Bihar Ration Card List | बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2022 | ऑनलाइन बिहार राशन कार्ड सूची | Bihar APL/BPL Ration Card List | राशन कार्ड डाउनलोड बिहार | Download Ration Card List Bihar
खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग ने नए राशन कार्ड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिहार राशन कार्ड सूची/लिस्ट जारी कर दी है। वह सभी व्यक्ति जिन्होंने वर्ष 2022 में नए राशन कार्ड के आवेदन किया था वह ऑनलाइन माध्यम से Bihar Ration Card List 2022 की जाँच कर सकते है। आपका नाम बिहार राशन कार्ड लिस्ट में आने की स्थिति में आपको सरकार द्वारा राशन कार्ड धारको को दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा। आप इस लेख में दिए गए आसान से चरणों के द्वारा बिहार राशन कार्ड लिस्ट (Ration Card List Bihar) में अपने नाम की खोज कर सकते है।
बिहार राशन कार्ड सूची – Bihar Ration Card List
भारत में राशन कार्ड एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके द्वारा आप अनेको योजनाओ का लाभ लेने के लिए पात्र हो जाते हैं। वह सभी आवेदक जिन्होंने वर्ष 2022 में बिहार में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था, वह सभी अब खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बिहार राशन कार्ड लिस्ट में नाम की खोज कर सकते हैं। बिहार राशन कार्ड न्यू लिस्ट आने की स्थिति में आपको राजकीय उचित दर की दुकान से गेहू ,चावल ,चीनी केरोसिन आदि रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जायेगा। इसके साथ ही आप राशन कार्ड की श्रेणी के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी योजनाओ का लाभ लेने के लिए भी पात्र हैं। बिहार राज्य में भी अन्य राज्यों की तरह तीन प्रकार के राशन कार्ड जारी किये जाते हैं।

