महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना 2022 :ऑनलाइन आवेदन |रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना एप्लीकेशन फॉर्म | Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana Registration | महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना आवेदन | Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana In Hindi

भारतवर्ष में लड़कियों को लड़के के समान अधिकार नहीं दिए जाते| यही कारण है कि राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार समय-समय पर कन्याओं के लिए नई-नई योजनाएं बनाती रहती है एवं बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देती है। आज हम यहां आपको ऐसी ही एक नई योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है। अभी हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की है। यह योजना बालिकाओं के शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य के साथ शुरू की गई है। आज हम यहां आपको अपने इस लेख में Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं, जैसे कि महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना क्या है? इस योजना का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया। तो यदि आप भी हिमाचल प्रदेश राज्य से संबंधित हैं और इस महा ऋषि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना 2021 के बारे में विस्तार पूर्वक जाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana 2022

महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की कन्याओं के लिए की गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार, वाल्मीकि परिवार की ऐसी कन्याओं को Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana का लाभ प्राप्त करेगी, जो खुद या उनके परिवार के सदस्य निचले स्तर पर कार्य करते होंगे। इस योजना के तहत लाभार्थी बालिकाओं को ₹9000 की वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। सभी बालिकाएं जो मैट्रिक पास करने के बाद कॉलेज में प्रवेश लेना चाह रही हैं, इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। यह योजना केवल सरकारी कॉलेजों में ही नहीं बल्कि प्राइवेट कॉलेज में शिक्षा प्राप्त कर रहे लड़कियों के लिए भी उपलब्ध है। जो भी व्यक्ति इस योजना के तहत आवेदन करना चाहता है उन्हें इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। हिमाचल प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन आवेदन की सुविधा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर उपलब्ध करा दी है। इस योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2020 है इसलिए जो भी व्यक्ति इस योजना का लाभ लेना चाहता है उन्हें अंतिम तिथि से पहले ही इस योजना के लिए आवेदन करना होगा।

Highlights of Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana

योजना का नामMaharishi Balmiki Chatravriti Yojana
आरम्भ की गईहिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा
वर्ष2021
लाभार्थीवाल्मीकि परिवार की छात्राएं
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
छात्रवृत्ति की राशि9000 रूपये सालाना
उद्देश्यशिक्षा हेतु आर्थिक मदद प्रदान करना
श्रेणीहिमाचल प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटhttps://scholarships.gov.in/

महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य

महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना को शुरू करने के पीछे राज्य सरकार का सबसे बड़ा उद्देश्य हिमाचल प्रदेश राज्य की वाल्मीकि परिवार की छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।यह आर्थिक सहायता लड़कियों की आगे की शिक्षा में आने वाली बाधाओं को रोकने में सहायक सिद्ध होगी। अब हिमाचल प्रदेश राज्य की कोई भी वाल्मीकि छात्रा अपने उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेगी क्योंकि इसके लिए सरकार अब उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने जा रही है। यह योजना महिला सशक्तिकरण का लाभ भी प्रदान करेगी।

HP Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana 2022 लाभ तथा विशेषताएं

  • इस योजना के तहत राज्य सरकार वाल्मीकि परिवारों की लड़कियों को शिक्षा के लिए ₹9000 हर वर्ष दिए जाएगे।
  • Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana हिमाचल प्रदेश की कन्याओं को आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू हुई है।
  • इस योजना के तहत छात्रवृत्ति लेने के लिए छात्र को मैट्रिक पास करना और कॉलेज में प्रवेश प्राप्त करना आवश्यक है।
  • महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना के तहत, सरकारी और प्राथमिक दोनों कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र आवेदन करवा सकते हैं।
  • इस योजना के अंतगर्त आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2020 है।
  • महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना 2021 के तहत आवेदन करने के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
  • यह योजना राज्य के विकास के लिए बेहद लाभकारी है।
  • इस योजना से लड़कियों का आत्मविश्वास का स्तर भी बढ़ेगा और वह सब अपने सपनों को पूरा कर सकें और राज्य में आर्थिक विविधता बड़े।

महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना 2022 पात्रता मानदंड

  • केवल हिमाचल प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी ही इस योजना के तहत आवेदन कर सकता है।
  • यह योजना केवल बालिकाओं के लिए ही उपलब्ध है इसलिए कोई भी लड़का इस योजना के तहत लाभ नहीं प्राप्त कर सकता।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली लड़कियां वाल्मीकि परिवार से संबंधित होनी चाहिए।
  • महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदनकरता छात्रा का पोस्ट मैट्रिक कोर्स में प्रवेश होना अनिवार्य है।

हिमाचल प्रदेश महा महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना आवश्यक दस्तावेज

महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन के समय आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • आवेदक के माता पिता का पेशे का प्रमाण पत्र
  • छात्रा के बैंक का विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पिछले वर्ष की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • हिमाचली बोनाफाइड सर्टिफिकेट

महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना की महत्वपूर्ण तिथियां

छात्रवृत्ति की घोषणा की तिथि24 अगस्त 2022
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि30 नवंबर 2022
दोषपूर्ण सत्यापन की अंतिम तिथि15 दिसंबर 2022
संस्थान सत्यापन की अंतिम तिथि15 दिसंबर 2022

महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन

महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से योजना के तहत आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों को ध्यान पूर्वक देखें।

  • सबसे पहले आपको नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “न्यू रजिस्ट्रेशन” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां आपको बहुत से इंस्ट्रक्शंस दिखाई देंगे इन सब इंस्ट्रक्शंस को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके बाद अंडरटेकिंग पर क्लिक कर दें।
  • अब आपको कंटिन्यू का बटन दबाना होगा और आवेदन फॉर्म आपके डिवाइस स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे आपका नाम, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर, बैंक विवरण आदि सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरे।
  • सभी जानकारी भरने के बाद रजिस्टर का बटन दबाएं। अब आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के द्वारा एक ओटीपी आएगा ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब आपको आपका एप्लीकेशन आईडी नंबर तथा पासवर्ड प्राप्त होगा। अब आपको पोर्टल पर लोग इनके लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद पिछले चरण में प्राप्त हुए आपके एप्लीकेशन आईडी तथा पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • पोर्टल पर लॉगइन करने के बाद महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना को सिलेक्ट करें। आवेदन फॉर्म आपके डिवाइस स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरे और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अब इस फॉर्म में भरी गयी सभी जानकारी की एक बार दोबारा से जांच कर ले और अंत में सबमिट का बटन दबाकर अपना यह फॉर्म सबमिट कर दें।

महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना स्कालरशिप स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा |
  • अब आपको फ्रेश 2020-21 के विकप पर क्लिक करना है। और  आपके सामने लॉगइन फॉर्म खुलकर आएगा |
  • इसके बाद आपको उस फॉर्म में अपनी एप्लीकेशन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना होगा। अब आपको चेक स्कॉलरशिप स्टेटस के लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेग, जिसमें आपको अपनी एप्लीकेशन आईडी डालनी होगी। और सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • आपके द्वारा सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने स्कॉलरशिप स्टेटस सम्बन्धित जानकारी आ जाएगी।

HP Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana 2022 को रिन्यू करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपको रिन्यूअल 2020-21 के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने लॉगइन पेज खुलेगा, जिसमें आपको एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड भरना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना होगा। जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपके सामने रिन्यूअल फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी। और सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस तरह आप महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना को रिन्यू कर सकते है |

Contact information

इस लेख के माध्यम से, हमने आपको महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। अगर आपको अभी भी किसी समस्या का सामना करना पढ़ रहा हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर पर ईमेल आईडी पर संपर्क कर के अपनी समस्या को समाधान कर सकते |

  • Helpline Number- 0120-6619540
  • Email Id- helpdesk@nsp.gov.in

यह भी पढ़े – हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट – HP डिजिटल राशन कार्ड नाम नई लिस्ट, ग्राम पंचायत सूची

हम उम्मीद करते हैं की आपको महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।

यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।

Leave a Comment