National Population Register 2023: Login & Card Downlaod, NPR Full Form

National Population Register:- हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश के विकास करने हेतु 1948 की धारा 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करके एनपीआर अपडेट करने के लिए एक परियोजना बनाई गई थी जिसके अंतर्गत 2022 में National Population Register In Hindi को अपडेट किया जायेगा।। इस परियोजना की घोषणा 24 दिसंबर 2019 को केबिनेट में प्रस्ताव पारित होने पर की गई थी। अब गृह मंत्रालय के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त के कार्यालय ने टाइम टेबल, तिथियां और पंजीकरण अनुसूची (फॉर्म) जारी कर दिया है। यहां हम आपको वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और एनसीआर के चारों ओर घूमने वाले महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। 3,900 करोड़ रुपये की लागत से शुरू की गई राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अपडेट करने की प्रक्रिया आपको लेख में चरणबद्व तरीके से बताई जाएगी।

National Population Register

NPR का मतलब National Population Register है, और इसे राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर भी कहा जाता है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह जनसंख्या का विवरण होगा। यानी देश के आम नागरिकों के बारे में पूरी जानकारी। यह भी कहा जा सकता है कि आम नागरिकों का विवरण राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में रखा जाएगा, और सरल शब्दों में यह देश के आम नागरिकों की सूची है, यदि आप National Population Register  संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपको हमारे इस लेख को पूरा पढ़ना होगा, क्योकि हमने आने इस लेख में NPR Full Form से जुडी हर एक जानकारी प्रदान की है। 

National Population Register NPR

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर की मुख्य विशेषताएं

  • कांग्रेस शासनकाल के बाद होने जा रही भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तावित यह जनगणना 16वीं भारतीय जनगणना है जिसके तहत जनगणना की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी।
  • 15 वीं भारतीय जनगणना 2011 में कांग्रेस के शासन में हुई थी, जिसके अनुसार भारत की जनसंख्या 121 करोड़ थी।
  • इस जनगणना में, 330,000 प्रगणक अपने स्वयं के स्मार्टफ़ोन का उपयोग करेंगे और कुछ स्थानों पर मैनुअल डेटा उत्पन्न किया जाएगा।
  • केंद्रीय मंत्री द्वारा दिए गए बयान के अनुसार, यह जनगणना 640 जिलों, 5,924 राजस्व और 7,933 शहरों में की जाएगी।
  • 16वी भारतीय जनगणना में सभी जिलों, ब्लॉकों तथा 6, 40,932 गांवों को शामिल किया जाएगा।
  • इस जनगणना में प्रतिवादी द्वारा दी गई जानकारी गोपनीय रहेगी। इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति स्व-घोषणा पत्र में अपना नाम एनपीआर में जोड़ सकता है।

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट

NPR Full Form

NPR की Full Form (National Population Register) है जिसे राष्ट्रीय जनसख्या रजिस्टर के नाम से जाना जाता है। इस प्रक्रिया के द्वारा देश की कुल आबादी की जनगणना करके डेटा को इकठ्ठा किया जाता है। बाद में इस डेटा के प्रयोग से केंद्र व राज्य सरकार नागरिको की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओ का कार्यान्वयन करती है।

  • NPR Full Form in English – National Population Register
  • NPR Full Form in Hind – राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर

NPR किसके लिए जरूरी है?

भारत के प्रत्येक निवासी के लिए एनपीआर में पंजीकरण करना आवश्यक है। आपको यह भी बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए के कानून बनने के बाद पैदा हुए विवाद के चलते पश्चिम बंगाल और केरल ने एनपीआर पर काम बंद कर दिया है.

एनपीआर फॉर्म बुकलेट / हैंडबुक विस्तृत जानकारी

आप सेल्फ अटेस्टेड जानकारी के आधार पर एनपीआर फॉर्म भर सकते हैं। यह फॉर्म बुकलेट के अनुसार ए और बी दो पक्षों में भरा जाएगा। दोनों पक्षों के अनुसार, एनपीआर फॉर्म भरते समय आवश्यक जानकारी का विवरण इस प्रकार है: –

पक्ष एक

  • गृहस्थी का प्रवेश
  • जनगणना हाउस नंबर और घरेलू नंबर
  • वर्तमान पता
  • पिन कोड
  • घरेलू स्थिति
  • सदस्यों की संख्या
  • क्रमांक
  • व्यक्ति का पूरा नाम
  • घर के सदस्य की उपलब्धता
  • सिर से संबंध
  • लिंग
  • वैवाहिक स्थिति
  • जन्म की तारीख
  • जन्म स्थान
  • राष्ट्रीयता घोषित की गई
  • पासपोर्ट संख्या
  • शैक्षिक योग्यता
  • व्यवसाय / गतिविधि

