प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2022: ऑनलाइन आवेदन |एप्लीकेशन फॉर्म

पीएम कृषि सिचांई स्कीम ऑनलाइन आवेदन | PMKSY Application Form Download | PMKSY 2021 In Hindi | प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना आवेदन | कृषि उपकरणों की खरीद पर किसानो को सब्सिडी की व्यवस्था की जानकारी आपको इस लेख में प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की शुरुआत देश के किसानो को लाभ पहुंचाने के लिए की गयी है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानो को कृषि उपकरणों की खरीद पर सब्सिडी प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को देश में किसानो की आय को दोगुना करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस योजना में किसानो को मुख्य रूप से सिंचाई के उपकरणों की खरीद के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। किसान इस योजना के माध्यम से उन सभी उपकरणों की खरीद पर भी सब्सिडी का लाभ ले सकेंगे जिनकी खरीद से उनकी फसलों के उत्पादन की लागत में कमी आती है। केंद्र सरकार 2022 तक अनेको योजनाओ के द्वारा किसानो की आय को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Pradhanmantri Krishi Sinchayee Yojana 2022

भारत का कृषि प्रधान देश है। यहाँ की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आक्षित है। यहाँ की 60% से अधिक आबादी की आय का मुख्य साधन कृषि ही है। ऐसे में किसानो को खेतो की सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता होती है इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना [PMKSY Scheme] की शुरुआत की गयी है। इस योजना में केंद्र सरकार का मुख्य लक्ष्य किसानो को उनकी फसलों की समय से सिंचाई के लिए किसानो को अनुदानित कृषि उपकरणों की खरीद के लिए सब्सिडी उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत सेल्फ हेल्प ग्रुप्स, ट्रस्ट, सहकारी समिति, इंकॉर्पोरेटेड कंपनियां, उत्पादक कृषकों के समूहों के सदस्यो और अन्य पात्रता प्राप्त संस्थानों के सदस्यों को भी लाभ प्रदान किया जायेगा।

Aatm Nirbhar Bharta Yojana: आत्मनिर्भर भारत अभियान, COVID Budget 2020

  • सभी किसान भाई Pradhanmantri Krishi Sinchayee Yojana 2022 के माध्यम से अपनी जरुरत के अनुरूप कृषि उपकरणों की खरीद पर सब्सिडी प्राप्त कर सकेंगे।
  • केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के सफल कार्यान्वय के लिए 5000 करोड़ की धनराशि निर्धारित की गयी है। यहाँ इस लेख में हम आपको ऑनलाइन आवेदन, पात्रता मानदंडों एवं आवश्यक दस्तावेजों से सम्बंधित जानकारी प्रदान करेंगे।

वर्ष 2026 तक किया जाएगा योजना का विस्तार

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को 15 दिसंबर 2022 केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 5 वर्ष तक विस्तृत करके 2026 तक शुरु करने का फैसला लिया गया है। जिसके अंतर्गत कुल खर्च 93068 करोड़ रुपए आने का अनुमान है। सरकार के द्वारा यह निर्णय आर्थिक मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया है। जिसके अध्यक्ष देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी है। इस निर्णय की जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा संवाददाताओं के द्वारा प्रदान की गई है।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना नई अपडेट

हम सभी नागरिक जानते हैं कि केंद्र सरकार के माध्यम से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को शुरू किया गया है। केंद्र सरकार इस योजना को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य यह बताया है की देश किसानो को इस योजना के तहत सिंचाई उपकरणों की खरीद पर सब्सिडी दी जाएगी ताकि खेतों की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सके। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के द्वारा किसानों की आय बढ़ाने में भी सुधार होगा, और देश के कई जिलों में पानी की किल्लत को ध्यान में रखते हुए यह योजना शुरू की गई है. ताकि फसल की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2021 के तहत हर खेत को पानी योजना शुरू की गई है। हर खेत को पानी योजना के माध्यम से सरकार द्वारा सभी खेतों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके लिए कमान क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन मंत्रालय द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस वित्तीय सहायता से किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि उनके खेतों तक पानी पहुंच सके। अब इस योजना के तहत किसानों को खेती करने के लिए पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा, तो दोस्तों यदि आप प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते है या आवेदन करना चाहते है तो आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Budget of 1706 crores for Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana (PMKSY)

