Jharsewa Jharkhand | झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन | Jharsewa Portal Apply | झारसेवा प्रमाण पत्र एप्लीकेशन स्टेटस
Jharsewa ऑनलाइन वेब पोर्टल की शुरुआत झारखण्ड सरकार द्वारा नागरिको को विभिन्न सेवाएं प्रदान करने के लिए की गयी है। इस ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा आप अनेको प्रकार के प्रमाण पत्रों जैसे: – आय, जाति, निवास एवं जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। झारखण्ड राज्य सरकार द्वारा झारखण्ड झारसेवा पोर्टल की शुरुआत राज्य के के नागरिकों को अनेक सुविधा प्रदान करने के लिए की गयी है। इस पोर्टल के ज़रिये राज्य के सभी नागरिको को इन सभी सरकारी सेवाओं जैसे- विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन, भूमि पट्टों की जानकारी एवं उससे सम्बंधित सेवायें, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित सेवाएँ के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Table of Contents
झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र 2023
यह झारखण्ड झारसेवा एक व्यापक और सक्षम वेब सेवा पोर्टल बनाया गया है। झारखण्ड राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध की गयी सेवाओं में से किसी भी सेवा का लाभ उठाना चाहते है, तो वह घर बैठे इंटरनेट के ज़रिये इस ऑनलाइन पोर्टल पर झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन पर सकते है। इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी लोगो को एक ही स्थान पर अनेक प्रकार की सरकारी सेवा उपलब्ध कराया जायेगा, जिससे राज्य के लोग बड़ी ही आसानी से इन सेवाओं का लाभ उठा सके। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ भी प्रदान किया जायेगा।

Overview of Jharkhand Jharsewa Portal
पोर्टल का नाम | झारसेवा पोर्टल, Jharsewa Portal |
विभाग | झारसेवा झारखण्ड सरकार |
लाभार्थी | झारसेवा झारखण्ड सरकार |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
उद्देश्य | आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के आवेदन की व्यवस्था |
श्रेणी | झारखण्ड सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | jharsewa.jharkhand.gov.in/ |
Jharkhand Jharsewa Certificate का उद्देश्य
हम जानते हैं कि Jharkhand Jharsewa Portal के शुरू होने से पहले राज्य के लोगो को सरकारी सेवाओं जैसे विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन, भूमि पट्टों की जानकारी एवं उससे सम्बंधित सेवायें, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित सेवाएँ के लिए आवेदन करने के लिए सरकारी दफ्तरों में जाना पड़ता था, जिससे लोगो का काफी समय ख़राब होता था। इसी समस्या को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा झारखण्ड झारसेवा ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की गयी है। इस झारखण्ड झारसेवा पोर्टल का मुख्य उद्देश्य यह है कि झारखण्ड के नागरिको को विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवा ऑनलाइन प्रदान की जा सके। राज्य के लोग Jharkhand Jharsewa Certificate की सभी सेवाओं के लिए इस ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते है, जिससे कि झारखण्ड के लोगो के समय की भी बचत हो पायेगी। इस ऑनलाइन पोर्टल पर राज्य के नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ भी प्रदान किया जायेगा।
झारखण्ड झारसेवा पोर्टल पर प्रदान की जाने वाली सेवाएं
यदि आप इस ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी सेवाओं की जानकारी लेना चाहते हैं, तो आप निम्न चरणों द्वारा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं-
प्रमाण पत्र सेवा
- जन्म प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मृत्यु प्रमाण पत्र
- स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
- आय एवं सम्पति प्रमाण पत्र
- विवाह निबंधन प्रमाण पत्र
सामाजिक सुरक्षा पेंशन सेवाएं
- वृद्धावस्था पेंशन योजना
- विकलांगता पेंशन योजना
- विधवा पेंशन योजना
वाह्य सेवाएँ
- निर्वाचन सेवा
- उपभोगता न्यायालय सेवा
- लैंड रिकॉर्ड सेवा
- वाणिज्य कर विभाग की सेवाएं
- कृषि, पशुपालन & सहकारी
- विभाग सर्विसेज
- श्रम, नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल
- विकास विभाग की सेवायें
- उर्जा विभाग की सेवायें
- सेवा शिकायत निवारण
- सरकारी सेवाओं के बारे में जानकारी
- सरकारी सेवाओं से संबंधित फार्म
- मरीजों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना
आवश्यक दस्तावेज एवं शर्ते
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको दिए गए पात्रता मानदंडों और दस्तावेजों को अनिवार्य रूप से निम्न प्रकार पूरा करना होगा-
- इस पोर्टल पर आवेदन करने के लिए आवेदक को झारखण्ड का मूल-निवासी होना आवश्यक है।
- आवेदक का आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
आपके द्वारा ऊपर दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा किये जाने की स्थिति में आप दिए गए चरणों के द्वारा ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको झारखण्ड झारसेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज पर खुल जायेगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको “रजिस्ट्रेशन कीजिये” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।

