स्त्री स्वाभिमान योजना 2023: ऑनलाइन Online Registration Stree Swabhiman Yojana

Stree Swabhiman Yojana Online Form, स्त्री स्वाभिमान योजना Online Registration और Stree Swabhiman Yojana लॉगिन प्रक्रिया, आवेदन की स्थिति देखे एवं मोबाइल ऍप डाउनलोड करे

केंद्र सरकार द्वारा स्त्री स्वाभिमान योजना की शुरुआत महिलाओ के स्वास्थ्य व सुरक्षा के उद्देश्य से की गयी है। देश की सभी महिलाएं और लड़किया सीएससी के माध्यम से सेनेटरी नेपकिन प्राप्त कर सकेंगी। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार सम्बंधित मंत्रालयों के सहयोग से मासिक धर्म चक्र के समय महिलाओ व लड़कियों को सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध कराएगी। यह योजना मुख्य रूप से ग्रामीण इलाको में रहने वाली महिलाओ के लिए वरदान साबित होगी।

Stree Swabhiman Yojana – स्त्री स्वाभिमान योजना

हमारे देश में अनेको महिलाएं जानकारी के आभाव व सेनेटरी नेपकिन की सुविधा न होने की स्थिति में अनेको बीमारियों का शिकार हो जाती है। इसी समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्त्री स्वाभिमान योजना 2021 की शुरुआत की घोषणा की गयी है। अब ग्रामीण इलाको में भी महिलाएं और लड़कियां सेनेटरी नेपकिन के प्रयोग से बीमारियों से बच सकेंगी। इस योजना के तहत सीएससी के द्वारा दिए जाने वाले पैड अधिक पर्यावरण के अनुकूल और काफी सस्ते होंगे।

देश में ग्रामीण एवं शेश्री क्षेत्र की सभी महिलाएं सीएससी द्वारा आसानी से सेनेटरी नेपकिन प्राप्त कर सकेंगी। इस समय हमारे देश में 15 कम लागत वाली सेनेटरी नेपकिन निर्माण इकाइयां कर कर रही है। केंद्र सरकार स्त्री स्वाभिमान योजना (Stree Swabhiman Yojana) के तहत और अधिक सेनेटरी नेपकिन निर्माण इकाइयां लगाने का कार्य करेगी जिससे महिलाओ को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। इस योजना के सफल कार्यान्वयन के बाद महिलाये और लड़कियाँ कम से कम दाम में नए पैड खरीद सकेंगी।

स्त्री स्वाभिमान योजना के अंतर्गत फैलाई जा रही भ्रान्ति

स्त्री स्वाभिमान योजना शुरू करने के पीछे सरकार का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य जीवन प्रदान करना है। योजना से जुड़ी एक अफवाह भी वायरल हो रही है कि सरकार 124000/- रूपए सीधे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में वितरित कर रही हैं। लेकिन यह केवल अफवाह ही है, सरकार ने ऐसी किसी भी योजना की सूचना जारी नहीं दी है। पीआईबी ने ट्वीट करके इस बात झूठ होने की सूचना भी दी है, इसलिए आप भी ऐसी किसी बात पर ध्यान ना दे।

महिला स्वाभिमान योजना का अवलोकन

ग्रामीण भारत में कॉमन सर्विस सेंटर अथवा जन सेवा केंद्र (CSC) में 35000 से अधिक महिला उद्यमी कार्य कर रहे हैं जो नागरिको को विभिन्न विभिन्न G2C और B2C सेवाएँ प्रदान कर रहें हैं। ये कॉमन सर्विस सेंटर्स अंकीय साक्षरता (डिजिटल लिटरेसी), वित्तीय समावेशन (फिनेंसियल इनक्लूजन), कौशल विकास (स्किल डेवेलपमेंट) आदि के रूप में विभिन्न सरकारी पहल के कार्यान्वयन में डिजिटल समावेश और सहायता प्रदान करते हैं।

अब एक नई सामाजिक पहल “स्त्री-स्वाभिमान” में उद्यम जहा सेनिटरी नैपकिन विनिर्माण इकाइयों को को महिलाओ के स्वास्थ्य और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया जा रहा है। केंद्र की महिला स्वाभिमान सेवा 08-10 अन्य महिलाओं को रोजगार प्रदान करेगी। CSC जन सेवा केंद्र  केंद्रों पर न केवल सेनिटरी पैड प्रदान कर रहे हैं साथ ही अपनी सोसायटी में महिआओं को स्वच्छता पैड के उपयोग को प्रोत्साहित करने में मदद कर रही है।

