प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना 2022 | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | विशेषता व कार्यान्वयन प्रक्रिया

PM Poshan Shakti Nirman Yojana 2022 | Pradhanmantri Poshan Shakti Nirman Yojana Apply | प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना कार्यान्वयन प्रक्रिया |

हमारे देश में आर्थिक रूप से कमजोर तबके के कई परिवार ऐसे हैं जो अपने बच्चों का अच्छे तरीके से भरण-पोषण नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण बच्चे कुपोषण का शिकार हो जाते हैं और उन्हें अपनी बाल्यावस्था व्यतीत करने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए अब केंद्र सरकार ने कुपोषण की समस्या को रोकने के लिए एक योजना की शुरुआत की है जिसका नाम प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना है। इस योजना के द्वारा देश के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के प्राथमिक कक्षाओं में अध्ययनरत छात्रों को पौष्टिक आहार मुहैया कराया जाएगा। देश के 11.8 करोड़ बच्चों को इस योजना के तहत पोषण से भरपूर आहार देकर लाभांवित किया जाएगा। आज हम आपको Pradhanmantri Poshan Shakti Nirman Yojana 2022 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातों जैसे-उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में बताने जा रहे हैं।    इसलिए आपसे अनुरोध है कि हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Pradhanmantri Poshan Shakti Nirman Yojana 2022

अब तक केंद्र सरकार द्वारा देश के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में मिड डे भोजन योजना का संचालन किया जा रहा था। लेकिन देश के बच्चों में कुपोषण की बढ़ती हुई समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने Pradhanmantri Poshan Shakti Nirman Yojana को शुरू करने का निर्णय लिया है। मिड डे मील योजना को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में समाहित किया जाएगा। ताकि देश के प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पोषण से भरपूर आहर प्रदान किया जा सके। इस योजना को 29 सितंबर सन् 2021 को मंजूरी प्रदान कर दी गई हैं। केंद्र सरकार का यह निर्णय बहुत ही सराहनीय है क्योंकि इसके माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर तबके के बच्चों को कुपोषण जैसी बीमारी से बचाया जा सकेगा।

28 सितंबर सन् 2021 को केंद्रीय मंडल की बैठक में इस योजना को आरंभ करने का फैसला लिया गया है। इस योजना के द्वारा देश के 11.2 लाख सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों के लगभग 11.8 करोड़ों बच्चों को लाभ प्रदान होगा और यह योजना आने वाले 5 वर्षों तक बच्चों को पोषण युक्त खाना मुहैया कराएगी। बच्चों के लिए पोषण से भरपूर खाने के लिए मेनू में सब्जियां एवं प्रोटीन युक्त भोजन शामिल किया जाएगा।

पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत निर्धारित बजट

इस योजना का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए 1.31 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जिसमें से केंद्र सरकार द्वारा 54061.73 करोड़ रुपए एवं राज्य सरकारों द्वारा 31733.17 करोड़ रुपए का योगदान किया जाएगा। इसके अलावा केंद्र सरकार पोषक अनाज खरीदने के लिए अतिरिक्त 45000 करोड़ रुपए भी प्रदान करेगी। देश के पहाड़ी राज्यों में इस योजना का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 90% खर्च वहन किया जाएगा और राज्य सरकार द्वारा केवल 10% खर्च वहन किया जाएगा। इस योजना को आने वाले 5 वर्षों यानी 2021-22 से लेकर 2025-26 तक संचालित किया जाएगा।

 देश की राज्य सरकारों ने केंद्र सरकार से यह आग्रह किया है कि रसोईया, खाना पकाने वाले सहायकों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से मानदेय का भुगतान किया जाए और साथ ही स्कूलों को भी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से ही धनराशि प्रदान की जाए। अब देश के बच्चों को Pradhanmantri Poshan Shakti Nirman Yojana 2022 के तहत लाभान्वित करके कुपोषण से बचाया जा सकेगा। जिससे उनके स्वस्थ भविष्य का निर्माण होगा और वह भविष्य के लिए आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

Key Highlights Of Pradhanmantri Poshan Shakti Nirman Yojana 2022

योजना का नामप्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना
शुरू की गईकेंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थीसरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्राथमिक स्कूलों के बच्चे
उद्देश्यपोषण से भरपूर आहार मुहैया करवाना।
बजट1.31 लाख करोड़ रुपए
स्कूलों की संख्या11.2‌ करोड़
लाभार्थियों की संख्या11.8 करोड़ रुपए
साल2022
अधिकारिक वेबसाइटजल्द ही लांच की जाएगी।

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना का उद्देश्य ‌

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माणयोजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश के गरीब परिवार के बच्चों को कुपोषण जैसी बीमारी से बचाकर उनके स्वस्थ भविष्य का निर्माण करना है। क्योंकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार अपनी पैसों की तंगी के कारण अपने बच्चों का अच्छे से भरण-पोषण नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण उन्हें कुपोषण जैसी बीमारी की समस्या हो जाती है। लेकिन अब केंद्र सरकार इस योजना के माध्यम से सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पोषण से भरपूर भोजन प्रदान करेगी। इस योजना के तहत लगभग 11.8 करोड़ बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा। इस पर किए जाने वाला खर्च केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारें मिलकर वहन करेंगे।

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना 2022 के लाभ एवं विशेषताएं

  • केंद्र सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को पोषण युक्त आहार प्रदान करने के लिए की गई है।
  • देश में अबतक मिड डे मील योजना संचालित की जा रही थी जिसे अब Pradhanmantri Poshan Shakti Nirman Yojana 2022 में समाहित किया गया है।
  • 29 सितंबर सन् 2021 को इस योजना को मंजूरी प्रदान कर दी गई है।
  • अब इस योजना के द्वारा प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों को भोजन के स्थान पर पोषक तत्वों से भरपूर खाना प्रदान किया जाएगा।
  • 11.2 लाख सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लगभग 11.8 करोड़ बच्चों को इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री शक्ति निर्माण योजना आने वाले 5 वर्षों तक यानी 2021-22 से लेकर 2025-26 तक संचालित की जाएगी।
  • इस योजना का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए 1.31 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • केंद्र सरकार द्वारा 54061.73 करोड़ रुपए एवं राज्य सरकारों द्वारा 31733.17 करोड़ रुपए का खर्च वहन किया जाएगा।
  • पोषक अनाज खरीदने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अतिरिक्त ₹45000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • देश के पहाड़ी राज्यों में इस योजना का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 90% खर्च वहन किया जाएगा और राज्य सरकार द्वारा केवल 10% खर्च वहन किया जाएगा।
  • इस योजना के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर तबके के बच्चों केस्वस्थ भविष्य का निर्माण किया जा सकेगा। जो बहुत ही सराहनीय है।

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज

  • सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

  • अगर आप प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको किसी भी प्रकार का आवेदन करने की जरूरत नहीं है।
  • छात्रों को उनकेविद्यालय के माध्यम से इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • सरकार का मुख्य लक्ष्य देश के सभी बच्चों को पोषण युक्त भोजन मुहैया करवाना है।
  • यह योजना बच्चों के स्वस्थ भविष्य का निर्माण करेगी।

Leave a Comment