बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2022: ऑनलाइन आवेदन, मुआवजा राशि, लाभार्थी सूची

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana | बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना ऑनलाइन आवेदन | Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana In Hindi | बाढ़ राहत सहायता योजना बिहार मुआवजा राशि | Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana लाभार्थी सूची देखे और बाढ़ राहत सहायता योजना ऑनलाइन आवेदन करे एवं योजना की मुआवजा राशि जाने

माननीय मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी के द्वारा बाढ़ से प्रभावित लोगो को राहत पहुंचाने के लिए बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत बाढ़ प्रभीवितो को 6000 रूपये मुआवजे के रूप में दिए जायेंगे। इस योजना में बाढ़ प्रभावितो को उनके आर्थिक नुकसान के आधार पर अलग-अलग मुआवजे की राशि प्रदान की जाएगी। इस मुआवजे की राशि में मकान, पशु, फसलों को हुए नुकसान का आंकलन किया जायेगा जिसके बाद लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में मुआवजे की राशि प्रदान की जाएगी। यहाँ इस लेख में हम आपको आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी प्रदान करेंगे।

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2022

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के तहत बाढ़ प्रभावित परिवारों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि लाभार्थी परिवार के मुखिया के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए जायेंगे। बताते चले की बिहार में इस वर्ष बाढ़ से करोड़ो लोगो को अपना घर-बार छोड़ कर सुरक्षित स्थानो की शरण लेने को मजबूर होना पड़ा है। बिहार में बाढ़ ने पिछले कई सालो के रिकार्डो को तोड़ दिया है ऐसे में Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2022 के माध्यम से प्रभावितो को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इस मुआवजे की राशि से बाढ़ ग्रस्त इलाको में आर्थिक नुकसान झेल रहे लोगो को आर्थिक मदद पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2022 में पशु घर परिवार के किसी भी सदस्य को नुकसान, जिनके पक्के और कच्चे मकान जान माल की हानि हुई तथा पशु, खेती के आंकलन के आधार पर मुआवजे की राशि जारी की जाएगी। बिहार के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी , शिवहर ,सुपौल ,किशनगंज ,दरभंगा ,मुजफ्फरपुर ,गोपालगंज ,खगरिया जिलों में बाढ़ का प्रकोप अधिक है।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना

Highlights of the Bihar Badh Rahat Yojana

योजना का नामबिहार बाढ़ राहत सहायता योजना
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा
लाभार्थीबाढ़ प्रभावित
पंजीकरण प्रक्रिया————
उद्देश्य6000 रूपये
लाभबाढ़ की आर्थिक मदद
श्रेणीमुआवजे की राशि की प्राप्ति
आधिकारिक वेबसाइटhome.bih.nic.in/

 मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2022 का उद्देश्य

बिहार में अभी तक प्राप्त जनकारी के अनुसार 10 से अधिक जिले बाढ़ के कारण प्रभावित हुए हैं। इन क्षेत्रों में 87,000 से अधिक लोग जल प्रलय से प्रभावित हुए जबकि राज्य में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 74 लाख हो गई है। इसके साथ ही बाढ़ से होने वाली मौतों की संख्या (लिखे जाने तक) बढ़कर 23 हो गयी है। बिहार में 16 जिलों के 125 ब्लॉकों में 1,232 पंचायत क्षेत्रों में जलप्रलय से ग्रस्त हैं। इस स्थिति में राज्य की नीतीश कुमार सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावितो की मदद के लिए 6000 रूपये की आर्थिक सहयता राशि की घोषणा की गयी है। बिहार सरकार द्वारा दी जा रही इस सहायता राशि के माध्यम से प्रभावित परिवार अपना गुजर-बसर कर सकेंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा जल्द ही आवास, कृषि एवं पशु, जान-माल की हानि की स्थिति में अलग से बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना की घोषणा की जाएगी।

बाढ़ राहत सहायता योजना में मदद

  • इस योजना के तहत बिहार के बाढ़ प्रभावित परिवारों को राज्य सरकार के आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।
  • बिहार सरकार बाढ़ प्रभावित प्रति परिवार को 6000 रूपये का मुआवजा पुनः निर्माण और नुकसान की भरपाई के रूप में देगी।
  • वह सभी जिनके लोगो के मकान, पशु, फसलों को नुकसान हुआ है वह इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन/ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।
  • सभी आवेदकों को उनकी हैसियत और नुकसान के आंकलन किये जाने के बाद ही बड़ी मुआवजा की राशि दी जाएगी।
  • इस सम्बन्ध में राज्य सरकार के द्वारा एक सूची तैयार की जा रही हैं जिसके अनुसार लाभार्थियों को मदद दी जाएगी।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के अंतर्गत मुआवजा धनराशि

इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा बाढ़ प्रभीवितो को उनकी पारिवारिक सदस्यो एवं आर्थिक नुकसान के आधार पर मुआवजे की राशि जारी की जाएगी। यहाँ हम आपको आर्थिक नुकसान के आधार पर मुआवजे की धनराशि की जानकारी दे रहे हैं –

  • पक्का मकान के आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर – 5200 रूपये
  • कच्चा मकान के आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर – 3200 रूपये
  • जानवर के शेड नुकसान होने पर – 2100 रूपये
  • बिहार बाढ़ प्रभावित परिवारों को ₹6000 का लाभ
  • 4 लाख मौत होने पर परिजनों को – 4 लाख
  • कपड़ा का नुकसान होने पर – 1800 रुपए
  • बर्तन के लिए -2000   रूपये
  • फसल के लिए -6800 रुपए प्रति हेक्टेयर
  • गाय , भैंस की छती होने पर -30000 प्रति
  • घोड़ा की छती पर – 25000 प्रति
  • भेड़ ,बकरी ,सूअर की छती पर -3000 प्रति
  • पक्का मकान , कच्चा मकान नुकसान पर – 95100
  • मुर्गी नुकसान पर  – अधिकतम ₹5000 देय होगा
  • झोपड़ी का पूर्ण नुकसान होने पर – 4100  रूपये

बिहार कुशल युवा प्रोग्राम 

बिहार में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का विवरण

इस समय बिहार में राज्य सरकार के द्वारा 12 जिलों को बाढ़ग्रस्त घोषित किया गया है। यहाँ नीचे तालिके में इसकी जानकारी दी गयी है –

  • 12 जिले
  • 101 ब्लॉक
  • 29 लाख 62 हजार कुल जनसंख्या प्रभावित
  • 50 लाख परिवार बाढ़ से प्रभावित

बाढ़ प्रभावित जिले

  • सीतामढ़ी
  • शिवहर
  • सुपौल
  • किशनगंज
  • दरभंगा
  • मुजफ्फरपुर
  • गोपालगंज
  • खगरिया
  • सरन
  • पूर्वी समस्तीपुर
  • पश्चिम समस्तीपुर
  • चंपारण

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2022 पात्रता मानदंड

  • केवल बिहार के स्थायी निवासी बाढ़ प्रभावितो के द्वारा ही इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।
  • बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आपका घर बाढ़ प्रभावित गाँव या पंचायत में होना चाहिए।
  • आपके परिवार के सदस्यो की संख्या तथा पूरी तरह से बाढ़ प्रभावित होने की स्थिति में आपको लाभान्वित किया जायेगा।

बाढ़ राहत सहायता योजना बिहार 2022 आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट विवरण
  • उम्मीदवार का विवरण

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2022 का लाभ कैसे ले?

वह सभी बाढ़ प्रभावित परिवार जो बाढ़ राहत सहायता योजना बिहार का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें मुआवजा प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार के आवेदन की आवश्यकता नहीं है। इस योजना के तहत शिविर लगाकर बाढ़ प्रभावितो की पहचान का कार्य किए जायेगा जिसके बाद सत्यापन पूरा किये जाने के बाद मुआवजे की राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत शिविर लगाए जायेंगे जिनमे कर्मचारियों के द्वारा बाढ़ प्रभावितो से सत्यापन के लिए नाम, बैंक खाते की जानकारी, परिवार में सदस्यों की संख्या तथा अन्य विवरण की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद कर्मचारियों के द्वारा आपके डेटा को प्राधिकरण को भेज दिया जायेगा जहा सत्यवान के बाद लाभार्थियों की सूची संबंधित विभागों को सौंप दी जाएगी।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2022 लाभार्थी सूची

आपको बताया जा चूका है की Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana में शिविर लगाकर कर्मचारियों के द्वारा सर्वेक्षण के बाद बाढ़ ग्रस्त परिवारों की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद इसे प्राधिकरण के द्वारा सत्यापन के बाद सम्बंधित विभाग को भेज दिया जायेगा। इसके बाद जिन भी प्रभवितो का नाम इस सूची में आएगा उन परिवारों को मुआवजे की राशि प्रदान की जाएगी। सभी लाभार्थी परिवारों को मुआवजे की राशि सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। बिहार सरकार के द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाको में लाभार्थी परिवारों के चयन के बाद उनके बैंक खाते में मुआवजे की राशि ट्रांसफर किये जाने की जानकारी साझा की जाएगी। इस सूची के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगो का नाम इस सूची के अंतर्गत जोड़ा जायेगा।

यह भी पढ़े – बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना आवेदन फॉर्म

हम उम्मीद करते हैं की आपको बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।

यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।

Leave a Comment