राशन कार्ड से नाम कैसे हटाये 2024: राशन कार्ड से नाम हटाने के लिए एप्लीकेशन PDF

Ration Card Se Naam Kaise Hataye Online: केंद्र सरकार द्वारा राशन कार्ड की सुविधा को शुरू किया गया है। इसके जरिए आर्थिक रूप से गरीब लोग हर महीने राशन लेते हैं। राशन कार्ड में परिवार के जितने सदस्यों का नाम होता है उतने ही सदस्यों का राशन मिलता है। अधिकतर राशन कार्ड में सभी घरवालों का नाम लिखवाया जाता है। लेकिन कभी-कभी किसी सदस्य की मृत्यु या विवाह होकर किसी अन्य स्थान में चले जाने, परिवार से अलग हो जाने या किसी भी अन्य कारण से उसका नाम राशन कार्ड से हटवाना पड़ता है। यह काम आप राजन वितरण केंद्र पर जाकर या ऑनलाइन कर सकते हैं।

Ration Card Se Name Kaise Hataye

यदि आप भी राशन कार्ड से किसी सदस्य का नाम हटवाना चाहते हैं, तो फिर हमारा यह लेख जरूर पड़े। आज हम अपने इस लेख में राशन कार्ड से नाम कैसे हटाए के बारे में बताएंगे।

राशन कार्ड को आधार से लिंक कैसे करें ?

राशन कार्ड से नाम हटाने के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स 

  • डेथ सर्टिफिकेट (मृत्यु होने पर)
  • मैरिज सर्टिफिकेट (लड़की का विवाह होने पर)
  • अन्य कारण जैसे- कि आप किसी दूसरे राज्य में शिफ्ट होने जा रहे है या अपनी फैमिली से  अलग होने की स्थिति में शपथ प्रमाणपत्र या ट्रांसफर लेटर
  • राशन कार्ड
  • परिवार के मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदन फॉर्म (पूर्णतया भरा हुआ)
  • राशन कार्ड

Online Ration card se naam kaise hataye

राशन कार्ड से नाम हटाना है: आपको अपने राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप ऑनलाइन राशन कार्ड से नाम हटा या डिलीट कर सकते है। लेकिन कुछ ही राज्यो में राशन कार्ड से नाम को हटाने की सुविधा फ़ूड एंड सप्लाई पोर्टल पर उपलब्ध है।

  • सबसे पहले अपने नजदीकी राशन वितरण केंद्र से आवेदन फॉर्म लेना है।
  • आप अपने राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर Ration Card Name Removal Application Form को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Ration Card Name Removal Application Form
  • फिर इस एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों दर्ज कर दे।
  • राशन कार्ड से परिवार के जिस भी सदस्य का नाम काटना है उसकी पूछी गयी जानकारी को सही तरीके से भर दे।
  • ध्यान रहे कि आपको एक एप्लीकेशन AFSO के नाम से भी लिखना होगा जिसमे आपको Ration Card से नाम हटाने का कारण बताना है।
  • आप एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच कर दे. (इस फॉर्म पर आपको अपने ग्राम प्रधान या सरपंच या मेम्बर कमेटी से हस्ताक्षर करवाने होंगे)
  • अब आप फॉर्म को भरने तथा दस्तावेज़ों को संलग्न करने के बाद आपको जिला खाद्य आपूर्ति विभाग में जाकर जमा कर दे।
  • इसके साथ ही आपको निर्धारित किया गया शुल्क जमा कर देना है।
  • जिसके बाद आपके आवेदन जमा किये गए दस्तावेजों की जाँच के बाद उस सदस्य नाम राशन कार्ड से काट दिया जायेगा।

राशन कार्ड से नाम हटाने के लिए एप्लीकेशन Pdf

सेवा में,

श्रीमान AFSO

……………………,

विषय:- राशन कार्ड से नाम काटने बारे में,

श्रीमान जी,

सविनय निवेदनइस प्रकार है कि मै …………………………….( यहां अपना नाम लिखे), निवासी …………………………………………………तहसील ………………………………………जिला ……………………. का स्थायी निवासी हूँ। मेरा राशन काड बना हुई जिसका नंबर ……………………………….. है |

………………………………………(यहां राशन कार्ड से सदस्य का नाम हटवाने का कारण लिखे )। इस कारण  उसका नाम मेरे राशन कार्ड से कटवाना है। आप निचे दिए गए नाम को राशन कार्ड से हटा सकते हैं।

……………………………………………..

प्रार्थी,

नाम

पता

हस्ताक्षर

TNPDS Smart Ration Card

Leave a Comment