बिहार राशन कार्ड नई अपडेट
बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार जी के द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के समय में लॉक-डाउन को देखते हुए राज्य के लोगो को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 1-1 हजार रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। बिहार में सभी श्रेणियों में लगभग 18 .40 लाख बिहार APL, BPL, AAY राशन कार्ड धारको को इस आर्थिक मदद का लाभ दिया जायेगा। यह सहायता राशि सीधे लाभार्थी राशन कार्ड के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस सहायता राशि के द्वारा उसे लॉक-डाउन में भरण-पोषण में आर्थिक मदद पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। बताते चले की राज्य के सभी लाभार्थी ईपीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट- www.epds.bihar.gov.in से भुगतान की सूची और स्थिति की जांच कर सकते हैं।
बिहार राशन कार्ड के प्रकार
प्रत्येक राज्य सरकार अपने नागरिकों को सस्ती दर पर खाद्यान्न व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उनकी आर्थिक स्थिति के आधार पर राशन कार्ड जारी करती है। भारत में राशन कार्ड एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसका प्रयोग पहचान दस्तावेज, अनेको प्रकार के प्रमाण पत्रों के आवेदन तथा राजकीय उचित दर की दुकान से किफायती दरों पर खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए किया जाता है। प्रत्येक राज्य के पास इस प्रणाली के लिए एक निर्दिष्ट प्राधिकरण है। बिहार में इस कार्य का प्रबंधन बिहार राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम (BSFC) लिमिटेड, द्वारा किया जाता है। यह विभाग घरेलू/नागरिकों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों के आधार पर उन्हें विभिन्न प्रकार के राशन कार्ड का आवंटन करता है जो इस प्रकार हैं: –
भूलेख बिहार, अपना खाता खसरा खतौनी नकल ऑनलाइन देखे
बीपीएल राशन कार्ड | इस राशन कार्ड का रंग लाल होता है। BPL राशन कार्ड उन परिवारों को जारी किया जाता है जिनकी पारिवारिक 24,000 रू से कम है और वह गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करते है। |
एपीएल राशन कार्ड | इस राशन कार्ड का रंग नीला होता है। APL राशन कार्ड उन परिवारों को जारी किया जाता है जिनकी पारिवारिक 24,000 रू से अधिक है। |
अंत्योदय राशन कार्ड {AAY} | अंत्योदय राशन कार्ड सबसे गरीब परिवारों को जारी किया जाता है, इस राशन कार्ड में सबसे अधिक सुविधाएं प्राप्त होती है। |
अन्नपूर्णा राशन कार्ड | यह राशन कार्ड उन वृद्धजनो को जारी किया जाता है जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है। |
Bihar Ration Card COVID 19 Update
देश में वैश्चिक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के समय में नागरिको को आर्थिक तथा अन्य मदद पहुंचाने के लिए राज्य सरकार के द्वारा अनेको योजनाओ की शुरुआत की गयी है। इसके साथ ही सीधे आर्थिक मदद के माध्यम से भी लोगो को लाभान्वित किया न रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने देश मे चल रहे लॉक-डाउन के समय में 94.85 लाख राशन कार्ड धारकों के बैंक खातों में 948.50 करोड़ रुपये आर्थिक सहायता के रूप में स्थानांतरित किये हैं। बिहार में सभी श्रेणियों में Bihar APL/BPL Ration कार्ड धारको को 1000 रूपये की आर्थिक सहायता दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए की गयी है। इस योजना के तहत जल्द ही प्रदेशभर में बिहार APL, BPL, AAY राशन कार्ड धारको को बिहार राशन कार्ड 1000 रु भत्ता योजना के तहत 1 हजार रुपए आर्थिक सहायता राशि भेज दी जाएगी। बिहार में APL/BPL (एपीएल/बीपीएल) राशन कार्ड धारको को इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
बिहार राशन कार्ड के उपयोग व लाभ
- राशन कार्ड से धारक राजकीय उचित दर की दुकान से सब्सिडी आधारित खाद्य व अन्य सुविधाएं प्राप्त कर सकता है।
- इसके द्वारा आप विभिन्न प्रकार के पहचान दस्तावेजों जैसे:- पैन कार्ड, आधार कार्ड, आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है।
- इसके उपयोग वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने में भी किया जाता है।
- राशन कार्ड का उपयोग नए सिम, ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन, वोटर आईडी कार्ड आवेदन तथा विभिन्न प्रकार के नौकरियों के फॉर्म भरने में पहचान दस्तावेज के रूप में किया जाता है।
- इसके द्वारा इसका उपयोग आप सरकारी कार्यो में छूट, छात्रवृत्ति तथा नौकरी के लिए कर सकते है।
बिहार राशन कार्ड पात्रता मानदंड
- केवल बिहार राज्य का स्थाई निवासी ही बिहार राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है।
- यदि आपके पास पहले से राशन कार्ड है तो आप दोबारा उसी राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
- हाल ही में शादीशुदा नए जोड़े अपने राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- यदि आप एक विशिष्ट राशन कार्ड के लिए आवेदन करने जा रहे है तो आपका, उस विशेष आय वर्ग के अंतर्गत आना आवश्यक है।
बिहार राशन कार्ड लिस्ट आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- पत्र व्यवहार का पता
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Bihar District Wise Ration Card Status
District Name | PHH | AAY | Total Beneficiaries |
Arwal | 80721 | 17576 | 98297 |
Aurangabad | 262454 | 54583 | 317037 |
Araria | 497037 | 74327 | 571364 |
Begusarai | 457293 | 72638 | 529931 |
Bhagalpur | 440249 | 54774 | 495023 |
Banka | 320309 | 34121 | 354430 |
Bhajpur | 304519 | 65788 | 370307 |
Buxar | 151177 | 30483 | 181660 |
Darbhanga | 735926 | 92519 | 832045 |
Gaya | 453226 | 87788 | 540240 |
Gopalganj | 253523 | 62209 | 315732 |
Jamui | 226549 | 48585 | 375134 |
Jehanabad | 122057 | 23864 | 145921 |
Katihar | 518766 | 53413 | 572179 |
Khagaria | 288949 | 47382 | 336331 |
Kishanganj | 253747 | 65365 | 319112 |
Kaimur | 135820 | 42739 | 178559 |
Lakshisarai | 115097 | 16012 | 131109 |
Madhepura | 326359 | 40221 | 366616 |
Madhubani | 663040 | 153849 | 816889 |
Munger | 176779 | 39153 | 215932 |
Muzaffarpur | 696593 | 140466 | 837059 |
Nalanda | 355557 | 85804 | 441361 |
Nawada | 247399 | 45410 | 292809 |
Patna | 779867 | 120704 | 900571 |
Purnia | 542434 | 63044 | 605478 |
Pashchim Champaran | 572721 | 115853 | 688574 |
Purab Champaran | 718030 | 141478 | 859508 |
Rohtas | 292439 | 52026 | 344465 |
Saharsa | 301815 | 39090 | 340905 |
Samastipur | 657621 | 106222 | 763843 |
Saran | 398697 | 100312 | 499009 |
Shekikhpura | 68459 | 11129 | 79588 |
Sheohar | 127882 | 13410 | 141292 |
Sitamarhi | 598807 | 75674 | 674481 |
Siwan | 376310 | 53745 | 430055 |
Supaul | 380404 | 52751 | 433155 |
Vaishali | 489344 | 84805 | 574149 |
Total | 14391018 | 2479312 | 16870330 |
Bihar Ration Card List 2022 जांचने की प्रक्रिया
खाद्य आपूर्ति विभाग आमंत्रित किये गए आवेदनों में से स्वीकृत किये गए आवेदनों के अनुसार Bihar Ration Card List जारी करता है। जिन भी आवेदकों के आवेदन स्वीकृत किये गए है केवल उन्ही के नाम आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए है। आप दी गई प्रकिया के अनुसार पुष्टि कर सकते है की आपका आवेदन स्वीकृत हुआ है या नहीं।
- सबसे पहले आपको खाद्य व असैनिक आपूर्ति निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।

