राज्य, जिला का चयन करना होगा।
  • सभी जानकारियों को भरने के बाद आपको निर्माता / डीलर के बटन पर क्लिक कर देना है। आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर निर्माता / डीलर का विवरण खुलकर कर आ जायेगा।

सब्सिडी कैलकुलेटर कैसे देखे?

  • सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको मेन्यू में “Subsidy Calculator” का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है।
SMAM Subsidy Calculator
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, यहाँ इस पेज पर आपको जिला, स्कीम, फार्मर केटेगरी, फार्मर टाइप, इम्प्लीमेंट का चयन करना होगा।
  • सभी जानकारियों के विवरण को भरने के बाद आप दिए गए “Show”  बटन पर क्लिक कर दे। इसके बाद Subsidy Calculator आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Contact Us

वह सभी किसान भाई जो आवेदन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना कर रहे हैं वह दिए गए सम्पर्क सूत्र का उपयोग कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Contact Us” का विकल्प दिखाई देगा। यहाँ आप अपनी आवश्यकता के अनुसार पहला सेंट्रल ऑफिसर और स्टेट ऑफिसर की पोस्ट पर क्लिक करके संपर्क सूत्र की जानकारी ले सकते हैं।

Helpline Number

अगर आप इस योजना के तहत आवेदन करने के किसी प्रकार की परेशानी का सामना कर रहे हैं या इस योजना से जुडी और अधिक जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तब दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

  • उत्तराखंड – 0135- 2771881
  • उत्तर प्रदेश – 9235629348, 0522-2204223
  • राजस्थान – 9694000786, 9694000786
  • पंजाब – 9814066839, 01722970605
  • मध्य प्रदेश – 7552418987, 0755-2583313
  • झारखंड – 9503390555
  • हरियाणा – 9569012086
  • बिहार – 9431818911, 9431400000

यह भी पढ़े – सहकार मित्र योजना

हम उम्मीद करते हैं की आपको स्माम किसान योजना से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है। यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।

1 thought on “स्माम किसान योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2022: SMAM Kisan Yojana Apply, लाभ”

  1. स्माम योजना में रजिस्ट्रेशन करने पर एक आईडी मिलती है आईडी के द्वारा हम अपनी जानकारी भरते हैं लेकिन हमें कोई रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिलता क्या आईडी ही रजिस्ट्रेशन नंबर होता है और जानकारी फील करते समय इंप्लीमेंट का कोई ऑप्शन नहीं है तो इंप्लीमेंट का ऑप्शन कब मिलेगा और हमें कौन सा इंप्लीमेंट खरीदना है यह कैसे भरा जाएगा

    Reply

Leave a Comment