हिमाचल प्रदेश शगुन योजना 2022: ऑनलाइन आवेदन (Shagun Yojana) पात्रता व लाभ

हिमाचल प्रदेश शगुन योजना ऑनलाइन आवेदन | HP Shagun Yojana Apply | हिमाचल प्रदेश शगुन योजना पंजीकरण फॉर्म | Himachal Pradesh Shagun Yojana Portal 

जैसे की हम सब जानते है की आज भी हमारे देश में कई परिवार ऐसे है जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपनी बेटियों का विवाह नहीं कर पाते है। ऐसे सभी परिवारों के लिए राज्य सरकार के द्वारा उन कन्याओ के विवाह एवं आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए विभिन प्रकार की योजनाओ का संचालन किया जाता है। अब हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भी एक ऐसी ही  योजना का संचालन किया जा रहा है जिसका नाम हिमाचल प्रदेश शगुन योजना है। सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 के बजट को घोषित करते समय इस योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कन्याओं को उनके विवाह पर सरकार द्वारा वित्तीय सहायता के रूप में शगुन प्रदान किया जाएगा। यदि आप हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। क्योंकि आज हम आपको अपनी इस लेख के माध्यम से इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करते समय बहुत ही सहायता प्रदान करेंगी।

Table of Contents

Himachal Pradesh Shagun Yojana 2022

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा प्रदेश में Himachal Pradesh Shagun Yojana 2022 को आरंभ किया गया है। इस योजना के तहत प्रदेश की बीपीएल परिवारों से संबंध रखने वाली कन्याओं को उनके विवाह पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता ₹31000 की होगी। 1 अप्रैल सन् 2021 से इस योजना को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कन्या के माता-पिता या अभिभावक द्वारा तथा बेसहारा होने की स्थिति में कन्या द्वारा खुद बाल परियोजना अधिकारी, प्रभारी नारी सेवा सदन या बालिका आश्रम में अध्यक्ष द्वारा निर्धारित प्रपत्र में आवेदन किया जा सकता है। आवेदक के आवेदन का सत्यापन अधिकारी द्वारा किया जाएगा एवं आवेदनों को स्वीकृति संबंधित जिले के कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रदान की जाएगी। अब प्रदेश के बीपीएल वर्ग के नागरिकों को अपनी कन्या के विवाह पर पैसों के लिए अन्य व्यक्तियों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी और साथ ही यह आर्थिक सहायता की राशि प्राप्त करके वह बिना किसी चिंता के अपनी कन्याओं का अच्छे से विवाह कर सकेंगे।

हिमाचल प्रदेश शगुन योजना

अबतक 4437 कन्याओं को प्रदान किया जा चुका है योजना का लाभ

राज्य सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश शगुन योजना के तहत  13.75 करोड़ रुपए की राशि 4437 कन्याओं के खाते में हस्तांतरित की जा चुकी हैं। राज्य के कांगड़ा जिले की 1569 कन्याओं को 4.86 करोड़ रुपए, मंडी जिले की 584 कन्याओं को 1.81 करोड़ रुपए एवं चंबा जिले की 476 कन्याओं को 1.47 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई है। इस योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए कन्या के विवाह से 2 महीने पहले या विवाह होने के 6 महीने के अंतर्गत आवेदन करना जरूरी है। लेकिन कन्या की आयु 18 वर्ष से अधिक की होनी चाहिए और वर की आयु 21 वर्ष से अधिक की होनी चाहिए और कन्या हिमाचल प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए। इच्छुक लाभार्थी को इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिस या डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर के ऑफिस में अपना आवेदन जमा करना है। सरकार द्वारा आर्थिक सहायता की राशि सीधे कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। इसलिए कन्या का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।