- वेबसाइट के होमपेज पर बाई और विकल्पों में “राशन कार्ड विवरण” पर क्लिक कर दे, इसके बाद आपका सामने एक नया पेज खुल जायेगा।

- नए पेज पर आपको बिहार के सभी जिलों की सूची दिखाई देगी यहाँ आपको अपने जिले का चयन करना होगा।

- इसके बाद आपको क्रमश तहसील व अपनी नज़दीक आवंटित उचित दर की दुकानदार का नाम का चुनाव करना है।

- अब आपको राशन कार्ड लाभार्थियों की लिस्ट दिखाई देगी, यहाँ आपको अपने परिवार के मुखिया का नाम खोजकर राशन कार्ड (आरसी) पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने राशन कार्ड से सम्बंधित सभी विवरण दिखाई देगा। आप यहाँ से सभी जानकारियों का विवरण ले सकते हैं।
बिहार राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करे?
बिहार में नए राशन कार्ड के आवेदन के लिए आपको दिए गए आसान से चरणों का पालन करना होगा।
- इस योजना के तहत आवदेन करने के लिए आप एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट ले सकते है या फिर आप किसी भी सर्किल कार्यालय / S.D.O से नए राशन कार्ड के लिए आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है|
- इसके बाद आपको राशन कार्ड फॉर्म मे मांगी गयी जानकारियों को भरकर आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न कर देना है।
- एक राजपत्रित अधिकारी / विधायक / सांसद / नगर पार्षद, निवास के निर्दिष्ट प्रमाण (ओं), और पिछले राशन कार्ड के आत्मसमर्पण / विलोपन प्रमाणपत्र द्वारा सत्यापित, अपने परिवार के मुखिया के पासपोर्ट आकार की तस्वीर चिपकाएं।
- इसके साथ ही आपको राशन कार्ड (यदि कोई हो) का आत्मसमर्पण / विलोपन प्रमाण पत्र जमा कराना होगा।
- अगर आपके पास निवास का प्रमाण उपलब्ध नहीं है, तो सर्कल एफएसओ / एस.आई. / एम.ओ. स्पॉट इंक्वायरी आयोजित करेगा और पड़ोस में 2 स्वतंत्र गवाहों के बयान दर्ज करता है।
- आपके द्वारा फॉर्म में दर्ज जानकरी की जांच के बाद फॉर्म को किसी भी सर्किल कार्यालय / S.D.O में जमा करवाए।
बिहार राशन कार्ड क्रमांक व राशन कार्ड डाउनलोड करे
यदि आपका नाम Bihar Ration Card List लाभार्थी सूची में आता है तो आप आसानी से आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा अपना राशन कार्ड क्रमांक व राशन कार्ड डाउनलोड के सकते है। इसके लिए आपको दिए गए प्रमुख चरणों का पालन करना होगा:-
- सबसे पहले आपको उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट के होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको बाई और दिए गए “RCMS” लिंक पर क्लिक कर देना है।

