Delhi Ladli Yojana Apply Online, दिल्ली लाड़ली योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन स्टेटस | Delhi Ladli Yojana Application Form
दिल्ली सरकार द्वारा अपने राज्य की लड़कियों के भविष्य को उज्जवल एवं सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली लाड़ली योजना 2023 को शुरू किया गया है। क्योंकि आज भी समाज में कहीं ना कहीं लड़कियों की तुलना में लड़कों को ज्यादा महत्व दिया जाता है। जिसकी वजह से लड़कियों को अच्छी शिक्षा प्राप्ति एवं बेहतर जीवन यापन करने के लिए बहुत समस्याओं सामना करना पड़ता है। लेकिन अब दिल्ली सरकार की इस योजना के तहत पंजीकृत होकर राज्य की लड़कियां अच्छी शिक्षा एवं बेहतर जीवन यापन कर सकेगी। क्योंकि Delhi Ladli Yojana 2023 के द्वारा लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। यदि आप दिल्ली प्रदेश से संबंध रखते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत लाभकारी साबित होने वाला है। क्योंकि हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Delhi Ladli Yojana 2023 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने जा रहे हैं।
Table of Contents
Delhi Ladli Yojana 2023
1 जनवरी 2008 को दिल्ली सरकार द्वारा राज्य की लड़कियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए दिल्ली लाड़ली योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के द्वारा राज्य की लड़कियों को जन्म से लेकर 12 वीं कक्षा की शिक्षा प्राप्ति तक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके परिणाम स्वरुप दिल्ली मे कन्या भ्रुणहत्या पर रोक लगेगी और लडकियो की जीवन शैली में परिवर्तन आएगा। Delhi Ladli Yojana 2023 को राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग द्वारा सुचारु रुप से संचालन किया जाएगा। प्रदेश सरकार का यह निर्णय राज्य की कन्याओं के जीवन मे सकारात्मकता लेकर आएगा और लड़कियां भविष्य के लिए सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। इस योजना की खास बात यह है कि प्रदेश की लड़कियों के अभिभावकों द्वारा योजना के तहत ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रकार से आवेदन किया जा सकता है।
![](https://indiascheme.com/wp-content/uploads/2021/12/Delhi-Ladli-Yojana-2021-768x352-111-1.jpg)
Delhi Ladli Yojana 2023 Highlights
योजना का नाम | दिल्ली लाड़ली योजना |
शुरू की गई | दिल्ली सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की लड़कियां |
उद्देश्य | लड़कियों के प्रति सकारात्मक सोच उत्पन्न करना |
वित्तीय सहायता | 5000 से लेकर 11000 तक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन एवं ऑफलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | http://www.wcddel.in/streesakti_3Ladli.html |
दिल्ली लाड़ली योजना के तहत लड़कियों को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता
सीरियल नंबर | आर्थिक सहायता की किस्तें | आर्थिक सहायता |
1. | हॉस्पिटल में डिलीवरी के वक्त | 11000 रुपए |
2. | घर में डिलीवरी के वक्त | 10000 रुपए |
3. | पहली कक्षा में प्रवेश लेते वक्त | 5000 रुपए |
4. | छठी कक्षा में प्रवेश लेते वक्त | 5000 रुपए |
5. | नवी कक्षा में प्रवेश लेते वक्त | 5000 रुपए |
6. | दसवीं कक्षा में प्रवेश लेते वक्त | 5000 रुपए |
7. | 12वीं कक्षा में प्रवेश लेते वक्त | 5000 रुपए |
दिल्ली लाड़ली योजना का उद्देश्य
इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य दिल्ली राज्य में लड़कियों को जन्म से लेकर बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। ताकि राज्य में कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लग सके और लड़कियों के प्रति लोगों की सकारात्मक सोच उत्पन्न हो सके। क्योंकि आज भी हमारे समाज में कहीं ना कहीं लड़कियों को एक बोझ की तरह ही समझा जाता है। जिसकी वजह से लड़कियों को अपना जीवन यापन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब दिल्ली लाड़ली योजना 2022 का लाभ प्राप्त कर प्रदेश की लड़कियां भविष्य के लिए सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
लाड़ली योजना दिल्ली 2023 के तहत परिपक्वता धनराशि के दावा की प्रक्रिया
- अगर बालिका की आयु दसवीं कक्षा पास करने पर 18 वर्ष है तो इस स्थिति में Ladli Yojana Delhi 2023 के तहत परिपक्वता राशि के लिए दावा किया जा सकता है।
- अगर बालिका की आयु दसवीं कक्षा पास करने पर 18 वर्ष नहीं है तो इस स्थिति में 12वीं कक्षा पास करने के बाद परिपक्वता राशि के लिए दावा किया जाएगा।
- बालिका द्वारा परिपक्वता राशि का दावा करने के लिए एसबीआईएल से प्राप्त पावती पत्र एवं अन्य सभी आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य है।
- पावती पत्र के साथ बालिका को आवेदन जमा करना है।
- भारतीय स्टेट बैंक में बालिका का जीरो बैलेंस खाता होना अनिवार्य है। जो पावती पत्र दिखाकर खुलवाया जाता है।
- सभी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आर्थिक सहायता की राशि बालिका के यूनिक आईडी नंबर पर ट्रांसफर कर दी जाएगी। जोकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अलॉट किया गया हैं।
लाड़ली योजना दिल्ली 2023 के लाभ एवं विशेषताएं
- दिल्ली सरकार द्वारा राज्य की लड़कियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए दिल्ली लाड़ली योजना को शुरू किया गया है।
- दिल्ली लाड़ली योजना के द्वारा लड़कियों के जन्म से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई के लिए दिल्ली सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस वित्तीय सहायता की धनराशि ₹5000 से लेकर ₹11000 तक की है। जो बालिकाओं को किस्तों में मुहैया कराई जाएगी।
