यूपी महिला सामर्थ्य योजना 2022: ऑनलाइन आवेदन, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

UP Mahila Samarthya Yojana Apply | महिला सामर्थ्य योजना उत्तर प्रदेश | Uttar Pradesh Mahila Samarthya Registration | यूपी महिला सामर्थ्य योजना पंजीकरण

यूपी महिला सामर्थ्य योजना महिला सामर्थ्य योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी योजना है जो राज्य की महिलाओं को रोजगार के प्रति प्रेरित करने तथा उनके जीवन के स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास करती है। आज हम यहां आपको अपने इस लेख में UP Mahila Samarthya Yojana से संबंधित सभी जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान करने जा रहे हैं जैसे यूपी महिला सामर्थ्य योजना 2021 क्या है? इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता मानदंड, विशेषताएं, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया इत्यादि। तो यदि आप भी उत्तर प्रदेश राज्य से संबंध रखते हैं और UP Mahila Samarthya Yojana 2022 से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

UP Mahila Samarthya Yojana 2022

यूपी महिला सामर्थ्य योजना के माध्यम से राज्य सरकार उत्तर प्रदेश राज्य की महिलाओं को रोजगार के प्रति प्रेरित करके स्थानीय संस्थानों के आधार पर होम एंड कॉटेज उद्योगों के माध्यम से उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास करेगी। इतना ही नहीं, योजना के तहत सरकार महिलाओं को उनकी उपज को बेचने के लिए बाजार में उपलब्ध करवाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी बजट 2021-22 की घोषणा करते हुए 22 फरवरी 2021 को UP Mahila Samarthya Yojana की शुरुआत की थी। सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 से महिला सामर्थ्य योजना उत्तर प्रदेश के नाम से नई योजना की शुरुआत की जाएगी जिसमें 200 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। यह योजना महिला सशक्तिकरण तथा महिलाओं के कल्याण के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना है। यूपी महिला सामर्थ्य योजना 2022 का कार्यान्वयन दो स्तरीय कमेटी के माध्यम से किया जाएगा। इन दो कमेटियों में एक कमेटी जिला स्तर पर गठित की जाएगी और दूसरी कमेटी का गठन राज्य स्तर पर किया जाएगा।

यूपी महिला सामर्थ्य योजना

Highlights of UP Mahila Samarthya Yojana

योजना का नामउत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना
आरम्भ की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
वर्ष2021
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यप्रदेश की महिलाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहित करना
लाभमहिलाओ का स्वरोजगार
श्रेणीउत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं

UP गेहूं खरीद हेतु किसान पंजीकरण 2021

महिला सामर्थ्य योजना उत्तर प्रदेश की आवश्यकता

उत्तर प्रदेश राज्य में लगभग 9000000 सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग है। इन 90 लाख उद्योगों में से 80 लाख से अधिक उद्योग सूक्ष्म इकाइयों में स्थापित है, जोकि होम एंड कॉटेज उद्योगों के अंतर्गत संचालित किए जाते हैं। यहां उपलब्ध उद्योगों में से वह उद्योग, जिनका संचालन महिलाओं द्वारा किया जाता है उनकी एक महत्वपूर्ण भूमिका है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी महिला सामर्थ्य योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का उद्देश्य महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे उद्योगों का उत्थान करना है। सरकार विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान करके UP Mahila Samarthya Yojana 2021 का कार्यान्वयन करेगी। सरकार द्वारा इन सुविधाओं को प्रदान करने के लिए सुविधा केंद्र खोले जाएंगे जिन पर पैकेजिंग, लेबलिंग, बारकोडिंग आदि जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

यूपी महिला सामर्थ्य योजना का उद्देश्य

यूपी महिला सामर्थ्य योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का कल्याण एवं सशक्तिकरण करना है। सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य की महिलाओं को रोजगार के प्रति प्रेरित किया जाएगा। महिला सामर्थ्य योजना उत्तर प्रदेश के द्वारा वह सभी उद्यम जो महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे हैं उनके उत्थान के लिए प्रयास किया जाएगा। यह योजना महिलाओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान करने में भी सहायता करेगी, जिसके द्वारा वह अपने उद्योग को बेहतर बना सकेंगे और अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं औद्योगिक क्षेत्र का विकास करने में सहायक सिद्ध होगा।