- अब आपको एक ड्रॉप डाउन मेन्यू दिखाई देगा यहाँ आपको अपने जिले का चयन करना होगा।

- जिले के चयन के बाद आपको दिए गए आंकड़ों में शहरी अथवा ग्रामीण क्षेत्र का चयन करना होगा।

- इसके बाद आपको अपने शहर/ ब्लॉक का चुनाव करना है।

- ब्लॉक का चयन करने के बाद आपके सामने पंचायत की सूची दिखाई देगी, आपको अपने पंचायत का चयन करना है।

- इसके बाद आपको अपने गांव का चयन करना होगा।

- अगले चरण में आपको एफपीएस (फेयर प्राइस शॉप) के दुकानदार का नाम ढूंढ़कर क्लिक करना है।

- अब उस एफपीएस (फेयर प्राइस शॉप) के अंतर्गत सभी लाभार्थी राशन कार्ड धारको की सूची दिखाई देगी यहाँ आपको अपना नाम खोजकर क्लिक करना होगा।

- राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करने पर आपको राशन कार्ड का सभी विवरण दिखाई देगा जिसे आप आसानी से डाउनलोड अथवा प्रिंट कर सकते है।
राशन कार्ड से संबंधित शिकायत पंजीकरण
यदि आपने भी राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था और आपका नाम बिहा राशन कार्ड लिस्ट (Bihar Ration Card List) में नहीं आता तो आप आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। इसके अतिरिक्त आप पीडीएस प्रणाली से संबंधित अन्य किसी जनसमस्या के लिए भी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते है। ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रकिया इस प्रकार है:-
- सबसे पहले आप खाद्य व असैनिक आपूर्ति निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट के होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको शिकायत दर्ज करें “Submit Grievance” लिंक पर क्लिक करना होगा।

- अब आपके सामने शिकायत पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा, यहाँ आपको अपना जिले, शहर/ब्लॉक, पंचायत, गांव तथा ईमेल सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध करानी होगी।

- सभी पूछी गई जानकारी उपलब्ध कराने के बाद आप “Register” बटन पर क्लिक कर दे।
इस प्रकार आपका शिकायत पंजीकरण पूरा हो जायेगा, आपको एक पंजीकरण आईडी मिलेगी जिसे आप भविष्य के उपयोग के लिए सुरक्षित रखे।
शिकायत की स्थिति की जांच कैसे करें?
आप बिहार राशन कार्ड 2022 शिकायत पंजीकरण स्थिति की जांच ऑनलाइन घर बैठे कर सकते है। इसके लिए आपको दिए गए चरणों का पालन करना होगा। आप अपनी शिकायत की स्थिति की जाँच तब तक कर सकते हैं जब तक कि संबंधित प्राधिकारी द्वारा उसको हल न किया जाए।
- सबसे पहले खाद्य असैनिक आपूर्ति निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर शिकायत पंजीकरण स्थिति “Know Grievance Status” लिंक पर क्लिक कर दे।