एलआईसी कन्यादान पॉलिसी

हिमाचल प्रदेश शगुन योजना का बजट

इस योजना का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए सरकार द्वारा 50 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। पात्र लाभार्थी द्वारा आर्थिक सहायता  की राशि प्राप्त करने के लिए विवाह से 2 महीने या विवाह के 6 महीने के अंदर आवेदन करना होगा। सरकार द्वारा लाभ की राशि सीधे कन्या के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी। हिमाचल प्रदेश शगुन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कन्या की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक की एवं वर की आयु 21 वर्ष या इससे अधिक की होनी चाहिए। लेकिन इस योजना का लाभ बीपीएल वर्ग की कन्याओं को तभी उपलब्ध करवाया जाएगा जब वह हिमाचल प्रदेश के बाहर विवाह करेंगी।

Key Highlights Of Himachal Pradesh Shagun Yojana 2022

योजना का नामहिमाचल प्रदेश शगुन योजना
शुरू की गईहिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीप्रदेश के बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाली कन्याएं
उद्देश्यविवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
आर्थिक सहायता31000 रुपए
आरंभ तिथि1 अप्रैल सन् 2021
साल2022
राज्यहिमाचल प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करे

प्रदेश के बिलासपुर जिले की 16 कन्याओं के द्वारा किया गया आवेदन

अब प्रदेश के बिलासपुर जिले के विकासखंड झंडूता से भी इस योजना के लिए आवेदन आने शुरू हो गए हैं। अब तक लगभग 16 कन्याओं द्वारा इस योजना के तहत आवेदन किया गया है। इस बात की पुष्टि बाल विकास परियोजना अधिकारी अश्वनी शर्मा के द्वारा प्रदान की गई है। इनके द्वारा यह भी बताया गया है की अब तक 3 ब्लॉक सदर, नियानदेवी एवं घुमारवि से कोई भी आवेदन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। बिलासपुर जिले के इन सभी 16 आवेदकों के प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी और साथ ही विभाग के सुपरवाइजर द्वारा आवेदक के घर पर जाकर पात्रता की जांच भी की जाएगी। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आवेदक लाभ प्राप्त करने का पात्र है या नहीं। सत्यापन करने के बाद ही लाभ की राशि आवेदक के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

सुकन्या समृद्धि योजना 

हिमाचल प्रदेश शगुन योजना 2022 का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर तबके की कन्याओं को उनके विवाह पर वित्तीय सहायता प्रदान करना है। सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश शगुन योजना के तहत प्रदान की जाने वाली धनराशि अनुदान के रूप में प्रदान की जाएगी। यह अनुदान कन्याओं को ₹31000 तक का प्रदान किया जाएगा। अब इस योजना के तहत लाभान्वित होकर आर्थिक रूप से कमजोर तबके के परिवार अपनी कन्या के विवाह पर ऋण लेने से बच सकेंगे और इसके अलावा वह आर्थिक रूप से विवाह करने के लिए समर्थ भी हो सकेंगे। यह योजना राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी और बीपीएल वर्ग की महिलाओं में आत्मविश्वास उत्पन्न करने में कारगर साबित होगी।

हिमाचल प्रदेश शगुन योजना 2022 के लाभ एवं विशेषताएं

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के द्वारा अपने राज्य की बीपीएल परिवारों से संबंध रखने वाली कन्याओं के हित में हिमाचल प्रदेश शगुन योजना शुरू किया गया है।
  • इस योजना के तहत पात्र कन्याओं को उनके विवाह पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • यह आर्थिक सहायता 31000 रुपए की होगी।
  • 1 अप्रैल सन् 2021 से पूरे हिमाचल में इस योजना को लागू कर दिया जाएगा।
  • इस योजना को शुरू करने की घोषणा वित्त वर्ष 2021-22 के बजट को घोषित करते समय की गई थी।
  • पात्र कन्या के माता-पिता या अभिभावक द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन किया जा सकता है।
  • अगर कन्या बेसहारा है तो इस स्थिति में कन्या द्वारा खुद भी आवेदन किया जा सकता है।
  • आवेदक के आवेदन का सत्यापन अधिकारी द्वारा किया जाएगा एवं आवेदनों को स्वीकृति संबंधित जिले के कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रदान की जाएगी।
  • विवाह से 2 महीने पहले या विवाह होने के 6 महीने के अंदर इस योजना के तहत आवेदन करना जरूरी है।\
  • लाभार्थी कन्या को आर्थिक सहायता की राशि उसके बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।
  • सरकार ने इस योजना का सुचारू रूप से कार्यान्वयन करने के लिए 50 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है।
  • लेकिन इस योजना का लाभ कन्या को तभी प्रदान किया जाएगा जब वह राज्य से बाहर विवाह करेंगी।
  • हिमाचल प्रदेश शगुन योजना के द्वारा राज्य की बीपीएल परिवारों से संबंध रखने वाली कन्याओं में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी और राज्य में महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश शगुन योजना 2022 के तहत आवेदन हेतु पात्रता