Highlights of Stree Swabhiman Yojana

योजना का नामस्त्री स्वाभिमान योजना
आरम्भ की गईकेंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थीमहिलाएं और पुरुष
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यपर्यावरण के अनुकूल नैपकिन की उपलब्धता
लाभग्रामीण इलाको में महिलाओ को सेनेटरी नेपकिन प्रदान करना
श्रेणीकेंद्र सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटcsc.gov.in/

महिला स्वाभिमान योजना का उद्देश्य

महिला स्वाभिमान योजना की शुरुआत स्त्रियों में मासिक धर्म चक्र के समय सुरक्षा के उद्देश्य से सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गयी है। ऐसा देखा जाता है की अधिकतर महिलाएं और लड़किया मासिक धर्म चक्र के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं क्रीड़ा में भाग नहीं ले पाती हैं। महिलाओ को इस स्थिति में भी घर के सभी कार्यो को पूरा करना पड़ता है। इन सभी परिस्थितियों के कारण महिलाएं अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाती जिससे उनके शरीर में अनेको प्रकार की बीमारियां जगह बना लेती हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए Stree Swabhiman Yojana 2021 को शुरू किया गया है। इस योजना के कार्यान्वयन से महिलाएं निकटतम सीएससी से पर्यावरण के अनुकूल सेनेटरी नेपकिन प्राप्त कर सकेंगी। स्त्री स्वाभिमान योजना के तहत सरकार द्वारा आम महिलाओं तक नैपकिन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए इसे किफायती दरों पर उपलब्ध कराया जाता है। अब ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं सेनेटरी नेपकिन के उपयोग से अपने व अपनी लड़कियों के भविष्य को मासिक धर्म के समय होने वाली बीमारियों से बचा सकेंगी। यह योजना महिलाओ व लड़कियों में आत्मसुरक्षा की भावना को जाग्रत करने का कार्य करेगी।

Stree Swabhiman Yojana Statistics

States and UT covered39
District covered693
Blocks covered3960
Number of beneficiaries5066271

स्त्री स्वाभिमान योजना स्टेट वाइज कवरेज

राज्यों के नामसैनिटरी नैपकिन वितरण
अंडमान निकोबार आइलैंड3
आंध्र प्रदेश803
अरुणाचल प्रदेश7
असम553
बिहार2601
चंडीगढ़5
छत्तीसगढ़315
दादरा एंड नगर हवेली2
दमन एंड दिउ2
दिल्ली340
गोवा5
गुजरात605
हरियाणा611
हिमाचल प्रदेश132
जम्मू एंड कश्मीर148
झारखंड676
कर्नाटका745
केरला247
मध्य प्रदेश1440
महाराष्ट्र1970
मणिपुर67
मेघालय37
मिजोरम17
नागालैंड30
ओदिशा801
पुडुचेरी10
पंजाब524
राजस्थान997
सिक्किम5
तमिल नाडु660
तेलंगाना350
त्रिपुरा86
उत्तर प्रदेश4102
उत्तराखंड289
वेस्ट बंगाल1622

Benefits of Stree Swabhiman Yojana

महिला स्वाभिमान योजना के माध्यम से स्त्रियों को होने वाले प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं –

  • अब ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाएं भी अपने निकटतम सीएससी द्वारा सस्ती दरों पर सेनेटरी नेपकिन प्राप्त कर सकेंगी।
  • यह योजना महिलाओं एवं लड़कियों में मासिक धर्म के समय असुरक्षा की भावना को पूरी तरह कम कर आगे बढ़ने में मदद करेगी।
  • स्त्री स्वाभिमान योजना के तहत महिलाओ को मिलने वाली सभी सुविधाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी।
  • केंद्र सरकार स्त्री स्वाभिमान योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए कम लागत वाली सेनेटरी नेपकिन निर्माण इकाइयां लगाने का कार्य करेगी।
  • इन कम लागत वाली सेनेटरी नेपकिन निर्माण इकाइयो से महिलाओ को ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

Stree Swabhiman Yojana 2022 पात्रता मानदंड

  • केवल शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं ही स्त्री स्वाभिमान योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • सभी लाभार्थी महिलाएं सीएससी द्वारा सस्ती दरों पर सेनेटरी नेपकिन प्राप्त कर सकेंगी।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

स्त्री स्वाभिमान योजना 2022 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

