Gaura Devi Kanya Dhan Yojana | नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना आवेदन फॉर्म

Gaura Devi Kanya Dhan Yojana :- उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग की लड़कियों को आर्थिक मदद पहुंचाने के उद्देश्य से Gaura Devi Kanya Dhan Yojana की शुरुआत की है। उत्तराखंड सरकार वर्ष 2019 तक 39 करोड़ की राशि पात्र छात्राओं के एफडी अकाउंट में ट्रांसफर कर चुकी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण इलाको के BPL परिवारों की 12वी कक्षा उत्तीर्ण कर चुकी गरीब छात्राओं को आगे की शिक्षा के लिए “गौरा देवी कन्या धन योजना” के तहत 50,000 रूपये आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस योजना में सभी पात्र छात्राओं को सहायता राशि का वितरण सीधे उनके निवास स्थान पर एफडी के माध्यम से किया जायेगा। इस सहायता राशि को कन्याओ की आगे की शिक्षा तथा शादी में एक आर्थिक सहा यता के रूप में देखा जा रहा है।

उत्तराखंड गौरा देवी कन्या धन योजना आवेदन फॉर्म | Gaura Devi Kanya Dhan  Yojana Application Form Pdf

Gaura Devi Kanya Dhan Yojana 2024

मुख्यमंत्री के द्वारा शुरू की गयी इस योजना के तहत के अंतर्गत अब तक 2659 स्कूल पंजीकृत हुए हैं। उत्तराखंड गौरा देवी कन्या धन योजना के तहत पात्र छात्राओं को दी जाने वाली सहायता राशि को एफडी अकाउंट में 5 वर्षो के लिए रखा जायेगा। एफडी अकाउंट के 5 वर्ष पुरे होने पर लाभार्थी छात्रा को 75,000 रूपये की राशि प्राप्त होगी। इसके साथ ही इस योजना में शादी के समय भी लड़कियों को कुछ सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है। उत्तराखंड सरकार राज्य सरकार के द्वारा वर्ष 2021 में गौरा देवी कन्या धन योजना के लिए आवेदन आमंत्रित किये है। सभी इच्छुक छात्राएं जो इस योजना में आवेदन करना चाहती है वह हमारे इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़े, इस आर्टिकल में हम आपको योजना में आवेदन की प्रकिया, आवश्यक दस्तावेज तथा पात्रता मानदंडों के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराएँगे।

Mukhyamantri Vatsalya Yojana

गौरा देवी कन्या धन योजना का उद्देश्य

उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा गौरा देवी कन्या धन योजना आर्थिक रूप से कमजोर राज्य की बेटियों को शिक्षा के लिए सहायता देने उदेश्य से शुरू की गई है। हमारे देश में उत्तराखंड समेत कई राज्यों में आज भी लड़कियों को बोझ समझा जाता है और कई हिस्सों में उन सभी को लड़कों के बराबर न समझकर बचपन से ही उनके साथ भेदभाव का वयवहार किया जाता है। हमारे देश में आज भी कई ऐसे लोग है जो लड़कियों को पैदा होने से पहले ही गर्भ में ही मार देते है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य इस मानसिकता को दूर करना और लड़कियों में शिक्षा के प्रति रुचि पैदा करना और उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है। गौरा देवी कन्या धन योजना के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर राज्य की लड़किया भी इस योजना के तहत 12वीं पास करने के बाद आगे की पढ़ाई का सपना देख सकती हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत बेटियों को भी बेटो की तरह सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने में सहायता देना ही लक्ष्य है।

Benefits of Uttarakhand Gaura Devi Kanya Dhan Scheme

  • इस योजना का लाभ मुख्य रूप से उत्तराखंड की अनुसूचित जाति, अनुसचित जनजाति और गरीबी रेखा से नीचे आने वाली (SC, ST, EWS ) वर्ग की लड़कियों को प्रदान किया जायेगा।
  • उत्तराखंड नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसचित जन जाति और गरीबी रेखा से नीचे आने वाली (SC, ST, EWS) वर्ग की लड़कियों को सरकार द्वारा 50000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • छात्रा राज्य में स्थित केंद्र सरकार /राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड के अधीन किसी विद्यालय से इंटर या 12वीं कक्षा पास करने पर इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
  • इस योजना के माध्यम से लड़कियों को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता सीधे कन्या के बैंक अकाउंट में पंहुचा दी जाएगी, इसलिए आवेदिका का बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है।

गौरा देवी कन्या धन योजना स्टैटिसटिक्स

कुल पंजीकृत विद्यालय2686
कुल प्राप्त आवेदनों की संख्या32870

गौरा देवी कन्या धन योजना पात्रता मानदंड

  • केवल उत्तराखंड की छात्राएं ही गौरा देवी योजना का लाभ ले सकती हैं।
  • छात्रा का 12वी कक्षा उत्तीर्ण होना तथा प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • योजना के प्रावधानों के अनुसार छात्रा के परिवार के मुखिया की समस्त स्त्रोतों से पारिवारिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 15,976 रू तथा शहरी क्षेत्र में 21,206 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • छात्रा का उत्तराखंड विद्यालय बोर्ड से 12वी की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।
  • आवेदक छात्रा की आयु 25 वर्ष से कम अथवा बराबर होनी चाहिए
  • इसके साथ ही छात्रा BPL परिवार से सम्बन्ध रखती हो।

आवश्यक दस्तावेज

  • छात्रा को आवेदन पत्र के साथ तीन फोटो, वोटर आईडी तथा परिवार का राशन कार्ड की नकल लगनी होगी।
  • आयु सम्बन्धी प्रमाण के लिए छात्रा जन्म प्रमाण पत्र अथवा हाई स्कूल की अंक तालिका का प्रयोग कर सकती है।
  • इसके साथ ही छात्रा को तहसीलदार द्वारा प्रमाणित जाति तथा आय प्रमाण पत्र कभी आवश्यकता होगी। पारिवारिक आय प्रमाण पत्र 6 माह से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।

गौरा देवी कन्या धन योजना आवेदन फॉर्म पीडीएफ को डाउनलोड कैसे करे?