  • कन्या को हिमाचल प्रदेश की मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • e-district पोर्टल पर कन्या का नाम पंजीकृत होना चाहिए।
  • बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाली कन्या ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र है।
  • विधवा महिलाएं भी इस योजना के तहत आवेदन करने की पात्र है।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कन्या की आयु 18 वर्ष से अधिक एवं कन्या के वर की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बीपीएल कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

हिम केयर योजना

हिमाचल प्रदेश शगुन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट के होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको सिटीजन लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको न्यू रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको निम्नलिखित जानकारियां दर्ज करनी है।
  • आधार नंबर
  • फैमिली आईडी
  • नाम
  • जेंडर
  • डेट ऑफ बर्थ
  • मोबाइल नंबर
  • पिता का नाम
  • राज्य
  • जिला
  • तहसील
  • ईमेल आईडी
  • लॉगइन आईडी
  • सिक्योरिटी क्वेश्चन
  • सिक्योरिटी आंसर
  • अब आपको सभी जानकारियां दर्ज करने के बाद अपना फोटो आईडेंटिटी प्रूफ एवं प्रोफाइल इमेज अपलोड को करना है।
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रार के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको सिटीजन लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपनी यूज़र आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • अब आपको अपना यूजरटाइप का चयन करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको हिमाचल प्रदेश विवाह शगुन योजना अप्लाई हियर के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा।
  • इस आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप हिमाचल प्रदेश शगुन योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश शगुन योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र पर जाना है।
  • अब आपको वहां से हिमाचल प्रदेश शगुन योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना है।
  • इस पत्र में आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे- आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि को दर्ज कर देना है।
  • अब आपको यह आवेदन पत्र आंगनबाड़ी केंद्र में जमा कर देना है।
  • इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ अटैच करना है।
  • इस प्रकार से आप हिमाचल प्रदेश शगुन योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अपने आवेदन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ई डिस्ट्रिक्ट हिमाचल प्रदेश की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट के होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको ट्रेक एप्लीकेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
हिमाचल प्रदेश शगुन योजना
  • इसके बाद आपको सर्विस का चयन करना है।
  • अब आपको अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।

सिटीजन लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ई डिस्ट्रिक्ट हिमाचल प्रदेश की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट के होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको सिटीजन लॉगइन के विकल्प पर क्लिक देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
हिमाचल प्रदेश शगुन योजना
  • इस पेज पर आपको यूजरटाइप का चयन करना है।
  • अब आपको अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार से आप सिटीजन लॉगिन कर सकते हैं।

LMK लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ई डिस्ट्रिक्ट हिमाचल प्रदेश की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट के होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको LMK लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
VLE Login हिमाचल प्रदेश शगुन योजना
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना यूजरनेम, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • अब आपको साइन इन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप LMK लॉगइन कर सकते हैं।

संपर्क विवरण कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको ई डिस्ट्रिक्ट हिमाचल प्रदेश की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट के होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको कांटेक्ट अस के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
हिमाचल प्रदेश शगुन योजना
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आप संपर्क विवरण देख सकते हैं।

Leave a Comment