पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन: Punjab Labour Card Apply Online, ई-लेबर पोर्टल

ई-लेबर पोर्टल ऑनलाइन | पंजाब लेबर कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Punjab Labour Card Apply Online | ई-लेबर के लिए रजिस्ट्रेशन | Punjab Labour Card Apply Online | पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन | ई-लेबर पोर्टल ऑनलाइन | ई-लेबर पोर्टल के लाभ

पंजाब सरकार के द्वारा ऑनलाइन मोड में लेबर कार्ड के रजिस्ट्रेशन के लिए ई-लेबर पोर्टल को शुरु किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी श्रमिक ऑनलाइन मोड में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। पंजाब सरकार के द्वारा ई-लेबर पोर्टल पर Punjab Labour e-Card के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रकिया की शुरुआत की है। आप ई-लेबर पोर्टल पर पंजाब लेबर कार्ड के लिए आवेदन करके सरकारी योजनाओं तथा अन्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।आप इस पोर्टल के माध्यम से अपना ई लेबर कार्ड बनवा सकते हैं। यहाँ इस लेख में हम आपको पंजाब ई लेबर कार्ड के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की संपुर्ण जानकारी चरण-दर-चरण मग्दर्शिका के साथ प्रदान करेंगे।

Punjab E-Labour Card Registration

पंजाब के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (NIC) के द्वारा श्रमिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा और श्रमिकों के कल्याण के लिए E-Labour Portal की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन कराकर राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के उत्थान के लिए शुरू की गई सभी योजनाओ का लाभ ले सकेंगे। इसके साथ ही श्रमिकों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड श्रमिकों को अन्य कई सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा। इस ई-लेबर पोर्टल के ज़रिये राज्य के कर्मचारियों श्रमिकों को सीधे उनके बैंक अकाउंट में लाभ ट्रांसफर किया जायेगा | इस प्रकार श्रमिकों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा तथा पारदर्शिका आएगी।

पंजाब लेबर कार्ड

पंजाब लेबर कार्ड का उद्देश्य

पहले प्रदेश के नागरिको को अपना यह श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे इसी के साथ श्रमिकों को विभिन प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जिससे श्रमिकों का समय काफी बर्बाद होता था। इन सब परेशानियों को देखते हुए राज्य सरकार ने श्रमिक के लिए इ पोर्टल नाम का ऑफिसियल वेबसाइट को लांच कर दिया गया है इस ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से राज्य के श्रमिक कर्मचारी अपना रजिस्ट्रेशन करके अपना लेबर कार्ड बनवा सकते है। इस पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों को सरकारी योजनाओ का लाभ भी प्रदान किया जायेगा।

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल

पंजाब लेबर पोर्टल प्रमुख तथ्य

योजना का नामपंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन (ई-लेबर पोर्टल)
आरम्भ की गईश्रम विभाग के द्वारा
लाभार्थीराज्य के श्रमिक
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यश्रमिकों के लिए शुरू की गई योजनाओं का लाभ पहुँचाना
श्रेणीपंजाब सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटwww.pblabour.gov.in/

Objective of Punjab Labour Card Registration

पंजाब सरकार द्वारा ई लेबर पोर्टल की शुरुआत से पूर्व श्रमिकों को अपना लेबर कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इस स्थिति में श्रमिकों को काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता था तथा समय तथा धन दोनों की हानि होती थी। इस समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार में श्रम विभाग के सहयोग से ई लेबर पोर्टल की शुरुआत की है। इस ई लेबर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को काफी सरल बनाया गया है। कोई भी श्रमिक जो बहुत ही कम जानकारी रखता है वह भी हमारे इस लेख के माध्यम से श्रम विभाग के इस पोर्टल पर ऑनलाइन मोड में अपने मोबाइल और कंप्यूटर की मदद से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकता है। इसके साथ ही आप इस पोर्टल की मदद से अपना लेबर कार्ड भी बनवा सकते हैं।

