मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना 2024: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लाभ व दस्तावेज

हरियाणा सरकार ने अपने राज्य के श्रमिकों को पंजीकरण करने हेतु  प्रोत्साहित करने के लिए Haryana Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana को शुरू किया है। इस योजना के जरिए श्रमिक अगर अपना पंजीकरण कराते हैं तो उन्हें 1100 की रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना

 अगर आप भी हरियाणा के श्रमिक है और आपने भी अभी तक अपना पंजीकरण नहीं करवा रखा है। तो आप जल्द से जल्द मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के जरिए अपना पंजीकरण करवा ले और साथ ही 1100 रुपए की आर्थिक सहायता का लाभ ही प्राप्त कर ले।  तो आईए जानते हैं कि किस तरह आप इस योजना के जरिए आसानी से घर बैठे ही अपना पंजीकरण करवा सकते हैं और आर्थिक सहायता का लाभ उठा सकते हैं।

हरियाणा श्रमिक सहायता योजना

मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना 2024

19 जून 2024 को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी ने  राज्य के निर्माण श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से निर्माण श्रमिकों को पंजीकरण करने पर 1,100 रुपए दिए जाएंगे। यह प्रोत्साहन राशि केवल एक बार ही देय  होगी। यह राशि सीधे लाभार्थी श्रमिक के  बैंक खाते में भेजी जाएगी।  हरियाणा सरकार ने इस योजना को इसलिए शुरू किया है ताकि इसके जरिए राज्ये के अधिक से अधिक निर्माण श्रमिक अपना पंजीकरण करवा सके। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत श्रमिको का पंजीकरण कराकर डेटा तैयार किया जाएगा ताकि पंजीकृत श्रमिको को सरकार द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सकेगा।

मुख्य तथ्य हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना 2024 के

योजना का नामMukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा  
लाभार्थीराज्य के निर्माण श्रमिक  
उद्देश्यनिर्माण श्रमिकों को पंजीकरण करने पर 1,100 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान  करना
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइट  https://hrylabour.gov.in/

मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य

Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana 2024 को  शुरू करने का मुख्य उद्देश्य निर्माण श्रमिकों को पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित करना है।  हरियाणा में  बहुत सारे ऐसे निर्माण श्रमिक है जिन्होंने श्रमिक कल्याण बोर्ड के तहत अपना पंजीकरण नहीं करवा रखा है।   जिसके कारण सरकार के पास निर्माण श्रमिक को का डाटा मौजूद नहीं है कि राज्य में कितने निर्माण श्रमिक है।  साथ ही जिन निर्माण श्रमिकों ने अपना पंजीकरण नहीं करवा रखा है तो वह राज्य में संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से भी वंचित है।  इन दोनों बातों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना को शुरू किया गया है। 

इस योजना के जरिए सरकार श्रमिकों का पंजीकरण करके डाटा तैयार कर सकेगी।  जिससे श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में आसानी होगी। साथ ही इस योजना के लिए श्रमिकों को पंजीकरण करवाने पर सरकार द्वारा 1100 की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी

Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • 9 जून को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जींद में राज्य स्तरीय श्रमिक जागरूकता एवं सम्मान समारोह के दौरान हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना को आरम्भ किया है
  • इस योजना के माद्यम से निर्माण श्रमिकों को पंजीकरण करने पर 1,100 रुपए की प्रोत्साहन सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • यह प्रोत्साहन राशि केवल एक बार ही दी जाएगी।
  • इस राशि का इस्तेमाल श्रमिक अपने कल्याण हेतु कर सकेंगे।
  • सरकार इस योजना के जरिये से श्रमिकों का डेटाबेस तैयार करेगी। ताकि श्रमिकों को राज्ये में संचालित सरकारी योजनाओ का लाभ मिल सके।

पात्रता मापदंड

  • आवेदक हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक निर्माण श्रमिक हो
  • श्रमिक HBOCWW बोर्ड मे एक बार पंजीकृत होना अनिवार्य है।
  • यह लाभ श्रमिको को पंजीकरण तिथि से ही देय होगी।
  • यह सुविधा श्रमिको के सम्पूर्ण जीवन काल मे एक बार ही देय होगी।
  • आवेदक का बैंक खाता होना चाहिए जो  आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

जरुरी दस्तावेज

  • श्रमिक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • एच.बी.ओ.सी.डबल्यु.डब्ल्यु.
  • बैंक पासबुक
  • शपथ पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

मुख्यमंत्री पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया 2024

जो भी इच्छुक नागरिक Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana 2024 के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करना चहाते है, वो निचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर खुद अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री पंजीकरण प्रोत्साहन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana
  • होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री पंजीकरण प्रोत्साहन योजना का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • इस  पेज पर आपको Registration के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इ्उसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है। और सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस  तरहां आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक हो जाएगा।
  • पंजीकरण के सत्यापन के बाद पंजीकरण प्रोत्साहन राशि आपके बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेज दी जाएगी।
  • इस तरहां  ऊपर दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आप आसानी से मुख्यमंत्री पंजीकरण प्रोत्साहन योजना ऑनलाइन के तहत पंजीकरण कर पाएंगे।

Leave a Comment