पक्ष दो

  • क्रमांक
  • स्थायी निवास पता
  • रहने की अवधि और अंतिम निवास स्थान
  • पिता, माता और जीवनसाथी का विवरण
  • Aadhaar Number
  • मोबाइल नंबर
  • वोटर आईडी कार्ड नंबर
  • ड्राइविंग लाइसेंस नंबर

आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड 

National Population Register NPR के अंतर्गत पूछे जाने वाले सवाल

  • राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर 2020 के तहत पहले चरण में सभी नागरिको के आवास की गणना की जाएगी उसके बाद दूसरे चरण में आबादी को गिना जायेगा।
  • इस बार नागरिको को राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर NPR के अंतर्गत कुछ नए सवालो का जवाब देना होगा। यहाँ हम आपको NPR Questions List के अंतर्गत पूछे जाने वाले सवालो/प्रश्नो के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।
  • माता-पिता के जन्म स्थान से सम्बंधित सवाल:- इस बार जिन सवालों का जवाब नागरिकों को पहली बार देना होगा उनमे माता-पिता के जन्म स्थान की जानकारी,  पासपोर्ट नंबर (अगर भारतीय हैं), वोटर आईडी कार्ड नंबर, पैन नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और यदि कोई स्थान बदल चुके है तो उसकी जानकारी उलब्ध करानी होगी
  • शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी:- केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अपडेट करने की प्रकिया में अतिरिक्त प्रश्न जोड़ने के पीछे नई जानकारिया हासिल करना बताया जा रहा है। सभी नागरिको को अपनी शैक्षणिक योग्यता से सम्बंधित जानकारी भी साझा करनी होगी।

Note: बताते चले की इस बार 2010 की अपेक्षा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में 6 अन्य सवालो को जोड़ा गया है।

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर 15 सवालों की सूची

कांग्रेस शासनकाल में 2010 में हुई राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अपडेट करने की प्रक्रिया में पूछे गए 15 सवालो की सूची {NPR Questions List} इस प्रकार हैं:-

  • व्यक्ति का नाम
  • घर के मुखिया से सम्बन्ध
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • पति का नाम (यदि विवाहित है)
  • लिंग
  • जन्म की तारीख
  • वैवाहिक स्थिति
  • जन्म स्थान
  • राष्ट्रीयता (घोषित के रूप में)
  • सामान्य निवास का वर्तमान पता
  • वर्तमान पते पर रहने की अवधि
  • स्थायी निवास पता
  • व्यवसाय / गतिविधि
  • शैक्षणिक योग्यता

वर्ष 2021 में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में जोड़े गए सवाल

भाजपा समर्थित एनडीए शासनकाल में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में जोड़े गए प्रश्नो की सूची {NPR Questions List} इस प्रकार हैं:-

  • माता-पिता के जन्म का स्थान
  • निवास का अंतिम स्थान
  • आधार संख्या
  • वोटर आईडी कार्ड नंबर
  • मोबाइल फोन नंबर की जानकारी
  • ड्राइविंग लाइसेंस नंबर

हम उम्मीद करते है की राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर NPR के अंतर्गत पूछे जाने वाले 21 सवालों की सूची (NPR Questions List) की जानकारी आपको उपयोगी लगी होगी। आप इस जानकारी को अपने दोस्तों तथा परिवार के सदस्यों से जरूर शेयर करे।

National Population Register NPR Form Pdf Download

आप गृह मंत्रालय की जनगणना आयुक्त से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट से एनपीआर फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं: –

  • सबसे पहले आपको भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त कार्यालय आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जाएगा।
NPR Full Form
  • वेबसाइट के होम पेज पर दाई और “2020- अनुसूची” पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपको फॉर्म को हिंदी या अंग्रेजी में डाउनलोड करने के लिए लिंक दिया जाएगा।
NPR Full Form
  • अब आपको पीडीएफ फॉर्म पर कर देना है, और अपनी सुविधा के अनुसार इसे डाउनलोड कर लेना है।
NPR Full Form

हम उम्मीद करते है की आपको इस लेख में NPR Full Form क्या है?, NPR मैन्युअल कैसे देखे? आदि सवालो के जवाब मिल गए होंगे। इससे सम्बंधित किसी भी प्रकार की अन्य जानकारियों के लिए आप हमसे कमेंट कर अपने सवाल पूछ सकते हैं।

Leave a Comment