पंजाब लेबर पोर्टल के लाभ

  • इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, गतिशील कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (सीएएफ), दस्तावेज सबमिशन, ऑनलाइन भुगतान गेटवे, ऑनलाइन प्रोसेसिंग का कार्य आसानी से किया जा सकता है।
  • इस पोर्टल के लाभों में निरीक्षण की रिपोर्ट देखने और डाउनलोड करने, वार्षिक रिटर्न दाखिल करने, ऑनलाइन भुगतान गेटवे के माध्यम से श्रम कल्याण योगदान प्रस्तुत करने, स्व-प्रमाणीकरण योजना के लिए विकल्प और फैक्ट्री विंग और श्रमिक विंग की ओर से संयुक्त निरीक्षण आदि शामिल हैं।
  • पंजाब सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत से श्रमिकों के समय तथा धन दोनों की बचत होगी।
  • सभी रजिस्टर्ड श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए शुरू की गयी योजना का लाभ सीधे उनके बैंक खाते के माध्यम से प्रदान किया जायेगा।
  • पंजाब के श्रम विभाग द्वारा शुरू किये गए इस पोर्टल पर केवल राज्य के श्रमिक ही पंजाब लेबर कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

Bhulekh Punjab Land Record

Punjab Labour Card के माध्यम से श्रमिकों को दी योजनाओं के लाभ

ई लेबर पोर्टल पर पंजाब लेबर कार्ड के लिए रजिस्टर्ड सभी श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही निम्न योजनाओ का लाभ प्रदान किया जायेगा।

  • वजीफा योजना: – पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए (पहली कक्षा से डिग्री पाठ्यक्रम तक) 3,000 से 70,000  रूपये  प्रतिवर्ष
  • शगुन योजना: पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की दो बेटियों की शादी के लिए- प्रत्येक बेटी के विवाह पर 31,000 / – (शगुन की राशि)। यदि लड़की स्वयं पंजीकृत सदस्य है, तो वह इस योजना के तहत अपनी शादी के लिए शगुन के लिए हकदार होगी।
  • अंत्येष्टि सहायता योजना: – रुपये की वित्तीय सहायता। 20,000 / – एक पंजीकृत निर्माण श्रमिक या उसके परिवार के सदस्य की मृत्यु के बाद पंजाब राज्य में अंतिम संस्कार और अंतिम संस्कार पर खर्च के लिए प्रदान  किया जायेगा |
  • निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए साइकिल योजना: – बोर्ड पंजाब राज्य में 9 वीं से 12 वीं कक्षा में पढ़ते हुए पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए एक बार मुफ्त साइकिल प्रदान करता है।
  • निर्माण श्रमिकों के प्रति वर्ष 20,000 / – के मानसिक रूप से विकलांग या विकलांग बच्चों की देखभाल के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

पात्रता मानदंड

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको दिए गए पात्रता मानदंडों को अनिवार्य रूप से निम्न प्रकार पूरा करना होगा-

  • पंजाब में लेबर कार्ड बनवाने के लिए आवेदक को एक असंगठित मजदूर होना आवश्यक है।
  • जो आवेदक लेबर कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना चाहता है, उसकी आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए।
  • जिस आवेदक को मासिक आय 15000 या उससे कम है, वह लेबर कार्ड बनवाने के पात्र होगा।
  • किसी भी आवेदक की संगठित क्षेत्र में या ईपीएफ / एनपीएस / ईएसआईसी की सदस्यता के साथ संलग्न नहीं होना चाहिए अन्यथा वह पात्र नहीं होगा।
  • एक आयकर डाटा भी पंजाब में लेबर कार्ड प्राप्त करने के लिए प्राप्त हो सकता है।

पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन (लेबर पोर्टल) प्रक्रिया

वह सभी आवेदक जो पंजाब के स्थायी निवासी हैं तथा ई लेबर पोर्टल पर लेबर कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं उन्हें दिए गए आसान से चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको पंजाब श्रम विभाग (ई लेबर पोर्टल) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
पंजाब लेबर कार्ड
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको Create New Account का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है।
पंजाब लेबर कार्ड Registration
  • आपके द्वारा इस विकल्प पर क्लिक किये जाने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा।
  • आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना पूरा नाम, पिता का नाम, ईमेल आईडी तथा अन्य जानकारी दर्ज करके कॅप्टचा कोड को भर देना है।
  • अपने द्वारा सभी पूछी गयी जानकारियों कोदर्ज करने के बाद आप दसरग जानकारी की जांच के पश्चात् “Submit” के बटन पर क्लिक कर दे।
  • इस प्रकार आपका ई लेबर पोर्टल पर पंजाब लेबर कार्ड के लिए ऑनलाइन मोड में रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा।

ई लेबर पोर्टल में लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • आवेदक को सबसे पहले ई लेबर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको ”एक्सिस्टिंग इंडस्ट्री लॉगिन” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
  • आपसे अब इस फॉर्म में पूछी गई जानकारी जैसे – यूज़र नेम, पासवर्ड, मोबाइल नंबर, ओटीपी, कैप्चा कोड आदि दर्ज कर देना है।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • आप अब इस प्रकार से पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

शिकायत दर्ज कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको डिपार्टमेंट ऑफ़ लेबर पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको इम्पोर्टेन्ट लिंक्स के सेक्शन से “Grievance” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके समाने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको ग्रेवियांस के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म प्रदर्शित हो जायेगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- Department Type, Email ID, Mobile Number, Name, Industry Name, Subject, Description, Circle/State, Officer Name, आदि दर्ज करके “Submit Grievance” के बटन पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार आपकी शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया सफल हो जाएगी।

ऑनलाइन शिकायत की स्थिति जाने

  • सबसे पहले आपको डिपार्टमेंट ऑफ़ लेबर पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको इम्पोर्टेन्ट लिंक्स के सेक्शन से “Check Status” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको शिकायत की स्थिती के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म प्रदर्शित हो जायेगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- Ticket No, Captcha Code आदि दर्ज करके “Check Status” के बटन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने की गयी शिकायत की स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी।

फीडबैक दर्ज कराने की प्रकिया

  • सबसे पहले आपको ई-लेबर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “फीडबैक” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।
Submit Feedback
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- डिपार्टमेंट टाइप, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, नाम, इंडस्ट्री नाम, सब्जेक्ट स्टेट आदि दर्ज करके “सबमिट फीडबैक” के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप फीडबैक दर्ज कराने की प्रकिया को सफलतापूर्वक पूर्ण कर सकते हैं।

Contact Us

  • सबसे पहले आपको ई-लेबर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Contact Us” के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
Punjab Labour Portal Contact Helpline
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। अब आपको इस पेज पर कांटेक्ट नंबर की पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

Helpline Number

Punjab Building and Other Construction Workers Welfare Board

  • Address Labour Bhawan Model Welfare Centre Phase 10, Sector 64, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab, 160062
  • Phone + 91-172-2702486
  • Fax + 91-172-2704091
  • Email dylc[dot]labour[at]punjab[dot]gov[dot]in

Punjab Labour Dept. Helpline Number

  • Helpline Number: + 91-172-2211719
  • E-Mail Address: lcpboffice@gmail.com

यह भी पढ़े – hrms.punjab.gov.in Login, Registration, (मानव सम्पदा पोर्टल) ਮਾਨਵ ਸੰਪਦਾ ਪੋਰਟਲ ਲਈ ਛੁੱਟੀ ਲਈ ਅਰਜ਼ੀ

हम उम्मीद करते हैं की आपको पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।

यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।

1 thought on “पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन: Punjab Labour Card Apply Online, ई-लेबर पोर्टल”

Leave a Comment