अंतरजातीय विवाह योजना महाराष्ट्र 2022: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म, पात्रता

महाराष्ट्र अंतरजातीय विवाह योजना आवेदन | Inter-Caste Marriage Online Registration | Maharashtra Inter-Caste Marriage Scheme In Hindi | अंतरजातीय विवाह योजना महाराष्ट्र फॉर्म

महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य में भेदभाव की घटनाओ की ख़त्म करने के लिए अंतरजातीय विवाह योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत पहले इंटर-कास्ट मैरिज करने वाले लाभार्थी जोड़ो को 50000 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। इस योजना की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य राज्य में इंटर-कास्ट मैरिज को प्रोत्साहित करके जातिगत भेदभाव को कम करना है। अभी तक उन सभी दम्पत्तियों को जो अंतरजातीय विवाह करते थे 50,000 रूपये की राशि Maharashtra Inter-Caste Marriage Scheme 2022 के अंतर्गत दी जाती थी। अब नए आदेश के अनुसार महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस प्रोत्साहन राशिको बढ़ाकर 3 लाख रूपये करने के निर्णय लिया गया है जिसके बाद महाराष्ट्र इंटर-कास्ट मैरिज स्कीम के तहत लाभार्थी जोड़ा  3 लाख रूपये सहायता राशि प्राप्त करेगा।

Inter-Caste Marriage Scheme Maharashtra 2022

महाराष्ट्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के साथ होने वाली भेदभाव की घटनाओ में कमी लाने के लिए अंतरजातीय विवाह योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत विवाह करने वाले दंपत्ति में से किसी एक के अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के होने की स्थिति में दंपत्ति को 3 लाख रूपये आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। किसी भी सामान्य श्रेणी के लड़के द्वारा अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति की लड़की से विवाह किये जाने की स्थिति में वह इस योजना का लाभ लेने के लिए पूरी तरह पात्र है। हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 या विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के तहत विवाह पंजीकरण किये जाने की स्थिति में वह अंतरजातीय विवाह महाराष्ट्र का लाभ ले सकेगा। प्रदेश सरकार की Inter-Caste Marriage के प्रोत्साहन के लिए शुरू की गयी महाराष्ट्र अंतरजातीय विवाह योजना के तहत लाभार्थी राशि का आवंटन केंद तथा राज्य सरकार द्वारा (Amount will be allocated by the Center and the State Government) किया जायेगा। यह राशि केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा 50-50% अनुसार दी जाएगी।

महात्मा ज्योतिबा फुले कर्ज माफ़ी योजना

अंतरजातीय विवाह योजना

Overview of Inter-Caste Marriage Yojana 2022

योजना का नाम अंतरजातीय विवाह योजना
आरम्भ की गई महाराष्ट्र सरकार द्वारा
लाभार्थी अंतरजातीय विवाह करने वाले दंपत्ति
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
उद्देश्य अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहित करना
लाभ 3 लाख रूपये सहायता
श्रेणी महाराष्ट्र सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट sjsa.maharashtra.gov.in/

महाराष्ट्र अंतरजातीय विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य

हमारे देश आज भी रूढ़िवादी विचारों वाले व्यक्तियों से भरा पड़ा है। आज के समय में भारत में कई स्थानों पर अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के साथ निम्न व्यवहार किया जाता है। अखबारो में आये दिन दलितों पर अत्याचार की घटनाये सुनने को मिल जाती हैं। इन सब को देखते हुए केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा अनेको योजनाओ की शुरुआत की गयी है। इन्हे सभी योजनाओ में से एक महाराष्ट्र अंतरजातीय विवाह योजना है जिसमे राज्य सरकार सामान्य श्रेणी के युवक द्वारा अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति की युवती से विवाह किये जाने पर 3 लाख रूपये आर्थिक सहायता राशि प्रदान करती है। पहले यह सहायता राशि 50,000 रूपये निर्धारित थी जिसे अब बढ़कर 3 लाख रूपये किये जाने का फैसला लिया गया है।

महाराष्ट्र अंतरजातीय विवाह योजना की विशेषताएं

  • इस योजना में प्रदेश सरकार अंतरजातीय विवाह किये जाने की स्थिति में दंपति को सहायता राशि प्रदान करेगी।
  • किसी भी सामान्य अल्पसंख्यक युवक के अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति की युवती से विवाह किये जाने की स्थिति में सहायता राशि का प्रावधान है।
  • इसके योजना में राज्य सरकार द्वारा 50,000 रूपये जबकि 2,50,000 रूपये की राशि डॉ आंबेडकर फाउंडेशन द्वारा दी जाएगी।
  • महाराष्ट्र अंतरजातीय विवाह योजना 2022 के तहत सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी।
  • इस योजना में माद्यम से अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के साथ होने वाले भेदभाव को कम करने में मदद मिलेगी।

Inter-Caste Marriage Registration 2022 पात्रता मानदंड

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको दिए गए पात्रता मानदंडों को अनिवार्य रूप से निम्न प्रकार पूरा करना होगा-

  • यदि कोई भी आवेदक Inter-Caste Marriage Scheme 2022 के अंतर्गत आवेदक करना चाहता है, तो उसका महाराष्ट्र का मूल-निवासी होना आवश्यक है।
  • महाराष्ट्र अंतरजातीय विवाह योजना 2022 माध्यम से मिलने वाली राशि प्राप्त करने के लिए युवक की आयु 21 वर्ष और युवती की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने करने वाले विवाहित जोड़े में से किसी भी एक का अनूसूचित जाति या जनजाति से सम्बन्ध रखना अनिवार्य है।
  • केंद्र और राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए विवाहित जोड़े का कोर्ट मैरिज करना आवश्यक है।
  • इस योजना के तहत यदि कोई अनुसूचित जाति या जनजाति का व्यक्ति किसी पिछड़े वर्ग या सामान्य वर्ग के युवक या युवती से विवाह करता है, तो केवल वे ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Inter-Caste Marriage Scheme 2022 आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • कोर्ट मैरिज का प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

अंतरजातीय विवाह योजना महाराष्ट्र 2022 ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

आपके द्वारा ऊपर दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा किये जाने की स्थिति में आप अंतरजातीय विवाह योजना महाराष्ट्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग, महाराष्ट्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट का होमपेज कुछ इस तरह से दिखाई देगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको अंतरजातीय विवाह योजना विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपकी कम्प्यॅटर और मोबाइल स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जायेगा।
  • यहाँ आपको अल रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा। आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी पूछी गयी जानकारियों को दर्ज करना है।
  • अंतरजातीय विवाह रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको नाम ,विवाह की तारीक आधार नंबर आदि भरनी है।
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा। अब अपने द्वारा दर्ज जानकारी की जांच के पश्चात् आप “सबमिट” बटन पर क्लिक कर दे।

इस प्रकार आप घर बैठे ऑनलाइन मोड में महाराष्ट्र की अंतरजातीय विवाह योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेमहा भूमि अभिलेख, भूलेख नक्शा खसरा खतौनी नकल 7/12 मैप ऑनलाइन देखे

हम उम्मीद करते हैं की आपको अंतरजातीय विवाह योजना से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।

यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।

Leave a Comment