हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना 2023: आवेदन फॉर्म Free Laptop लाभार्थी सूची

हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना 2023 | Haryana Free Laptop Yojana Apply | फ्री लैपटॉप योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना लाभार्थी सूची | Haryana Free Laptop Yojana Form | Haryana Laptop Vitran

केंद्र तथा राज्य सरकार के द्वारा बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से काफी प्रयास और योजनाओं की शुरुआत की जाती है। अगर आप 10वी कक्षा के छात्र है तो आप हरियाणा फ्री लैपटॉप वितरण योजना का लाभ ले सकते है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2019-2020 सत्र के लिए 10वी पास करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मुफ्त लैपटॉप देने के लिए योजना की शुरुआत की है। हरियाणा फ्री लैपटॉप वितरण योजना आवेदन प्रक्रिया, पात्रता की चरण-दर चरण जानकारी लेख में दी गयी है। हरियाणा फ्री लैपटॉप वितरण योजना के अंतर्गत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 10वी बोर्ड परीक्षा में मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मुफ्त लैपटॉप वितरित करेगा। इस योजना के अंतर्गत 2016-17, 2017-18 और 2018-19 सत्र के लिए  10वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को लाभान्वित किया जायेगा। आगामी 3 जुलाई 2020 को 10वी कक्षा में सभी मेधावी छात्रों को लैपटॉप का वितरण किया जायेगा।

Haryana Free Laptop Yojana 2023

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 3 जुलाई को जिलास्तरीय कार्यक्रम में 2019-20 सत्र के सभी मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप का वितरण करेंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना के तहत पुरे प्रदेश में 500 मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप का वितरण करेगा। सभी लाभार्थी छात्र-छात्राओं को विद्यालय द्वारा अवगत कराया जायेगा। आप ऑफलाइन माध्यम से Haryana Free Laptop Yojana के अंतर्गत आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करके आवेदन की प्रकिया को पूरा कर सकते हैं। वह सभी स्कूल/कॉलेज के छात्र-छात्राएं जिन्होंने इस वर्ष दसवीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये है उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा। मुफ्त लैपटॉप वितरण योजना के तहत 10 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 90% अंक हासिल करने वालो को लाभान्वित किया जायेगा।

हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना

हरियाणा फ्री लैपटॉप वितरण योजना के लाभार्थियों की श्रेणियाँ

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने योजना के लिए लाभार्थियों के चयन के सम्बन्ध में कुछ दिशा-निर्देश जारी किये है जिसकी जानकारी इस प्रकार है:-

  • सभी जाति, धर्म, समुदाय से सबंध रखने वाले पहले 100 मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरण किया जायेगा। (लिंग या आय सीमा की लागु)
  • योजना के लिए लाभार्थियों का चयन 10वीं की वार्षिक परीक्षा में अंको के आधार पर किया जायेगा।
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए दी गोई श्रेणी के अनुसार लैपटॉप का वितरण किया जायेगा।
श्रेणी लैपटॉप
सामान्य श्रेणी के 100 लड़किया 100
अनुसूचित श्रेणी (SC) से 100 लड़के 100
अनुसूचित श्रेणी (SC) से 100 लड़कियां 100
बीपीएल श्रेणी से (गरीबी रेखा से नीचे) 100 छात्र 100

Note: बताते चले की 3 जुलाई को आयोजित होने वाले जिलास्तरीय कार्यक्रम में सत्र 2019-20 के साथ-साथ 2016-17, 2017-18 और 2018-19 सत्र के मेधावी छात्रों को भी Haryana Free Laptop Yojana का लाभ मिलेगा।

हरियाणा फ्री लैपटॉप वितरण योजना प्रमुख तथ्य

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा शुरू की गई Haryana Free Laptop Yojana के अंतर्गत आवेदन प्रकिया व अन्य प्रमुख तथ्य इस प्रकार है: –

योजना का नामHaryana Free Laptop Yojana
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा
आरंभ तिथिउपलब्ध नहीं
लाभार्थी10वी के मेधावी छात्र-छात्राएं
चयन का प्रकारकमेटी के द्वारा
श्रेणीहरियाणा सरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटharyana.gov.in/ 

हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना का उद्देश्य

हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना का मुख्य उद्देश्य मेरिट सूची में आने वाले सभी छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप प्रदान करना है, जिसके अंतर्गत लगभग 500 लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। लैपटॉप के माध्यम से, छात्र बिना किसी रुकावट के अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। करोना काल के कारण अध्ययन ऑनलाइन क्लास के माध्यम से ही चल रहा है। कई बच्चे लैपटॉप या मोबाइल की कमी के कारण शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। अब बच्चे Haryana Free Laptop Scheme 2023 के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे। इस योजना को शुरू करने का दूसरा उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन देना भी है।

Haryana Free Laptop Scheme 2023 के लाभ

हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना 2023 के माध्यम से, राज्य के उन सभी छात्रों को जिनका नाम हरियाणा की मेरिट सूची में है, मुफ्त लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे।

  • योजना का लाभ उन्ही छात्रों को मिलेगा जिन्होंने 90% अंक प्राप्त किये होंगे।
  • इस योजना के माध्यम से, बच्चे ऑनलाइन कक्षाएं प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
  • केवल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के छात्र  ही इस Haryana Free Laptop Yojana 2021 का लाभ उठा सकते हैं।
  • परीक्षा के परिणाम आने के बाद लैपटॉप, योजना के तहत डिप्टी कमिश्नर द्वारा वितरित किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से, बच्चे ऑनलाइन कक्षाएं प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
  • 10 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के छात्र हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना का लाभ उठा सकते  है।
  • इस योजना के तहत, सरकार द्वारा 500 मुफ्त लैपटॉप वितरित किये जाएंगे।
  • हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना 2023 के तहत, पांच श्रेणियों में बच्चों को लैपटॉप दिए  जाएंगे।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने इस योजना की घोषणा की थी।
  • इस योजना के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

Haryana Free Laptop Yojana 2023 पात्रता मानदंड

हरियाणा फ्री लैपटॉप वितरण योजना का लाभ लेने के लिए सभी आवेदकों को दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:-

  • केवल हरियाणा के स्थायी निवासी ही फ्री लैपटॉप वितरण स्कीम का लाभ ले सकते हैं।
  • यह योजना केवल मेधावी छात्र-छात्राओं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है अतः अन्य कोई इस योजना का लाभ नहीं ले सकता।
  • आवेदक छात्र के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • केवल 10वी कक्षा में मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले छात्र ही इस योजना का लाभ ले पाएंगे।

हरियाणा लैपटॉप वितरण 2023 आवश्यक दस्तावेज

सभी विद्यालयों शासन द्वारा आदेश मिलने पर उन मेधावी छात्रों को जिलास्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बुलाएँगे जिन छात्रों के पास निम्न दस्तावेज उपलब्ध होंगे:-

  • आधार कार्ड
  • पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
  • 10वी कक्षा की मार्कशीट
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वालो के लिए बीपीएल राशन कार्ड

हरियाणा फ्री लैपटॉप वितरण योजना, आवेदन प्रक्रिया

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड Haryana Free Laptop Yojana के अंतर्गत सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को आगामी जिलस्तरीय कार्यक्रम में फ्री लैपटॉप वितरण के लिए विद्यालयों के द्वारा आमंत्रित करेगा। बोर्ड द्वारा लाभार्थियों के चयन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इसके लिए किसी प्रकार की आवेदन प्रकिया लागु नहीं की गई है। शिक्षा बोर्ड द्वारा  अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और यमुनानगर जिले के लिए अलग से कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा जिसमे सभी लाभार्थियों को विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से अवगत किया जायेगा।

यह भी पढ़ेमेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा, ऑनलाइन आवेदन पूरी जानकारी

हम उम्मीद करते हैं की आपको हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।

यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।

पूछे गए प्रमुख प्रश्नो के उत्तर

में 10वी कक्षा का छात्र हु, क्या में फ्री लैपटॉप वितरण योजना का लाभ ले सकता हु?

यदि आपका नाम 10वी परीक्षा में मेरिट लिस्ट में आता है तो आप इस योजना के अंतर्गत फ्री लैपटॉप प्राप्त कर पाएंगे।

हरियाणा फ्री लैपटॉप वितरण आवेदन प्रक्रिया क्या है?

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने इस योजना के लिए किसी भी प्रकार की आवेदन प्रक्रिया लागु नहीं की है, सभी लाभार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा।

सामान्य श्रेणी के अंतर्गत कितने लैपटॉप वितरित किये जायेंगे?

सामान्य श्रेणी में मेरिट के तहत 100 लैपटॉप वितरित किये जायेंगे। अधिक जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़े।

Leave a Comment