शौचालय सूची में अपना नाम कैसे देखें | Gramin Sochalay Yojana Check Name List | Swachh Bharat Mission Gramin Toilet List | प्रधानमंत्री ग्रामीण शौचालय लिस्ट ऑनलाइन देखें | New Sauchalay List Online
देश के जिन ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों ने स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत आवेदन किया था,उन लोगों का प्रधानमंत्री ग्रामीण शौचालय लिस्ट 2022 को जारी कर दिया गया है। देश के कई ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी शौचालय नहीं है, जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना के माध्यम से देश के जिन ग्रामीण घरों में अभी-भी शौचालय नहीं बना है, उनके लिए सरकार द्वारा बिना किसी शुल्क के शौचालय प्रदान किये जायेंगे। इस योजना का उद्देश्य लोगों को खुले में शौच करने से रोकना है, जिससे बीमारियां ना फैले। इस लेख में हम आपको शौचालय सूची 2021 में नाम ऑनलाइन देखना, लाभ और हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।
Table of Contents
PM New Sauchalay Yojana List
देश के जिन लोगों ने अपने घर में शौचालय बनवाने के लिए आवेदन किया था, उन लोगों के लिए New Sauchalay List जारी कर दी गयी है। जो व्यक्ति अपना नाम शौचालय सूची में देखना चाहते हैं, वे ऑनलाइन घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना नाम देख सकते हैं, जिससे कि आप अपने घर में शौचालय बनवा सकते हैं और इसके लिए नागरिको को कोई शुल्क देने की आवश्यकता भी नहीं होगी। जिन लोगों ने अभी तक इस योजना के अंतर्गत आवेदन नहीं किया है, वह जल्द-से-जल्द इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं, जिससे वे नागरिक अपने घरों में शौचालय बनवा सके। इस पोर्टल के माध्यम से आप नई शौचालय लिस्ट जांच सकते हैं। इस शौचालय सूची को आप ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं। सूची में नाम आने के बाद आप अपने घर में एक मुफ्त शौचालय बनवा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश शौचालय सूची शहरी व ग्रामीण लिस्ट
उत्तर प्रदेश के जिन लोगों का नाम शौचालय सूची में आया है, वे सभी उत्तर प्रदेश शौचालय सूची शहरी व ग्रामीण लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। यदि आप UP Sauchalay List को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। जिन लोगों का नाम इस शौचालय सूची में आएगा, वह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने घर में नया मुफ्त शौचालय बनवा सकेगा। वे व्यक्ति जो उत्तर प्रदेश शौचालय सूची डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको मांगी गयी तीन प्रकार की सूचना राज्य का नाम, जिले का नाम तथा ब्लॉक का नाम दर्ज कर देना है। इसके बाद आप आसानी से त्तर प्रदेश नई शौचालय निर्माण सूची को डाउनलोड कर सकते हैं, और अपने घर में नया शौचालय बनवा सकते हैं।
प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान
भारत सरकार द्वारा देश के गरीब परिवारों के लिए स्वच्छ भारत मिशन योजना भी चलायी गयी है, जिसके अंतर्गत वे गरीब परिवार के ऐसे व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है और वह अपने घर में शौचालय का निर्माण नहीं करवा पा रहे हैं। इसके कारण उन्हें घर से बाहर ही शौच के लिए जाना पड़ता है, जिसके कारण कई लोग बीमार भी पड़ जाते है। इस असुविधा को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों के लिए शौचालय बनवाने की सुविधा प्रदान की गयी है। प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार द्वारा ग्रामीण व शहरी इलाकों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए शौचालयों का निशुल्क निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए, सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को शौचालयों के निर्माण के लिए 12,000 रुपये प्रदान किये जा रहे है।
स्वच्छ भारत मिशन योजना का उद्देश्य
हम जानते हैं कि देश में अभी-भी कुछ ऐसे ग्रामीण क्षेत्र हैं, जहाँ अभी तक उनके घरों में शौचालय नहीं है। देश के कुछ ग्रामीण क्षेत्र आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण वे शौचालय नहीं बनवा पा रहे हैं, जिससे उन लोगों को खुले में शौच करना पड़ता है। हम भली-भांति जानते हैं कि खुले में शौच करने से बीमारियां बढ़ जाती हैं। इसी समस्या को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान को शुरू किया गया है। इस प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि देश के आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों के घरों में मुफ्त शौचालय बनवाये जायेंगे, जिससे कि लोगों को खुले में शौच के लिए नहीं जाना पड़ेगा। इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों का जीवन स्तर सुधारा जा सकेगा। इस अभियान के ज़रिये सामुदायिक प्रबंधन और पर्यावरणीय सफाई व्यवस्था का विकास कर सकेंगे, जिससे लोगों में बीमारिया फैलना काम हो जायेगा।