UP Mahila Samarthya Yojana का कार्यान्वयन

यूपी महिला सामर्थ्य योजना के पहले चरण में 200 विकास खंडों में महिला सामान्य सुविधा केंद्र को विकसित किया जाएगा। इन सुविधा केंद्रों में प्रशिक्षण, सामान्य उत्पादन और प्रसंस्करण, तकनीकी अनुसंधान और विकास, पैकेजिंग, लेबलिंग, बारकोडिंग आदि जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। राज्य सरकार प्रत्येक सुविधा केंद्र के 90% खर्च का वहन करेगी। महिला सामर्थ्य योजना उत्तर प्रदेश के तहत राज्य सरकार राज्य एवं जिले दोनों स्तरों पर दो स्तरीय कमेटी का गठन करेगी। जिला स्तरीय कमेटी का गठन जिला मैजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में किया जाएगा। राज्य में महिलाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तरीय कमेटी को राज्य स्तरीय संचालन समिति के साथ काम करना होगा। प्रत्येक जिले की समिति पात्र महिला समूह एवं संगठनों की पहचान करके उनका मार्गदर्शन करेगी। इतना ही नहीं UP Mahila Samarthya Yojana 2021 के तहत राज्य की महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए सामान्य जागरूकता, परामर्श कार्यक्रम, एक्स्पोज़र, सेमिनार, कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

महिला सामर्थ्य योजना उत्तर प्रदेश के लाभ एवं विशेषताएं

यूपी महिला सामर्थ्य योजना के मुख्य लाभ एवं विशेषताएं कुछ इस प्रकार है।

  • महिलाओं के सशक्तिकरण तथा कल्याण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने UP Mahila Samarthya Yojana का शुभारंभ किया है।
  • यह योजना प्रदेश की महिलाओं को रोजगार के प्रति प्रेरित करने में सहायक सिद्ध होगी।
  • यूपी महिला सामर्थ्य योजना 2021 के तहत स्थानीय संसाधनों के आधार पर होम एंड कॉटेज उद्योगों के माध्यम से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयत्न किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत सरकार द्वारा महिलाओं को उनकी उपज बेचने के लिए बाजार भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने 22 फरवरी 2021 को राज्य के बजट की घोषणा करते हुए UP Mahila Samarthya Yojana 2021 को आरंभ किया था।
  • सरकार ने इस योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है।
  • महिला सामर्थ्य योजना उत्तर प्रदेश महिला सशक्तिकरण एवं कल्याण के लिए एक महत्वकांक्षी योजना साबित होगी।
  • यह योजना एक दो स्तरीय कमेटी के माध्यम से संचालित की जाएगी जिसमें एक जिला स्तरीय कमेटी और एक राज्य स्तरीय कमेटी गठित की जाएगी।
  • यह योजना महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे उद्योगों का उत्थान करने में सहायक होगी।
  • इस योजना के तहत पहले चरण में 200 विकास खंडों में महिला सामान्य सुविधा केंद्रों का विकास किया जाएगा।
  • योजना के तहत बनाए गए सुविधा केंद्रों पर विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे जो कि केवल महिलाओं के लिए ही उपलब्ध होंगे। इन केंद्रों पर होने वाले खर्च का 90% राज्य सरकार द्वारा वाहन किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना के लिए पात्रता मानदंड

  • केवल उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी ही यूपी महिला सामर्थ्य योजना 2021 के तहत लाभ प्राप्त कर सकता है।
  • यह योजना केवल महिलाओं के लिए है, इसलिए योजना के तहत आवेदन करने वाली केवल महिलाएं ही होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

यदि आप भी UP Mahila Samarthya Yojana के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

यूपी महिला सामर्थ्य योजना 2022 आवेदन प्रक्रिया

यदि आप यूपी महिला सामर्थ्य योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो अभी आपको कुछ समय प्रतीक्षा करनी होगी। अभी केवल राज्य सरकार ने इस योजना की घोषणा की है परंतु आवेदन की प्रक्रिया अभी सरकार द्वारा सक्रिय नहीं की गई है। जैसे ही सरकार UP Mahila Samarthya Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया को आरंभ करेगी, हम आपकी सुविधा के लिए इससे यहां अपने इस पेज पर अपडेट कर देंगे।

यह भी पढ़े – उत्तर प्रदेश पंचायत इलेक्शन रिजल्ट 2021 | UP Panchayat Chunav Result Live Updates

हम उम्मीद करते हैं की आपको उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।

यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।

Leave a Comment