इसके बाद शिकायत पंजीकरण के समय प्राप्त हुआ पंजीकरण क्रमांक अंकित कर “Get Status” पर क्लिक कर दे। अब आपको आपके आवेदन की स्थिति दिखाई देगी।
ब्लैक लिस्टेड एम्पलाई डिटेल देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको ईपीडीएस बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको ब्लैक लिस्टेड एम्पलाई रिपोर्ट के लिंक पर क्लिक कर देना है।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, इस पेज पर आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर ब्लैक लिस्टेड एम्पलाई डिटेल खुलकर आ जाएगी।
ई चालान डाउनलोड कैसे करे?
- सबसे पहले आपको ईपीडीएस बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको सर्विस टैब पर क्लिक करके डाउनलोड ई चालान के लिंक पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा। इस फॉर्म में आपको अपना रेफ़्रेन्स आईडी, जिला, ब्लाक, पंचायत, मंथ, ईयर तथा स्कीम को दर्ज कर देना है।
- सभी जानकारियों को भरने के बाद आप सर्च के बटन पर क्लिक कर दे। ई चालान आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आप इस e-challan को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
मोबाइल नंबर रजिस्टर करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको ईपीडीएस बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको सर्विस टैब पर क्लिक करके रजिस्टर your मोबाइल नंबर के लिंक पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा। इस फॉर्म में आपको जिला, ब्लॉक, FPS शॉप, कस्टमर का नाम, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारियों को भर देना है।
- सभी जानकारियों को भरने के बाद आप रजिस्टर के बटन पर क्लिक कर दे। इस प्रकार आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर हो जायेगा।
बिहार राशन कार्ड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया
- आवेदक को सबसे पहले अपने नजदीकी सर्किल ऑफिस/एसडीओ ऑफिस में जाना होगा।
- अब आपको इसके बाद राशन कार्ड आवेदन हेतु आवेदन पत्र की प्राप्ति पर क्लिक करना होगा।
- आपसे अब इस आवेदन पत्र में पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
- इसके पश्चात आपको अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- अब आपको यह आवेदन पत्र फॉर्म संबंधित विभाग में जमा करना होगा।
- आप इस प्रकार से बिहार राशन कार्ड के लिए आवेदन कर पाएंगे।
रिपोर्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको ईपीडीएस बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको सर्विस टैब पर क्लिक करके रिपोर्ट डाउनलोड के लिंक पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। यहां आपको कई प्रकार की रिपोर्ट्स दिखाई देंगी। यह कुछ इस प्रकार की होंगी : –
- अपनी आवश्यकता के अनुसार रिपोर्ट्स का चयन किये जाने के बाद आपको अपन डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और गांव का चयन करना होगा।
- अब रिपोर्ट से सम्बंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर और मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी।
Contact Us
- सबसे पहले आपको खाद्य और आपूर्ति विभाग, बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट के होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको Contact us का विकल्प दिखायी देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।

- इस पेज पर आप सभी आवश्यक कांटेक्ट नंबर मिल जायेंगे। आप इन नंबर्स की सहायता से मदद ले सकते हैं।
इसके साथ ही आप Toll Free Number – 1800 – 3456 – 194 पर भी कॉल करके मदद ले सकते हैं।
Important Links
यह भी पढ़े – बिहार बेरोजगारी भत्ता 1000 रू प्रतिमाह ऑनलाइन आवेदन करें
हम उम्मीद करते हैं की आपको बिहार राशन कार्ड लिस्ट से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।
यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।
पूछे गए प्रश्नों के उत्तर
राशन कार्ड क्या है?
भारत में सभी राज्यों द्वारा जारी किया जाने वाला राशन कार्ड एक प्रकार का महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके द्वारा लाभार्थी राजकीय उचित दर की दुकान से किफ़ायती दरों पर राशन व अनु सुविधाएं प्राप्त कर सकता है।
एपीएल {APL} व बीपीएल {BPL} राशन कार्ड के क्या अंतर है?
एपीएल {APL} व बीपीएल {BPL} राशन कार्ड से सम्बंधित जानकारी लेख में दी गई है अतः आप इस लेख को पूरा पढ़े।
में बिहार राशन कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकता हु?
इसके लिए आप हमारी वेबसाइट पर “बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन” लेख को ध्यान से पढ़े।
बिहार राशन कार्ड को डाउनलोड कैसे करे? राशन कार्ड क्रमांक कैसे प्राप्त करे?
बिहार राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए लेख को ध्यान से पढ़े।
Shahidul iaslam o/s md kailu mansuri ward no ,09 post kakardhubh kharagpur laukahi madhubani narhiya bihar
vileg pachkathiya post kurmatand thana katoriya distic bnaka bihar pin nambar 814131
Suchit Kumar Singh V chakua post malli
PS kutumba aurangabad Bihar
Ration card apply from 2018
Help