शौचालय सूची 2022 के लाभ
- ऑनलाइन सुविधा का लाभ देश के सभी ग्रामीण क्षेत्रो के गरीब लोग उठा सकेंगे।
- हमारे देश के नागरिक घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Sauchalay List 2021 में अपने नाम की जांच कर सकते है।
- इस अभियान के कारण घरों में शौचालय बनाने का प्रावधान किया जा रहा है। इसमें कितने लोगों के घर शौचालय बनाना है और इसमें से कितने लोगों का बन चुका है ये एसबीएम रिपोर्ट में देखा जा सकता है। इसमें ग्राम पंचायत शौचालय लिस्ट, ब्लॉक या ग्रामवार लिस्ट देख सकते है।
- शौचालय सूची की सहायता से आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि इस योजना के अंतर्गत किसका शौचालय बन चुका है।
- इस ऑनलाइन सुविधा के ज़रिये लोगो को घर बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे लोगों के समय की भी बचत होगी।
- जिन लोगो का नाम Sauchalay List 2022 के अंतर्गत आ जायेगा, उनके घरो में केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त में शौचालय बनवाया जायेगा।
स्वच्छ भारत मिशन की स्टैटिसटिक्स
2 अक्टूबर 2014 से शौचालय का निर्माण | 1082.52 lakh |
2 अक्टूबर 2014 से शौचालय के साथ एचएच में वृद्धि | 61.24% |
2021-22 में बना शौचालय | 783397 |
ओडीएफ जिले की संख्या | 711 |
ओडीएफ ग्राम पंचायत की संख्या | 2,62,771 |
ओडीएफ गांवों की संख्या | 6,03,006 |
2 अक्टूबर 2014 से अपलोड की गई तस्वीर | 1050.75 lakh |
2 अक्टूबर 2014 से अपलोड किए गए फोटोग्राफ (एसबीएम फंडेड) | 98.98% |
फोटोग्राफ 2021-22 में अपलोड किया गया | 7,77,533 |
PM Sauchalay List | शौचालय सूची 2022 ऑनलाइन देखें
देश के जो नागरिक शौचालय सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो उनको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा-
- सबसे पहले आपको स्वच्छ भारत मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको “[A 03] Swachh Bharat Mission Target Vs Achievement On the Basis of Detail Entered” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।

- इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- स्टेट, डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक आदि का चयन करके “View Report” के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने शौचालय सूची प्रदर्शित हो जाएगी। इसके बाद आप इस सूचि में अपना नाम जाँच सकते हैं।
List of Contact Person for Swachh Bharat Mission
- सबसे पहले आपको स्वच्छ भारत मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Contact us” के सेक्शन “State Government” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।

- इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- स्टेट और केटेगरी का चयन करके “सबमिट” के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने स्वच्छ भारत मिशन के लिए संपर्क व्यक्ति की सूची प्रदर्शित हो जाएगी।
ग्रामीण शौचालय पात्रता की जानकारी
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको दिए गए पात्रता मानदंडों को अनिवार्य रूप से निम्न प्रकार पूरा करना होगा-
- इस योजना का लाभ केवल उन्हीं को प्रदान किया जायेगा, जिन्होंने अपने घरों में पहले से शौचालय नहीं बनवाए हैं और न ही पहले अनुदान प्राप्त किया हो।
- गरीबी रेखा से नीचे वाले लोग ही इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र होंगे।
- शौचालय निर्माण अनुदान के लिए आवेदक के पास स्थायी निवास होना आवश्यक है।
- आवेदक के पास आय प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। इसके साथ ही पहचान के लिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी जरूरी होगी।
- योजना का लाभ लेने के लिए, आवेदक के पास मतदाता पहचान पत्र और बीपीएल कार्ड होना चाहिए।
Sauchalay List: स्वच्छ भारत मिशन की राज्यवार वेबसाइट की सूची
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | डायरेक्ट लिंक |
अंडमान एंड निकोबार आईलैंड | यहां क्लिक करें |
आंध्र प्रदेश | यहां क्लिक करें |
छत्तीसगढ़ | यहां क्लिक करें |
कर्नाटका | यहां क्लिक करें |
केरला | यहां क्लिक करें |
मध्य प्रदेश | यहां क्लिक करें |
महाराष्ट्र | यहां क्लिक करें |
उड़ीसा | यहां क्लिक करें |
पंजाब | यहां क्लिक करें |
तेलंगाना | यहां क्लिक करें |
त्रिपुरा | यहां क्लिक करें |
वेस्ट बेंगल | यहां क्लिक करें |
जम्मू एंड कश्मीर | यहां क्लिक करें |
कवरेज स्टेटस देखने की प्रक्रिया
- आपको सबसे पहले स्वच्छ भारत मिशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- इस होम पेज पर आपको स्टेट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आप राज्य का चयन करेंगे।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- इस प्रकार से आप इस पेज पर कवरेज स्टेटस देख सकते है।
PM Gramin Sauchalay ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे?
