Haryana Pashudhan Bima Yojana Apply | पशुधन बीमा योजना हरियाणा फॉर्म पीडीएफ | Pashudhan Bima Yojana Application Form | हरियाणा पशुधन बीमा योजना ऑनलाइन आवेदन | हरियाणा पशुधन बीमा योजना ऑनलाइन आवेदन करे और Pashudhan Bima Yojana रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे एवं योजना का उद्देश्य, पात्रता व दस्तावेज़ जाने
देश के बहुत से नागरिकों की आजीविका पशु पालन पर निर्भर करती है। ऐसे में कई बार इन पशुपालकों के पशुओं की मृत्यु हो जाती है, जो इनके आर्थिक नुकसान का कारण भी बनती है। यही कारण है कि हरियाणा सरकार ने इन पशुपालकों के लिए हरियाणा पशुधन बीमा योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का उद्देश्य हरियाणा राज्य में रह रहे पशुपालकों के पशुओं के लिए बीमा कवर प्रदान करके उन्हें आर्थिक सुरक्षा देना है। इसलिए हरियाणा राज्य के सभी लोग जिनकी आजीविका पशु पालन पर निर्भर करती है वह इस Haryana Pashudhan Bima Yojana के तहत आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके पात्र लाभार्थी बनने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यदि किसी स्थिति में आपके पशुओं की मृत्यु हो जाती है तो आपको इसका अधिक नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा क्योंकि इस बीमा योजना के द्वारा आप को उस नुकसान का बीमा कवर प्रदान कर दिया जाएगा।
Table of Contents
Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022
हरियाणा पशुपालन एवं दुग्ध विभाग ने हरियाणा पशुधन बीमा योजना की शुरुआत की है। इस योजना का शुभारंभ 29 जुलाई 2016 को किया गया। इस योजना के तहत पशुओं को बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत गाय, भैंस, बैल, ऊंट, भेड़, बकरी तथा सूअर को कवर किया जाएगा। योजना के तहत लाभ लेने के लिए पहले लाभार्थियों को ₹25 से लेकर ₹100 तक के प्रीमियम का भुगतान करना होगा। इस प्रीमियम का भुगतान करने से लाभार्थियों को उनके सभी पशुओं के लिए 3 साल की अवधि का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। इन 3 साल के बीमा कवर की अवधि के दौरान यदि लाभार्थी के किसी पशु की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में बीमा कंपनी लाभार्थी को उस पशु का मुआवजा प्रदान करेगी। अनुसूचित जाति के नागरिकों को इस योजना के तहत कोई राशि नहीं देनी पड़ेगी वे मुफ्त में इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। पशुपालन और दुग्ध विभाग Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022 के तहत लगभग एक लाख पशुओं को कवर करने का लक्ष्य रखा है।
- इस योजना को शुरू करने के पीछे उनका उद्देश्य है कि पशुओं की मृत्यु होने पर पशु पालकों को जो वित्तीय हानि होती है, उससे उन्हें बचाया जा सके।
- आज हम यहां आपको अपने इस लेख में इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं।
- जैसे हरियाणा पशुधन बीमा योजना क्या है इसके लाभ उद्देश्य विशेषताएं पात्रता महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि सभी जानकारी इसलिए दिया अब इस योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी देखना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

किन परिस्थितियों में मिलेगा हरियाणा पशुधन बीमा योजना का लाभ?