- इस फॉर्म में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी का विवरण जैसे- नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड,स्टेट आदि दर्ज करके “Validate” के बटन पर क्लिक कर देना है। अब आप यूज़र नाम और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको Apply Form Services के सेक्शन से “View Service” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- इसके बाद आपको सर्विस के सेक्शन से जिस सेवा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उस पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।
- इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- नाम ,जेंडर , डेट ऑफ़ बर्थ,आयु ,मोबाइल नंबर आदि दर्ज करके और दस्तावेजों को अपलोड करके “Save Annexure” के बटन पर कर देना है। इसके बाद आपको फॉर्म सबमिट कर देना है।
- इस तरह आपका झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पूरा हो जायेगा।
झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र आवेदन स्थिति कैसे जांचे?
- सबसे पहले आपको झारखण्ड झारसेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज पर खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको “आवेदन की स्थिति जाने” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।

- इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण दर्ज करके “Submit” के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आपके सामने झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र आवेदन की स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी।
झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र एप्लीकेशन स्टेटस कैसे देखे?
- आवेदनकर्ता को सबसे पहले झाखंड झारसेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- इस होम पेज पर आपको आवेदन की स्थिति जाने का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।

- आपसे अब इस फॉर्म में पूछी गई जानकारी भरने के पश्चात आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
डिक्लेरेशन डाउनलोड करने प्रक्रिया
डिक्लेरेशन डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दी गयी प्रक्रिया का पालन कर सकते है।
- सबसे पहले आपको झारखण्ड झारसेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको मेन्यू में “डाउनलोड डिक्लेरेशन” के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको डिक्लेरेशन फॉर्म्स दिखाई देंगे। इस फॉर्म को आप डाउनलोड बटन दबाकर डाउनलोड कर सकते है।
सरकारी सेवाओं से संबंधित फॉर्म डाउनलोड करने की प्रक्रिया
सरकारी सेवाओं से संबंधित फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए चरणों को फॉलो कर सकते है।
- सबसे पहले आपको झारखण्ड झारसेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको मेन्यू में “Forms related to government services” के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको पीडीऍफ़ में सभी फॉर्म्स के लिंक दिखाई देंगे । सम्बंधित फॉर्म करे और फॉर्म खुल जायेगा।
- इस फॉर्म को आप डाउनलोड बटन दबाकर डाउनलोड कर सकते है और इसका प्रिंट निकल सकते है।
किसी भी श्रेणी के तहत जातियों की सूची की जाँच करने की प्रक्रिया
किसी भी श्रेणी के तहत जातियों की सूची की जाँच करने की प्रक्रिया के लिए नीचे दिए गए चरणों को ध्यान से देखे।
- सबसे पहले आपको झारखण्ड झारसेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको मेन्यू में अंत में “सेलेक्ट कास्ट” के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक ड्राप डाउन लिस्ट खुल जाएगी।
- इस लिस्ट में से आपको अपनी केटेगरी का चयन करना होगा और एक पॉप-अप विंडो खुल जाएगी।
- इस पेज पर आपको पीडीऍफ़ में उस केटेगरी के अंतर्गत आने वाली सभी कास्ट की सूची दिखाई देगी।
Contact Us
अगर आप झारखण्ड झारसेवा पोर्टल पर आय, जाति तथा निवास प्रमाण के आवेदन के समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना कर रहे हैं तब दिए गए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल के माध्यम से मदद ले सकते हैं।
स्टेट देसिग्नेटेड एजेंसी (SDA)
JAP-IT, ग्राउंड फ्लोर, इंजीनियर्स हॉस्टल नंबर 2,
गोलचक्कर के पास, धुर्वा, रांची -834004,
फोन- 0651-2401581, 2401040
ईमेल – support.edistrict@jharkhandmail.gov.in
यह भी पढ़े – प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना ऑनलाइन आवेदन
हम उम्मीद करते हैं की आपको झारखण्ड झारसेवा पोर्टल से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।
यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।