किसानों की मदद के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2022 शुरू किया गया है। इस योजना के तहत, खेतों की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में 22 दिसंबर 2020 को एक आभासी कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में, कैबिनेट ने Pradhanmantri Krishi Sinchayee Yojana के लिए 1706 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश की इस बजट 682 करोड़ 40 लाख 40 हजार रुपये की हिस्सेदारी है। इस योजना के के अंतर्गत कुछ जिले जैसे- मंडला, डिंडोरी, शहडोल, उमरिया और मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले शामिल किया गया है। इन जिलों में बोरवेल का निर्माण किया जाएगा, जिससे कि किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो सके। यह 62135 हेक्टेयर क्षेत्र में एक बोरवेल सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए बनाया जाएगा।

Overview of PMKSY 2021

योजना का नाम प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
आरम्भ की गई नरेंद्र मोदी द्वारा
लाभार्थी देश के किसान भाई
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए उपकरणों की खरीद
लाभ सिंचाई के लिए उपकरणों की खरीद पर सब्सिडी
श्रेणी केंद्र सरकार की योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट pmksy.gov.in/

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2022 का उद्देश्य

आप सभी जानते हैं की भारत एक कृषि प्रधान देश है यहाँ की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है। आप सभी जानते है की फसलों को उचित मात्रा में सिंचाई की आवश्यकता होती है, अगर फसलों को पानी नहीं मिलेगा तो वह ख़राब हो जाएँगी। कृषि में सिंचाई से जुडी परेशानियों के चलते किसानो को बहुत नुकसान उठाना पड़ता है। इन सभी परिस्थतियो को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की शुरुआत की है। इस योजना में किसानो को उनकी फसलों की सिंचाई के लिए उपकरणों जैसे:- बोरवेल आदि की खरीद पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत जन संसाधनों के उपयोग से किसानो को फसलों की सिंचाई के लिए पैन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

प्रधानमंत्री अधिक फसल प्रति बूंद योजना

प्रधानमंत्री मुद्रा प्रति बूंद योजना में पांच वर्षो में देश में खेती के विस्तार के लिए कार्य करेगी। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2022 के तहत सभी जगहों में सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी जिससे फसलों के यत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। इससे किसानो की न सिर्फ आय में वृद्धि होगी साथ ही किसानो के जीवन-स्तर में भी सुधार होगा।  इस प्रधानमंत्री योजना के तहत प्रति फसल योजना के तहत अधिक फसल जल प्रबंधन प्रणाली का प्रबंधन करेगी। इस स्कीम के माध्यम से क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण और जागरूकता अभियान जिसमें कम लागत वाले प्रकाशन, पिको प्रोजेक्टर का उपयोग और कम लागत वाली फिल्मों को सामुदायिक सिंचाई सहित तकनीकी, कृषि और प्रबंधन प्रथाओं के माध्यम से संभावित उपयोग के जल स्रोत को प्रोत्साहित करना। पानी की हर बून्द बहुमूल्य है, PMKSY 2022 के तहत सरकार जल संरक्षण को उच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