नीचे हमने आपकी सुविधा के लिए कुछ मुख्य स्थितियां लिखी हैं, जिन स्थितियों में पशुओं की मृत्यु होने पर लाभार्थियों को हरियाणा पशुधन बीमा योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- आग लगने की स्थिति में
- किसी भी कारण दुर्घटना की स्थिति में मौत
- नहर में डूबने की स्थिति में
- पशु को करंट लगने की स्थिति में
- प्राकृतिक आपदा के कारण
- बाढ़ के कारण मृत्यु होने की स्थिति में
- बीमारी से मृत्यु होने की स्थिति में
- वाहन से टकराने की स्थिति में
Highlights of Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022
योजना का नाम | हरियाणा पशुधन बीमा योजना |
आरम्भ की गई | हरियाणा सरकार के द्वारा |
वर्ष | 2022 |
लाभार्थी | राज्य के पशुपालक |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन |
उद्देश्य | पशुओं को बीमा कवर प्रदान करना |
श्रेणी | हरियाणा सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | http://pashudhanharyana.gov.in/ |
Haryana Pashudhan Bima Yojana का उद्देश्य
हरियाणा पशुधन बीमा योजना को शुरू करने के पीछे सबसे बड़ा उद्देश्य पशुओं को बीमा का वर प्रदान करना है। इस योजना के तहत यदि लाभार्थियों के पशुओं की मृत्यु होती है तो ऐसी स्थिति में बीमा कंपनी उन्हें मुआवजा प्रदान करेगी। यह योजना पशु पालकों के होने वाले आर्थिक नुकसान को कम करेगी। इस योजना की एक खास बात यह भी है कि इस योजना के तहत आपको केवल एक बार प्रीमियम का भुगतान करना होगा और उसके बाद आपको 3 साल की अवधि के लिए इंश्योरेंस कवर प्रदान किया जाएगा। लगभग 1000000 पशुओं को इस Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022 के तहत कवर किया जाएगा, ताकि पशु पालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सके।
हरियाणा पशुधन बीमा योजना मुआवजा राशि
हरियाणा पशुधन बीमा योजना में मिलने वाले मुआवजे की राशि का विवरण इस प्रकार है।
पशु | राशि |
भैंस | ₹88000 |
गाय | ₹80000 |
घोड़ा | ₹40000 |
भेड़ | ₹5000 |
बकरी | ₹5000 |
सूअर | ₹5000 |
Statistics of Haryana Pashudhan Bima Yojana
अब तक राज्य के 329000 पशुपालकों ने हरियाणा पशुधन बीमा योजना के तहत अपने पशुओं का बीमा करवाया है। इस बीमा सुविधा को लेने वाले नागरिकों की जिलेवार संख्या कुछ इस प्रकार है।
जिलों के नाम | आंकड़े |
अंबाला | 8083 |
भिवानी | 25213 |
चरखीदादरी | 13105 |
फरीदाबाद | 11487 |
फतेहाबाद | 15843 |
गुरुग्राम | 7273 |
हिसार | 19236 |
झज्जर | 7698 |
जींद | 14021 |
कैथल | 14294 |
करनाल | 23320 |
कुरुक्षेत्र | 15245 |
महेंद्रगढ़ | 20113 |
मेवात | 22983 |
पलवल | 11863 |
पंचकूला | 4227 |
पानीपत | 10464 |
रेवाड़ी | 12833 |
रोहतक | 10119 |
सिरसा | 32985 |
सोनीपत | 8291 |
यमुनानगर | 20652 |
हरियाणा मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना
Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022 Premium Amount
पशु | प्रीमियम राशि |
गाय | ₹100 |
भैंस | ₹100 |
बैल | ₹100 |
ऊंट | ₹100 |
भेड़ | ₹25 |
बकरी | ₹25 |
सूअर | ₹25 |
हरियाणा पशुधन बीमा योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- हरियाणा पशुधन बीमा योजना को हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना की शुरुआत 29 जुलाई 2016 को की गई।
- इस योजना के तहत पशु पालकों को उनके पशुओं के लिए बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।
- हरियाणा पशुधन बीमा योजना के तहत गाय, भैंस, ऊंट, भेड़, बकरी तथा सूअर आदि पशुओं को कवर किया जाएगा।
- इस योजना के तहत पशु पालकों को केवल एक बार ही प्रीमियम का भुगतान करना होगा।
- हरियाणा पशुधन बीमा योजना के तहत दिए जाने वाले प्रीमियम की राशि ₹25 से लेकर सो रुपए तक हो सकती है।
- इस योजना के तहत एक बार प्रीमियम भरने पर लाभार्थियों को 3 साल की अवधि तक के लिए पशु बीमा कवर प्रदान किया जाता है।
- यदि Haryana pashudhan Bima Yojana के 3 साल की कवर की अवधि के अंदर किसी पशु की मृत्यु हो जाती है तो बीमा कंपनी व्यक्ति को इसका मुआवजा प्रदान करेगी।