आप दिए गए आसान से चरणों के द्वारा स्त्री स्वाभिमान योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट के होमपेज खुल जायेगा।
Stree Swabhiman Yojana
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको पुलिस सत्यापन फॉर्म प्रारूप के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके पीडीऍफ़ फॉर्मेट में फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको यहाँ से फॉर्म को डाउनलोड करके सभी आवश्यक जानकारी दर्ज कराकर निकटतम पुलिस स्टेशन से सत्यापित कराना होगा।
  • इसके पश्चात् आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के लोए दिए गए लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ना होगा। यहाँ आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
Stree Swabhiman Yojana
  • अब आपको दिए गए पेज पर अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है। इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन में आधार संख्या को eKYC के माध्यम से प्रमाणित करना है।
  • अगले चरण में आपको KYC का चयन करना है जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज  खुल जायेगा। यहाँ आपको दिए गए आवेदन फॉर्म में सभी पूछी गयी जानकारी दर्ज करके पुलिस सत्यापन को अपलोड करते हुए सब्मिट के बटन पर क्लिक करना है।

इस प्रकार आपका दिए गए चरणों को पूरा किये जाने पर स्त्री स्वाभिमान योजना के लिए ऑनलाइन मोड में रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा।

स्त्री स्वाभिमान योजना लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको स्त्री स्वाभिमान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट के होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको मेन्यू में “Login” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
Stree Swabhiman Yojana Login
  • इस पेज पर आपको अपना CSE/VLE यूजर नाम तथा पासवर्ड को भर देना है। इसके बाद आप दिए गए लॉगिन के बटन पर क्लिक कर दे।
  • इस प्रकार आप आसानी से स्त्री स्वाभिमान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर पाएंगे।

Stree Swabhiman मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट के होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको सर्च बॉक्स में “Stree Swabhiman Mobile App” टाइप करके Enter प्रेस कर देना है।
  • अब आपको कुछ रिजल्ट दिखाई जायेंगे, यहाँ से आप नींचे दिए गए चित्र के अनुसार एक रिजल्ट पर क्लिक कर दे।
Stree Swabhiman Mobile App
  • स्त्री स्वाभिमान मोबाइल ऐप का चुनाव करने के बाद आप Install के बटन पर क्लिक करके ऐप को मोबाइल फोन में इनस्टॉल कर ले।

स्त्री स्वाभिमान योजना मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • आवेदक को सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ोन के गूगल प्लेस्टोर पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सर्च बॉक्स में स्त्री स्वाभिमान दर्ज करना होगा।
  • अब आप सर्च के बटन पर क्लिक करेंगे।
  • इसके बाद आपके सामने सूचि खुल कर आ जाएगी।
  • आपको अब सबसे ऊपर वाले बॉक्स पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आप इनस्टॉल के बटन पर क्लिक करेंगे।
  • इस प्रकार से आप स्त्री स्वाभिमान मोबाइल ऐप डाउनलोड कर पाएंगे।

डिजिटल सेवा कनेक्ट लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सवर्पर्थम आपको स्त्री स्वाभिमान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको डिजिटल सेवा कनेक्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
  • आपको इस पेज पर यूजरनेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको साइन इन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आप इस प्रकार से डिजिटल सेवा कनेक्ट लॉगइन कर पाएंगे।

Contact Number

किसी भी प्रकार की परेशानी की स्थिति में आप दी गयी तालिका के अनुसार कॉर्डिनटर्स की मदद प्राप्त कर सकते हैं।

  • परियोजना प्रबंधन इकाई,
  • CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड,
  • 238, ओखला चरण 3,
  • नई दिल्ली – 110020
  • किसी भी शिकायत के लिए हमें stree-swabhimaan@csc.gov.in पर लिखें
Central Coordinators
S. No.NameEmail IDContact No.
1Avnish Tyagiavnish.tyagi@csc.gov.in9910066106
2Gaurav Choudharygaurav.chaudhary@csc.gov.in9654208221
3Rashmi Jetarashmi.jeta@csc.gov.in9589896941
4Prashant Rathourprashant.rathour@csc.gov.in9910041418
5Megha Shirwan (Support)megha.shirwan@csc.gov.in8130430610
6Ritu Godra (Support)ritu.godra@csc.gov.in9582063509

यह भी पढ़े – आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट, अपने शहर में आयुष्मान हॉस्पिटल की स्थिति देखे

हम उम्मीद करते हैं की आपको स्त्री स्वाभिमान योजना से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।

यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।

Leave a Comment