जीवन प्रमाण पत्र ऑफलाइन फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड 2023 @ jeevanpramaan.gov.in,

जीवन प्रमाण पत्र डाउनलोड पीडीऍफ़ | Jeevan Pramaan Patra PDF | jeevanpramaan.gov.in Online Portal | Jeevan Pramaan Patra Form | लाइफ सर्टिफिकेट ऑनलाइन

आज का डिजिटल युग में सरकार के द्वारा सभी सरकारी कार्यो को ऑनलाइन मोड में संपन्न करने की सुविधा देने के लिए डिजिटलीकरण की और ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में Jeevan Pramaan Patra प्राप्त करने की प्रकिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है। अब पेंशनर्स ऑनलाइन मोड में घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। हम आपको बताएँगे की आप कैसे जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन माध्यम से जमा करा सकते है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत होती है। यह जीवन के इस पड़ाव में उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाकर उनकी ज़रूरतें पूरी करने में और आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता करती है।पेंशनभोगियों को सेवानिवृत्ति के बाद बैंक जैसे अधिकृत पेंशन संवितरण एजेंसी में अपना Jeevan Pramaan Patra जमा कराना पड़ता है, जिसके बाद ही उन्हें पेंशन दी जाती है।

Jeevan Pramaan Patra 2023

यह एक एक प्रकार का आधार बेस्ट डिजिटल सर्विस है जिसका उपयोग सभी पेंशनभोगी पेंशन प्राप्त करने के लिए करते हैं। जीवन प्रमाण पत्र को सभी पेंशनभोगियो को एक महत्वूर्ण दस्तावेज के रूप में पेंशन प्राप्त करते समय जमा कराना होता है। पहले के समय में इसे प्राप्त करने की की प्रक्रिया काफी जटिल थी जिसे अब ऑनलाइन मोड में पूरी तरह से बदल दिया गया है। अब आप अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से राज्य तथा केंद्र दोनों सरकार की पेंशन प्राप्त करने के लिए प्राप्त कर सकते हैं। जीवन प्रमाण प्राप्त करने के लिए पोर्टल की शुरुआत के बाद अब पेंशनर्स के समय और धन दोनों की बचत होगी। यहां इस आर्टिक्ल में हमने ऑनलाइन मोड में जीवन प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के चरणों की जानकारी दी है। इस लेख में आपको प्रमाण पत्र को डाउनलोड करने के चरण, प्रमुख तथ्य और महत्वूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।

जीवन प्रमाण पत्र का उद्देश्य

Voter ID Card Apply Online

जीवन प्रमाण पत्र का उद्देश्य

अब जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रकिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है। Jeevan Pramaan Patra प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है जिससे समय और धन दोनी की बचत होती है। पहले वृद्धजनो को इसके लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे जो अब पुती तरह से बदल गयी है। इस नयी प्रणाली के बाद पारदर्शिता आयी है और प्रणाली अधिक सुविधाजनक बन गयी है।

पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त करने की पारंपरिक प्रक्रिया

डिजिटलीकरण के साथ काम करने के तरीके में भी बदलाव आया है। पहली पेंशनर्स को व्यक्तिगत रूप से प्रमाणन प्राधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना प्रमाण पत्र दस्तावेजों के साथ जमा कराना होता था। इस पारम्परिक तरीके में न सिर्फ समय अधिक लगता था साथ ही वृद्धजनो को परेशानियों का सामना भी करना पड़ता था। हालाँकि, अब यह प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल हो गई है और कई पेंशनरों द्वारा नई ऑनलाइन पद्धति को अपनाया जा रहा है।

Summary of Jeevan Pramaan Patra

नामजीवन प्रमाण पत्र
आरम्भ की गईभारत सरकार के द्वारा
लाभार्थीभारत के नागरिक
प्राप्त करने की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यसुविधा और आसान और पारदर्शी बनाना
लाभघर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा जीवन प्रमाण पत्र
श्रेणीकेंद्र सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटjeevanpramaan.gov.in/

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के लाभ

पेंशनर्स के लिए डिजिटल मोड में जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया से होने वाले प्रमुख लाभों का विवरण इस प्रकार है।

  • भारत में लगभग 50 लाख केंद्र सरकार के तथा इतनी ही संख्या में विभिन्न राज्य सरकार के अधीन पेंशन भोगी पेंशन प्राप्त कर रहे है।
  • अब ऑनलाइन Jeevan Pramaan Patra की उपलब्धता से पेंशनर्स के समय तथा पैसे दोनों की बचत होगी।
  • वृद्धजन जो हर समय प्रमाणन प्राधिकारी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं रह सकते वह ऑनलाइन जीवन प्रमाण PDF डाउनलोड कर सकते है।
  • इस पहल से ऐसे वृद्ध, शारीरिक रूप से कमजोर लोगो को फायदा होगा जो प्रमाणन प्राधिकारी के समक्ष उपस्थित नहीं हो सकते।