वह सभी इच्छुक लड़किया जो उत्तराखंड गौरा देवी कन्या धन योजना का लाभ लेना चाहती हैं, वह दिए गए चरणों के द्वारा आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करने आवेदन की प्रकिया को पूरा कर सकती हैं।

  • सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
गौरा देवी कन्या धन योजना
  • इसके बाद आपके सामने कन्या धन योजना आधिकारिक वेबसाइट खुल जाएगी। यहाँ आपको विद्यार्थी खंड सेक्शन में आवेदन पत्र विकल्प पर क्लिक करना होगा।
गौरा देवी कन्या धन योजना
  • अब आपके सामने एक पीडीऍफ़ फॉर्मेट में आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। आपको यहाँ से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा
गौरा देवी कन्या धन योजना
  • यहाँ आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- आवेदिका का नाम, पिता का नाम, पिता का व्यवसाय आदि दर्ज करके आवश्यक दस्तावजों को संलग्न कर देना है।
  • सभी औपचारिकताएं समाप्त होने के बाद आपको यह आवेदन फॉर्म अध्यापक या संबंधित विकास खंड कार्यालय या सहायक समाज कल्याण अधिकारी के पास जमा कर देना है।
  • इस प्रकार आपका उत्तराखंड गौरा देवी कन्या धन योजना के लिए आवेदन पूरा हो जायेगा।

पंजीकृत स्कूलों की सूची कैसे देखे?

  • सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको नीचे पंजीकृत स्कूलों की सूची का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस “पंजीकृत स्कूलों की सूची” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
गौरा देवी कन्या धन योजना स्कूल लिस्ट
  • इस पेज पर आपको अपने जिले का चयन कर लेना। इसके बाद आपके सामने पंजीकृत स्कूलों की सूची खुल जाएगी।

पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगइन का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस  विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जायेगा।
पोर्टल पर लॉगइन
  • इस पेज पर आपको आपको यूजरटाइप का चयन कर देना है, और आपको अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड को भर देना है।
  • इसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है, जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो पोर्टल पर लॉगिन हो जाएगे।

आवेदनों की वर्तमान स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको गौरा देवी कन्या धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदनों की वर्तमान स्थिति जाने के विकल्प पर क्लिक कर देना है। अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
आवेदनों की वर्तमान स्थिति
  • इसके बाद आपको इस पेज पर अपने जिले, ब्लॉक एवं स्कूल का चयन कर देना है, और अब आपको अपनी छात्रवृत्ति आवेदन संख्या और कैप्चा कोड को भर देना है।
  • आपके द्वारा सभी जानकारी को भरने के बाद, आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस तरह आप आवेदनों की वर्तमान स्थिति से संबंधित सभी जानकारी देख सकते है। 

स्कूल का पंजीकरण कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको गौरा देवी कन्या धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम आपको स्कूल का पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
स्कूल का पंजीकरण
  • इस पेज पर आपको पंजीकरण फॉर्म में निम्नलिखित जानकारी भर देनी है।
    • स्कूल का नाम(अंग्रेजी में)
    • राज्य
    • क्षेत्र
    • ब्लॉक
    • स्कूल का इमेल
    • स्कूल का प्रकार
    • तक का विद्यालय
    • स्कूल का नाम (हिंदी में)
    • जिले का नाम
    • तहसील का नाम
    • मान्यता प्राप्त
    • मोबाइल नंबर
    • स्कूल का स्तर
    • संपर्क व्यक्ति का नाम
    • क्या स्वीकृति करने का अधिकार है
    • कैप्चा कोड
  • आपके द्वारा सभी पूछी गई जानकारी भरने के बाद, अब आपको स्कूल इमेज अपलोड कर देनी है, और पंजीकृत करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस तरह आपकी स्कूल का पंजीकरण करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

विद्यार्थी पात्रता से संबंधित जानकारी देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको गौरा देवी कन्या धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको पात्रता के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
  • अब आपको इस फाइल में पात्रता से संबंधित सभी जानकारी देख सकते हैं।

रिपोर्ट चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको गौरा देवी कन्या धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपको जिलेवार आधार सीडिंग रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
रिपोर्ट चेक
  • आपके द्वारा क्लिक करने के बाद, आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इसके बाद आपको इस पेज पर रिपोर्ट से संबंधित सभी जानकारी देखने को मिल जाएगी।

फीडबैक देने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको गौरा देवी कन्या धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको आपके सुझाव के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
फीडबैक
  • अब आपको इस पेज पर अपना नाम, ईमेल आईडी, संदेश एवं कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद, आपको सबमिट करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इस तरह आप अपना सुझाव दे सकते है।

संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया

  • आवेदक को सबसे पहले गौरा देवी कन्या धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको हमसे संपर्क करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने अब एक नया पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आप संपर्क विवरण देख सकते है।

Leave a Comment