मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2022 आवेदन फार्म | मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन |Mukhyamantri Rajya Vridhavastha Pension Yojana Apply 

झारखंड सरकार  द्वारा अपने राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के हित में एक योजना को नियोजित किया गया है। जिसका नाम मुख्यमंत्री राज्य वृद्धाव्यवस्था पेंशन योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय सहायता के रूप में पेंशन वितरित की जाएगी। ताकि वह अपनी वृद्धावस्था को अच्छे तरीके से व्यतीत कर सके। अगर आप भी झारखंड राज्य से संबंध रखते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। क्योंकि हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Mukhyamantri Rajya Vridhavastha Pension Yojana 2022 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने जा रहे हैं। इसलिए आप से निवेदन है कि हमारे आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Mukhyamantri Rajya Vridhavastha Pension Yojana 2022

मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना को झारखंड सरकार ने अपने राज्य के 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले नागरिकों को पेंशन के रूप में सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए शुरू किया है। इस योजना के तहत बूढ़े नागरिकों को 1000 रुपए की प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाएगी। अब Mukhyamantri Rajya Vridhavastha Pension Yojana 2022 के तहत लाभान्वित होकर प्रदेश के बूढ़े नागरिकों को अपनी वृद्धावस्था गुजारने के लिए अन्य व्यक्तियों पर आश्रित नहीं होना पड़ेगा एवं वह अपनी वृद्धावस्था को अच्छे से गुजर सकेंगे। इस योजना की खास बात यह की इसका लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। क्योंकि इसके तहत आवेदन प्रक्रिया एवं पेंशन वितरण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यमों से की जाएगी। इसके साथ ही आप अपने जिले के प्रखंड/ब्लाक/ तहसील कार्यालय में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। झारखंड सरकार का यह कदम राज्य के बूढ़े नागरिकों के लिए बहुत बड़ी सौगात है। क्योंकि यह योजना बूढ़े नागरिकों में आत्मनिर्भरता एवं सकारात्मकता उत्पन्न करेगी।

अब प्रदेश के 3.65 लाख नागरिकों को झारखंड मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन के तहत वितरित की जाएगी पेंशन

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के 3.65 लाख निराश्रित बूढ़े नागरिकों को 3 फरवरी 2021 को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत लाभान्वित करने का फैसला लिया गया है। इसी के साथ सरकार ने यह भी घोषणा की है कि आने वाले वित्त वर्ष के लिए इस योजना के अंतर्गत 885 करोड़ रुपए के बजट को निर्धारित किया गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल की बैठक में बताया है कि इस योजना के तहत 7.30 लाख वरिष्ठ नागरिकों को लाभान्वित किया जाएगा। इस सूचना के बाद राज्य में आवेदकों की संख्या दुगनी हो गई है। अगर आप भी इसी योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन करना होगा। Jharkhand Vridhavastha Pension Yojana 2022 के तहत सरकार द्वारा पेंशन की धनराशि सीधे पात्र आवेदक के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट

Jharkhand Vridhavastha Pension Scheme Highlights       

योजना का नाममुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना
शुरू की गईझारखंड सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के वरिष्ठ नागरिक
उद्देश्यवरिष्ठ नागरिकों को पेंशन प्रदान करना
साल2022
कुल लाभार्थी7.30 लाख
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन एवं ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://jharsewa.jharkhand.gov.in/

मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की निराश्रित बूढ़ी महिलाओं एवं पुरुषों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। प्रदेश सरकार Mukhyamantri Rajya Vridhavastha Pension Yojana 2022 के तहत सभी पात्र आवेदकों को प्रति माह ₹1000 की पेंशन प्रदान करेगी। क्योंकि आज हमारे समाज में बूढ़े नागरिकों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है और उन्हें अपना जीवन यापन करने के लिए अन्य व्यक्तियों पर आश्रित रहना पड़ता है। लेकिन अब झारखंड सरकार के इस निर्णय से 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बूढ़े नागरिक अपना बुढ़ापा अच्छे से गुजार सकेंगे।

मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना झारखंड का लाभ तथा विशेषताएं

झारखंड वृद्धावस्था पेंशन स्कीम 2022 को झारखंड सरकार ने अपने राज्य के 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले नागरिकों को पेंशन के रूप में सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए शुरू किया है।

  • सरकार द्वारा इस योजना के तहत 1000 रुपए प्रतिमाह पेंशन के रूप में प्रदान किये जाएंगे।
  • प्रदेश के वरिष्ठ नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त करके आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
  • प्रदेश की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल की बैठक में बताया है कि राज्य के 3.65 लाख निराश्रित बूढ़े नागरिकों को 3 फरवरी 2021 को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत लाभान्वित करने का फैसला लिया गया है।
  • इस योजना के तहत लगभग राज्य के 7.30 लाख वरिष्ठ नागरिकों को लाभान्वित किया जाएगा।
  • आने वाले वित्त वर्ष के लिए Mukhyamantri Rajya Vridhavastha Pension Yojana 2022 के अंतर्गत 885 करोड़ रुपए के बजट को निर्धारित किया गया है।
  • इसकी अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा प्रखंड/ब्लॉक/प्रखंड/तहसील कार्यालय में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।
  • Vridhavastha Pension Yojana 2022 के तहत सरकार द्वारा पेंशन की धनराशि सीधे पात्र आवेदक के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

झारखण्ड बेरोजगारी भत्ता 

झारखंड वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत आवेदन हेतु पात्रता

  • आवेदनकर्ता को झारखंड का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदनकर्ता की आयु 60 वर्ष या इससे अधिक की होनी चाहिए।
  • वरिष्ठ नागरिक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए ।
  • वरिष्ठ नागरिक गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत करता हो।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  •  राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • वोटर आईडी
  • बैंक खाता
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको झार सेवा की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन
  • वेबसाइट के  होम पेज पर आपको रजिस्टर योर सेल्फ के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड एवं केप्चा कोड को दर्ज करके सबमिट  के बटन पर क्लिक कर देना है।
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन
  • इस प्रकार से आप पोर्टल पर रजिस्टर हो जाएंगे। इसके बाद आपको लॉगइन के बटन पर क्लिक कर देना है। अब आपके सामने एक लॉगइन। फॉर्म खुलकर आ जाएगा
  • इस फॉर्म पर आपको अपनी लॉगइन आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड को दर्ज करके लॉगइन के बटन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपको ओल्ड एज पेंशन स्कीम के लिंक पल क्लिक कर देना है।इसके बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे आपका नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करके आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं।

पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको झार सेवा की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगइन के बटन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन
  • इस पेज पर आपको अपनी लॉगइन id, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड को दर्ज करके लॉगइन के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।

एप्लीकेशन स्टेटस ट्रैक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको झार सेवा की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको नो स्टेटस आॅफ योर एप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपनी सर्च कैटेगरी का चयन करना है जोकि एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर या ओटीपी नंबर है।
  • इसके बाद आपको अपनी सर्च कैटेगरी के अनुसार जानकारी दर्ज करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।

Leave a Comment