Udyog Aadhaar Registration

  • जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया ऑनलाइन होने से ऐसे पेंशनभोगी जो अपने परिवार के साथ कही और रहने चले गए है उन्हें अब पेंशन प्राप्त करने में समस्याओ का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • Jeevan Pramaan Patra के ऑनलाइन उपलब्ध होने से प्रकिया में पारदर्शिता आयी है जिससे शोषण और भष्टाचार पर लगाम लगी है।

Jeevan Pramaan Patra डाउनलोड करने के लिए पात्रता मानदंड

  • केवल  डिसबर्सिंग एजेंसी के साथ पंजीकृत पेंशनर्स ही ऑनलाइन जीवन प्रमाण डाउनलोड कर सकते हैं 
  • आपके पास आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का होना आवश्यक है।

जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने की प्रक्रिया

आप ऑनलाइन मोड में दिए गए आसान से चरणों के द्वारा Jeevan Pramaan Patra को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको दिए गए आसान से चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको जीवन प्रमाण पत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट के होमपेज खुल जायेगा। 
जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने की प्रक्रिया
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको Get a Certificate के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। 
जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड
  • इस पेज पर आपको अपनी डिवाइस के अनुसार मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर लेना है। 
  • Jeevan Pramaan Patra मोबाइल ऐप डाउनलोड होने के बाद आपको इस ऐप  को खोल लेना है। 
  • इसके बाद आपको इस ऐप में पूछी गयी सभी जानकारियों जैसे: –
    • पेंशनभोगी का नाम
    • आधार कार्ड नंबर
    • मोबाइल नंबर
    • पीपीओ नंबर
    • बैंक खाते की जानकारी
    • पेंशन स्वीकृति प्राधिकरण का नाम
    • पेंशन खाता संख्या
  • सभी जानकारियों के दर्ज किये जाने के बाद आपके आधार कार्ड को वेरीफाई किया जायेगा जिसके बाद आपके सामने पीडीएफ फॉर्मेट में प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का विकल्प दिखाई देगा।
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है, जिसके बाद आपकी डिवाइस में Jeevan Pramaan Patra डाउनलोड हो जायेगा।

जीवन प्रमाण पत्र ऑफलाइन डाउनलोड करने की प्रक्रिया

आप दिए गए आसान से चरणों के द्वारा जीवन प्रमाण पत्र को ऑफलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको दिए गए आसान से चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी नजदीकी सीएससी केंद्र जाना होगा। आप आपने नजदीक में सीएससी केंद्र की खोज में परेशानी का सामना कर रहे हैं तब दिए गए लिंक पर क्लिक करे।
  • अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पता करने के लिए यहां क्लिक करे
जीवन प्रमाण पत्र ऑफलाइन डाउनलोड करने की प्रक्रिया
  • इसके बाद आपको यहां सर्च कैटेगरी का चयन करके पूछी गयी जानकारियों को भर देना है। 
  • इसे बाद आपके सामने स्क्रीन ओर नजदीकी सीएससी केंद्र की जानकारी खुलकर आ जाएगी। 
  • आपको अब सीएससी केंद्र पर चले जाना है। यहां आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सीएससी केंद्र में जमा करा देना है। 
  • अब आपको सम्बंधित फीस का भुगतान कर देना है, इसके बाद आपको Jeevan Pramaan Patra प्राप्त हो जायेगा।

Note – बताते चले की आप सीएससी केंद्र जाने के आलावा सरकारी दफ्तर जाकर भी Jeevan Pramaan Patra की प्रति प्राप्त कर सकते हैं।

PDA/PSA लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको जीवन प्रमाण पत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का पेज खुल जायेगा।
  • अब आप इस पेज पर PDA/PSA लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करेंगे।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर अब आपको यूजरनेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लेट मी इन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पीडीए/पीएसए लॉगइन कर सकेंगे।

Contact Us

इस लेख में आपको ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त करने और जीवन प्रमाण को जमा करने के विषय में बताया गया है। अगर आप अभी भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना कर रहे हैं तब आप हेल्पलाइन नंबर या ईमेल आईडी के माध्यम से मदद लेकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

  • Helpline Number- 1800111555
  • Email Id- jeevanpraman@gov.in

यह भी पढ़े – UIDAI E Aadhaar Download 2020: आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करे?

हम उम्मीद करते हैं की आपको जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।

यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।

पूछे गए प्रश्नों के उत्तर

जीवन प्रमाण पत्र क्या होता है?

जीवन प्रमाण एक बायोमेट्रिक सक्षम डिजिटल सेवा है जिसके द्वारा पेंशनर्स पेंशन प्राप्त करने का अधिकार प्राप्त करते है।

जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे जमा करे?

आप Jeevan Pramaan एप्लिकेशन तथा पोर्टल के माध्यम से जीवन प्रमाण जमा कर सकते है अन्य जानकारियों के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in  पर जा सकते है।

जीवन प्रमाण पत्र पीडीएफ कैसे डाउनलोड करे?

आप उपरोक्त लेख में दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से Jeevan Pramaan Patra डाउनलोड कर सकते है।

Leave a Comment