प्रवासी मजदूर घर वापसी झारखंड पंजीकरण | Migrant Workers Return Registration | झारखंड प्रवासी मजदूर ऑनलाइन आवेदन
भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच लॉक-डाउन की तीसरी बार दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में दूसरे राज्यों में फंसे हुए प्रवसि मजदूरों, तीर्थयात्रियो एवं छात्रों को बाहर निकालने के लिए झारखंड सरकार द्वारा प्रवासी मजदूर घर वापसी योजना की शुरुआत की है। इसके तहत झारखंड सरकार सीमावर्ती राज्यों में फंसे हुए मजदूरों को निकालने का कार्य करेगी। झारखंड सरकार द्वारा गृह विभाग से सिफारिश करके प्रवासी मजदूरों को घर वापस लाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार तेलंगाना और कोटा से दो स्पेशल ट्रेन में आ चुकी हैं इसके अलावा कोझीकोड और त्रिवेंद्रम से 1-1 स्पेशल ट्रेने हटिया आयी हैं। इन ट्रेनों के द्वारा हजारो की तादाद में मजदूर और छात्रों की घर वापसी हुई है।
झारखंड प्रवासी मजदूर घर वापसी पंजीकरण
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कुछ रियायतों के साथ लॉक-डाउन की अवधि को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में पिछले डेढ़ महीने से दूसरे राज्यों में फंसे हुए प्रवसि मजदूरों, तीर्थयात्रियों एवं छात्रों को खाने-पीने की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए सीमावर्ती इलाको से मजदूरों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है।
श्रमिक स्पेशल ट्रेन सूची, समय सारणी: Shramik Special Train Ticket Booking जिलेवार रूट लिस्ट
झारखंड के मुख्यमंत्री के प्रयासों से सीमावर्ती राज्यों जैसे: – छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश को करीब 500 बसें भेजी गई हैं ताकि इन राज्य में फंसे हुए मजदूरों को वापस लाया जा सके। प्रत्येक राज्य द्वारा अपने प्रदेश में निवासियों को दूसरे राज्यों से बाहर निकालने के लिए पोर्टल की शुरुआत की गयी है। अगर आप एक प्रवासी है तब आप भी रजिस्ट्रेशन के माध्यम से घर वापसी कर सकते हैं।
Overview of Jharkhand Migrant Workers Registration
योजना का नाम | झारखंड प्रवासी मजदूर घर वापसी योजना |
आरम्भ की गई | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा |
लाभार्थी | दूसरे राज्यों में फंसे मजदूर, छात्र |
पंजीकरण की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
उद्देश्य | दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को झारखंड में वापस लाना |
श्रेणी | झारखंड सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | jharkhandpravasi.in/ |
झारखंड प्रवासी मजदूर घर वापसी पंजीकरण दिशा–निर्देश
- किसी भी प्रवासी मजदूर की प्रदेश में घर वापसी के लिए पंजीकरण की प्रकिया का पालन करना अनिवार्य है।
- कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए राज्य की सीमा को सील कर दिया गया है अतः केवल पंजीकृत मजदूर की ही घर हो पायेगी।
- प्रवासी मजदूर घर वापसी पंजीकरण के लिए आपको कही जाने की आवश्यकता नहीं है आप अपने मोबाइल फ़ोन के माध्यम से पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
- सभी पंजीकृत प्रवसियो, छात्रों को SMS के माध्यम से आगे की जानकारी प्रदान की जाएगी।
- सभी प्रवासी मजदूरों और व्यक्तियों को घर वापस आते ही 14 दिन क्वारंटीन में रखा जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- आवासीय प्रमाण
- मोबाइल नंबर
- परिवार में सदस्यों की संख्या
- प्रवास स्थान की जानकारी
झारखंड प्रवासी मजदूर घर वापसी ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया
वह सभी मजदूर व तीर्थयात्री जो लॉक-डाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं और प्रदेश सरकार की प्रवासी मजदूर घर वापसी पहल के तहत पंजीकरण कराना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन मोड में पंजीकरण के लिए दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको वासी मजदूर घर वापसी पंजीकरण के लिए शुरू की गयी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।

- वेबसाइट के होमपेज पर आपको प्रवासी यात्रा हेतु पंजीकरण प्रपत्र दिखाई देगा। यहाँ आपसे कुछ जानकारी पूछी जाएगी।
- आपसे नीचे दिए गए चित्र के अनुसार बॉक्स में क्लिक करके Next बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, यहाँ आपसे कुछ व्यक्तिगत जानकारिया पूछी जाएगी।
- यहाँ आपको अपना नाम, उम्र, मोबाइल नंबर और यात्रा की श्रेणी का चयन करना होगा।

- इसके बाद आपको उस राज्य का नाम का चयन करना है जहा से आप यात्रा करेंगे और Next पर क्लिक कर देना है।

- आगे आपको अपने शहर, गांव/कस्बे तथा स्थान चिन्ह का चयन करना है। इसमें आपको परिवार के सदस्यों की संख्या की भी जानकारी देनी है।

- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपने द्वारा दर्ज जानकारी की जांच के पश्चात् Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आपका प्रवासी मजदूर घर वापसी के लिए पंजीकरण पूरा हो जायेगा। आपको SMS के द्वारा आपके रजिस्ट्रेशन के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की जाएगी।
इसके बाद आपको बस अथवा ट्रेन के माध्यम से घर वापसी के लिए मोबाइल फ़ोन के माध्यम से सूचित कर दिया जायेगा।
यह भी पढ़े – झारखण्ड कोरोना सहायता योजना (2000 रूपये) ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म
हम उम्मीद करते हैं की आपको झारखंड प्रवासी मजदूर घर वापसी योजना से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।
यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।
Sir police station main bhi resistaton karana hoga kya