पीएम कृषि सिंचाई योजना 2022 के लाभ

  • इस योजना के तहत किसानो को खेती की सिंचाई के लिए उचित मात्रा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी तथा कृषि उपकरणों की खरीद पाए सब्सिडी भी दी जाएगी।
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एक तहत जहा कही संभव होगा वहा नदियों को जोड़ने से सम्बंधित विकल्पों पर गंभीरता से विचार किया जायेगा।
  • इस योजना के माध्यम से उन किसान भाइयो को लाभ पहुंचाया जायेगा जो खुद की कृषि योग्य भूमि है तथा जल संसाधनो का अभाव है।
  • नये उपकरणों की प्रणाली के इस्तेमाल से 40-50 प्रतिशत पानी की बचत हो पायेगी और उसके साथ ही 35-40 प्रतिशत कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी एवं उपज के गुणवत्ता में तेज़ी आएगी।
  • किसानो को ड्रिप/ स्प्रिंकलर जैसी सिंचाई योजनाओ का भी लाभ पहुंचाया जा सकेगा जिसे किसानो की आय में वृद्ध होगी।
  • प्रभावी जल परिवहन और फार्म के भीतर क्षेत्र अनुप्रयोग, उपकरणों यथा भूमिगत पाइप प्रणाली, पीवोट, रेनगन (जल संचयन) को प्रोत्साहन दिया जायेगा।
  • केंद्र सरकार के द्वारा Pradhanmantri Krishi Sinchayee Yojana 2022 के लिए लगभग 2000 करोड़ खर्च करेगी, और अगले वित्तीय वर्ष में इस योजना पर अन्य 3000 करोड़ खर्च होंगे।
  • टयूबवेल और डगवेल (ऐसे क्षेत्रों में जहां भूजल उपलब्ध है तथा विकास के अतिदोहन के तहत उपलब्ध नहीं) सहित क्षेत्र निर्माण गतिविधियों को सम्पूरित करने के लिए सुधं सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण करना शामिल है। इस योजना के अनुसार एआईबी, पीएमके एसवाई (हर खेत को पानी), पीएमके एसवाई (पनधारा) और मनरेगा के तहत सहायता नही दी जाती।

पात्रता मानदंड

देश में जो भी किसान भाई प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ लेना चाहते है उन्हें दिए गए पात्रता मानदंडों को अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा।

  • किसी भी वर्ग, श्रेणी के किसान भाई इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं।
  • सभी आवेदक किसानो के पास अपनी स्वयं की कृषि भूमि होनी अनिवार्य है।
  • इस योजना में सेल्फ हेल्प ग्रुप्स, ट्रस्ट, सहकारी समिति, इंकॉर्पोरेटेड कंपनियां, उत्पादक कृषकों के समूहों के सदस्यो पंजीकरण कराकर लाभ लेने के लिए पात्र हैं।
  • पीएम कृषि सिचाई योजना का लाभ वह किसान भी ले सकेंगे जो पिछले सात वर्षो से Lease Agreement के तहत उस भूमि पर खेती कर रहे है।
  • केवल भारत में रहने वाले नागरिक (किसान भाई) ही इस प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • बैंक खाते की जानकारी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जमीन के कागजात
  • भूमि का Lease Agreement
  • भूमि की जमाबंदी नकल

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

आपके द्वारा ऊपर लेख में दिए गए सभी पात्रता मानदंड को पूरा किये जाने की स्थिति में आप दिए गए चरणों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दे की इस योजना के लिए राज्य सरकार अपने प्रदेश की कृषि विभाग की अधिक वेबसाइट पर आवेदन स्वीकार कर सकती है। यहाँ हम आपको केंद्र सरकार की वेबसाइट पर योजना से समबन्धित जानकारी प्रदान कर रहे है।

  • सबसे पहले आपको प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना [PMKSY] की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको लॉगिन के लिए कहा जायेगा। आप अपने नाम और ईमेल आईडी के माध्यम से लॉगिन कर सकते है।
  • इसके बाद आप वेबसाइट में About सेक्शन में जाकर कृषि सिचाई योजना से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

PFDCs Research Findings on Fertigation देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना [PMKSY] की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको PFDCs Research Findings on Fertigation  के विकल्प पर क्लिक  कर देना है।
  • जैसे ही आप  क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज में आपको एक पीडीऍफ़ फॉर्मेट में फॉर्म दिखाई देगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में PFDCs Research Findings on Fertigation से सम्बन्धित जानकारी आपके सामने आ जाएगी।

Contact Us

  • सबसे पहले आपको प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Contact” के  विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। 
  • इस पेज पर आपको कांटेक्ट की जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।

यह भी पढ़े – प्रधानमंत्री कृषि उड़ान योजना ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण प्रक्रिया

हम उम्मीद करते हैं की आपको प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना  से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।

यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।

1 thought on “प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2022: ऑनलाइन आवेदन |एप्लीकेशन फॉर्म”

  1. बागबानी के लिए ड्रिप सिंचाई अनुदान तथा सिंचाईं के लिए खारा पानी साफ करने के लिए अनुदान योजना की जानकारी,,,,,।

    Reply

Leave a Comment