- सरकार ने ऐसी योजना के तहत लगभग एक लाख पशुओं को कवर करने का लक्ष्य रखा है।
- इस योजना के लाभार्थी पशुपालकों को उनके पशुओं की मृत्यु होने पर वित्तीय हानि कम होगी क्योंकि बीमा कंपनी द्वारा उनको वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- कोई भी अनुसूचित जाति के पशु पालक यदि इस Haryana pashudhan Bima Yojana 2022 का लाभ लेना चाहते हैं तो उन्हें यह लाभ मुफ्त में प्रदान किया जाएगा।
- यह योजना पशु पालकों की आर्थिक स्थिति में एक अच्छा सुधार लाएगी।
हरियाणा पशुधन बीमा योजना 2022 पात्रता मानदंड
कोई भी व्यक्ति जो इस Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022 का लाभ लेना चाहता है उसे निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।
- केवल हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी पशुपालक ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है।
- इस योजना के तहत केवल गाय, भैंस, बैल, ऊंट, भेड़, बकरी और सूअर जैसे पशुओं को ही कवर किया जाएगा।
- अनुसूचित जाति के लोग इस योजना का लाभ मुफ्त में उठा सकते हैं। उन्हें इसके लिए कोई प्रीमियम राशि का भुगतान नहीं करना होगा।
आवश्यक दस्तावेज
Haryana Pashudhan Bima Yojana के तहत आवेदन करने और लाभ लेने के लिए आवेदकों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक है।
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
हरियाणा पशुधन बीमा योजना में पंजीकरण करने की प्रक्रिया
आपकी सुविधा के लिए नीचे हम हरियाणा पशुधन बीमा योजना के तहत आवेदन करने के लिए चरण दर चरण प्रक्रिया सांझा करने जा रहे हैं। इससे ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- सबसे पहले आपको हरियाणा पशुधन बीमा योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको “हरियाणा पशुधन बीमा योजना” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको डाउनलोड आवेदन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करना है। लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने पीडीएफ फॉर्मेट में आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकाल ले। अब इस आवेदन पत्र में पूछे गए सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरे जैसे आपका नाम, मोबाइल नंबर, एड्रेस आदि।
- सभी जानकारी भरने के बाद अपने फॉर्म को एक बार दोबारा चेक कर ले और इसके बाद इसके साथ सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अटैच करें।
- अब अपने इस आवेदन पत्र को संबंधित विभाग में जाकर जमा करवा दें और इस प्रकार आपके इस योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
फीडबैक दर्ज करने की प्रक्रिया
आप नीचे दिए गए आसान चरणों के द्वारा हरियाणा पशुधन बीमा योजना के ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी फीडबैक दे सकते हैं।
- सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको फीडबैक के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

- इस पेज पर आपको फीडबैक फॉर्म दिखाई देगा। इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक पर जैसे आपका नाम ईमेल आईडी सब्जेक्ट इत्यादि।
- सभी जानकारी भरने के बाद सेंड का बटन दबाएं और आपकी फीडबैक पोर्टल पर सबमिट हो जाएगी।
Contact Information
हमने यहां आपने इस लेख में आपके लिए Haryana Pashudhan Bima Yojana से संबंधित जानकारी प्रदान की है। यदि उपरोक्त जानकारी देखने के बाद भी आपका कोई प्रश्न है या आप ऑनलाइन पोर्टल पर किसी समस्या का सामना कर रहे है तो आप नीचे दिए गए नंबर पर कॉल करके या ईमेल आईडी पर मेल सेंड करके अधिकारिओ से संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
- Helpline Number: 0172-2714001
- Email Id: dg.ahd@hry.nic.in
यह भी पढ़े – हरियाणा सोलर इन्वर्टर चार्जर योजना
हम उम्मीद करते हैं की आपको हरियाणा पशुधन बीमा योजना से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।
यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।