- Delhi Ladli Yojana के द्वारा राज्य में कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लग सकेगी और लड़कियों के प्रति समाज की सकारात्मक सोच उत्पन्न हो सकेगी।
- इस योजना का सुचारू रूप से कार्यान्वयन महिला एवं बाल विकास विभाग तथा दिल्ली के शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा।
- लड़कियों को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता की धनराशि की व्यवस्था एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड एवं भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से की जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। जिसके परिणाम स्वरूप राज्य में अशिक्षित आदर में कमी आएगी।
दिल्ली लाड़ली योजना के तहत आवेदन हेतु पात्रता
- आवेदनकर्ता के अभिभावक को दिल्ली का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- लड़की का जन्म दिल्ली में होना अनिवार्य है।
- बालिका मान्यता प्राप्त स्कूल में पंजीकृत होनी चाहिए।
- केवल एक परिवार की दो बेटियों ही इस योजना का लाभ एक साथ प्राप्त कर सकती है।
आवश्यक दस्तावेज
- बालिका एवं माता-पिता का आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र (बालिका का)
- निवास प्रमाण पत्र (पिछले 3 सालों का)
- बालिका का माता-पिता के साथ एक फोटो
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
दिल्ली लाड़ली योजना 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
![Delhi Ladli Yojana](https://indiascheme.com/wp-content/uploads/2021/12/delhi-ladli-yojana-768x345-2222-2.png)
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको दिल्ली लाड़ली स्कीम के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
![दिल्ली लाड़ली स्कीम](https://indiascheme.com/wp-content/uploads/2021/12/delhi-ladli-yojana2-768x343-555-3.png)
- इसके बाद आपको दिल्ली लाड़ली स्कीम के विकल्प का चयन करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
![दिल्ली लाड़ली स्कीम](https://indiascheme.com/wp-content/uploads/2021/12/delhi-ladli-yojana2-768x343-555-4.png)
- इस पेज पर आपको नीचे स्क्रोल करना है।
- इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म के विकल्प पर क्लिक कर देना है। अब आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- इस एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके आपको प्रिंट निकाल लेना है।
![Delhi Ladli Yojana Application Form](https://indiascheme.com/wp-content/uploads/2021/12/ladli-yojana-delhi-5.png)
- इसके बाद आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज करके आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करके जिला कार्यालय में जाकर जमा कर देना है।
- अब जिला कार्यालय में आवेदन पत्र की जांच की जाएगी। अगर आपके आवेदन पत्र में कोई गलती होती है तो आपको उस गलती को ठीक करना है।
- इसके बाद आपके आवेदन पत्र को एसबीआईएल मे भेज दिया जाएगा। इस प्रकार से आप दिल्ली लाड़ली योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
स्कूलों में आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले दिल्ली लाड़ली प्रभारी द्वारा इस योजना से संबंधित सभी जानकारियां प्रदान करेंगे।
- इसके बाद लाड़ली प्रभारी द्वारा सभी इच्छुक लाभार्थियों को आवेदन पत्र बांटे जाएंगे।
- सभी इच्छुक लाभार्थियों को आवेदन पत्र को भरकर आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करके प्रभारी को दे देना है। इसके बाद लाड़ली प्रभारी द्वारा स्कूल के प्रिंसिपल से फॉर्म अप्रूव करवाए जाएंगे।
- प्रिंसिपल द्वारा फॉर्म अप्रूव करने के बाद फॉर्म को जिला कार्यालय में सत्यापन के लिए भेज दिए जाएंगे।
- अब जिला कार्यालय में आवेदन पत्र की जांच की जाएगी। अगर आपके आवेदन पत्र में कोई गलती होती है तो आपको उस गलती को ठीक करना है।
- इसके बाद आपके आवेदन पत्र को एसबीआईएल मे भेज दिया जाएगा। इस प्रकार से आप दिल्ली लाड़ली योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
स्कूलों के द्वारा लाड़ली योजना रिनुअल करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले इस योजना से संबंधित जानकारी लाड़ली योजना के प्रभारी द्वारा प्रदान की जाएगी।
- इसके बाद प्रभारी द्वारा रिनुअल फॉर्म सबमिट किए जाएंगे। इसके बाद यह रिनुअल फॉर्म स्कूल के प्रिंसिपल के पास जांच करने के लिए जमा किए जाएंगे।
- प्रिंसिपल द्वारा फॉर्म की जांच कर लेने के बाद फॉर्म को जिला कार्यालय में भेज दिया जाएगा। वहां पर इन फॉर्म के सत्यापन की जांच की जाएगी।
- इसके बाद अंत में आवेदन पत्र को एसबीआईएल में भेजा जाएगा। इस प्रकार से स्कूलों के द्वारा लाड़ली योजना के फॉर्म रिन्यूअल किया जाएगा।
आवेदन की स्थिति जांचने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको दिल्ली लाड़ली स्कीम के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको टू नो द स्टेटस ऑफ एप्लीकेशन अंडर लाड़ली स्कीम क्लिक हेयर केवल पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
![Delhi Ladli Yojana](https://indiascheme.com/wp-content/uploads/2021/12/delhi-ladli-yojana-6-768x345-1.png)
- इस पेज पर आपको पॉलिसी नंबर, ग्रुप नंबर आईडी, मेंबर बीओबी एवं कैप्चा कोड को दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
Contact Information
इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको दिल्ली लाड़ली योजना 2022 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर दी है। अगर फिर भी आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप इस योजना की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। जो निम्नलिखित इस प्रकार है।
SBIL Toll-Free Number- 1800229090
Contact Number- 011-23381892