PM Kisan Yojana List: प्रधानमंत्री किसान योजना लिस्ट कैसे देखें? जानें पूरी प्रक्रिया

PM Kisan Yojana List :- केंद्र सरकार ने PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 List जारी कर दी है, आप घर बैठे ऑनलाइन  माध्यम से पीएम किसान लाभार्थी सूची चेक कर सकते है। अपने इस लेख में हम आपको पीएम किसान लिस्ट तथा ऑनलाइन स्टेटस चेक करने के विषय में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। केंद्र सरकार ने 2 हेक्टेयर से कम कृषि भूमि {छोटे जोत} वाले किसानो के लिए PM Kisan Samman Nidhi Yojana की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत सरकार छोटे व सीमांत किसानो को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 6,000 रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी। यह राशि सभी लाभार्थी किसानो को तीन किश्तों में प्रदान की जाएगी।

pmkisan.gov.in Status

PM Kisan Yojana List

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानो की आर्थिक स्थिति को सुधरने तथा उन्हें लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से PM Kisan Scheme की शुरुआत की गयी थी। इस योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य आर्थिक सहायता प्रदान कर किसानो को बैंको व साहूकारों के ऋण से मुक्त करना है। भारत में हर साल हजारो की संख्या में किसान बैंको व साहूकारों द्वारा प्रताड़ना के कारण ख़ुदकुशी कर लेते है। जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले नुकसान के कारण भी अनेको किसान ख़ुदकुशी के द्वारा अपनी जीवन-लीला समाप्त कर लेते है। परन्तु अब PM Kisan Scheme के माध्यम से न केवल किसानो की आय में वृद्धि होगी साथ ही वह ऋण चुकाने में भी सक्षम होंगे।

  • सभी किसान भाई जिन्होंने पीएम किसान सम्मान योजना के लिए आवेदन किया हुआ है वह ऑनलाइन माध्यम से PM Kisan Status की जाँच कर सकते है।
  • इस कल्याणकारी योजना की शुरुआत 1 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गोरखपुर से की गयी थी।
PM Kisan Yojana List

Overview of Kisan Samman Nidhi Yojana List 2024

योजना का नामकिसान सम्मान निधि योजना न्यू लिस्ट 2024
आरम्भ की गईकेंद्र सरकार द्वारा
आरम्भ का वर्ष1-12-2018
लाभार्थीछोटे और सीमांत किसान
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
पीएम किसान लिस्ट में नाम देखने की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्य किसानों को आर्थिक मदद पहुँचाना
लाभ6000 रू की आर्थिक मदद
श्रेणीकेंद्र सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटwww.pmkisan.gov.in/

{District Wise\Village Wise List} PM Kisan Yojana List 2024 | प्रधानमंत्री किसान योजना लिस्ट देखे

यदि आपने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन कराया है तो आप ऑनलाइन माध्यम से PM Kisan Yojana Beneficiary List की जाँच कर सकते है। PM Kisan Yojana List की जाँच के लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा –

PM Kisan Yojana List
  • आधिकारिक पोर्टल पर आपको “Reports” सेक्शन में “Beneficiary List” लिंक पर क्लिक करना होगा।
PM Kisan Yojana List
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। यहाँ आपको राज्य्वार पीएम किसान लाभार्थी सूची दिखाई देगी।
PM Kisan Yojana List
  • अब आपको अपने राज्य का चयन चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने जिलेवार लाभार्थियों की लिस्ट आ जाएगी।
PM Kisan Yojana List

PM Kisan Yojana List | Check Farmers Name in PM Kisan Yojana List

  • पीएम किसान योजना लाभार्थी सूची में अपने नाम की खोज हेतु आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Farmers Corner” में “Beneficiary List” लिंक पर क्लिक करना होगा।
Farmers Name in PM Kisan Yojana List
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जायेगा यहाँ आपको अपने राज्य ,जिला ,ब्लॉक व गांव के नाम का चयन करना होगा।
Farmers Name in PM Kisan Yojana List
  • सभी जानकारी उपलब्ध कराकर आप “Get Report” के लिंक पर क्लिक कर दे।
  • इसके बाद आपके सामने पीएम किसान लाभार्थी किसानों की सूची {PM Kisan Yojana Farmers List} आ जाएगी।
Farmers Name in PM Kisan Yojana List

किसान सम्मान निधि योजना बेनेफिशरी पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन जांच

आप दिए गए आसान से चरणों के द्वारा किसान सम्मान निधि योजना में अपना Beneficiary Status देख सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको Farmers Corner में “Beneficiary status” के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
PM Kisan Yojana List
  • इस पेज पर आपको आधार नंबर ,मोबाइल नंबर , अकाउंट नंबर में से किसी एक विकल्प का चुनाव करना होगा जिसकी सहायता से आप अपना स्टेटस देखना चाहते है।
PM Kisan Yojana List
  • चुनाव के अनुसार जानकारी भरें और Go Data का विकल्प दबाये।  आपका बेनिफिशरी स्टेटस आपके सामने आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगा।

पीएम किसान सेल्फ रजिस्टर्ड CSC फार्मर ऑनलाइन स्टेटस

  • सबसे पहले आपको कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको Farmers Corner में “Status of  Self Registered/CSC Farmers” के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
पीएम किसान सेल्फ रजिस्टर्ड CSC फार्मर
  • इस पेज पर अपना आधार नंबर डालें और दिया गया कॅप्टचा कोड ध्यानपूर्वक भरें। जानकारी भरने के बाद सर्च का बटन दबाएं।
  • सर्च पर क्लिक करते ही नीचे आपके लिए  पीएम किसान  सम्मान निधि योजना की वर्तमान स्थिति खुल जाएगी।

PM Kisan Status | पीएम किसान भुगतान स्थिति की जांच

पीएम किसान भुगतान स्थिति की जाँच हेतु आपको दिए गए चार स्टेपस का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको Farmers Corner में Beneficiary Status के लिंक पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
पीएम किसान भुगतान स्थिति की जांच
  • इस पेज पर आपको प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए तीन विकल्प दिए जायेंगे।
    • आधार नंबर {If you want to Check PM kisan Samman Yojana status by Aadhar Number}
    • अकाउंट नंबर {If you want to Check PM kisan Samman Yojana status by Account Number}
    • मोबाइल नंबर {If you want to Check PM kisan Samman Yojana status by Mobile Number}
  • आप दिए गए तीन विकल्पों में से एक विकल्प को चुनाव कर Get Data के लिंक पर क्लिक कर दे।
  • अब आपके सामने तीनों किस्तों की जानकारी खुल कर आ जाएगी, अब आप इस जानकारी का स्क्रीन्शूट लेकर भविष्य के लिए रख सकते है।

Leave a Comment