- सबसे पहले आपको स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको “पंजीकरण” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।

- इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- नाम, मोबाइल नंबर, घर का पता और पहचान पत्र आदि की जानकारी दर्ज करके “सबमिट” के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको एक पर्ची मिलेगी, जिसे आपको सहेज कर रखना होगा, क्योंकि इसमें एक पंजीकरण संख्या होगी, जिसके साथ आप बाद में अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर पाएंगे।
- आवेदन स्वीकार किए जाने के बाद, आप अपने ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी (BDO) से संपर्क कर सकते हैं।
- आपके BDO द्वारा आवेदन की जांच की जाएगी और फिर अनुदान राशि के लिए प्रक्रिया करेगा।
- यदि आप ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ हैं, तो आप अपने पंचायत प्रमुख और वार्ड से संपर्क कर सकते हैं।
UP Sauchalay List 2022 मोबाइल में कैसे देखें?
वह सभी इच्छुक व्यक्ति जो मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना नाम नई शौचालय सूची/लिस्ट 2020 में देखना चाहते हैं उन्हें दिए गए आसान से चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
- यहां आपको सर्च बॉक्स में “(SBM Mobile App” टाइप करके Enter कर देना है।
- इसके बाद आपको कुछ सर्च रिजल्ट दिखाए जायेंगे। आपको सबसे पहले रिजल्ट पर क्लिक करके ऐप को इनस्टॉल कर लेना है।
- अब आप Sauchalay New List 2022 मोबाइल ऐप को ओपन कर ले। यहां आपको तीन विकल्प दिखाए देंगे।
- पहला राज्य का चुनाव
- दूसरा जिले का चुनाव
- तीसरा ब्लॉक का चुनाव
- इन तीन विकल्पों का चयन करने के बाद आप “View Report” बटन पर क्लिक कर दे। इस प्रकार आप आसानी से मोबाइल ऐप के माध्यम से यूपी शौचालय योजना लिस्ट 2020-21 को देख सकते हैं।
डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया
- आवेदक को सबसे पहले स्वच्छ भारत मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- इस नए पेज पर आपको डैशबोर्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- इस प्रकार से आप डैशबोर्ड देख सकते है।
अपलोडेड IHHL फोटोग्राफ्स समरी की रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया
- आपको सबसे पहले स्वच्छ भारत मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको समरी ऑफ अपलोडेड IHHL फोटोग्राफ्स के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा फिर आपको अपने राज्य का चयन करना होगा।
- आपके सामने अब संबंधित जानकारी आ जाएगी।
Helpline Number
हमारी वेबसाइट माध्यम से आपको शौचालय सूची से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि इसके बाद भी आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। आप निम्न हेल्पलाइन नंबर तथा ई मेल आईडी के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं-
- Address- पेयजल और स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार, चौथी मंजिल, पं. दीनदयाल अंत्योदय भवन (पूर्व में, पीरवरन भवन), सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली – 110003
- Helpline- support-nbamis@nic.in
यह भी पढ़े – एक्सलरेट विज्ञान योजना पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म
हम उम्मीद करते हैं की आपको शौचालय सूची से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।
यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।