मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना : ऑनलाइन आवेदन, लॉगिन व आवेदन स्थिति

Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana Apply | मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना ऑनलाइन आवेदन | MP Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana Form

आज भी हमारे देश में कई बच्चे ऐसे हैं जो पैसों की तंगी के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के कामगार परिवार से संबंध रखने वाले छात्रों के लिए एक योजना को नियोजित किया है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना है। इस योजना के तहत राज्य के छात्रों का शिक्षण शुल्क मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर आप भी मध्य प्रदेश के कामगार परिवार से संबंध रखते हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। क्योंकि आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Mukhymantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे- इसके उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि से अवगत कराने जा रहे हैं। जो आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करते समय बहुत ही सहायता प्राप्त करेंगी

Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana 2022

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत उन छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी जिनके माता-पिता मध्य प्रदेश शासन के श्रम विभाग में असंगठित कामगार के रूप में पंजीकृत हैं। विद्यार्थियों द्वारा ग्रेजुएशन, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा या‌ आईटीआई शिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने पर शिक्षण का शुल्क राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। केवल राज्य सरकार द्वारा प्रवेश शुल्क एवं वास्तविक शुल्क का भुगतान किया जाएगा। इस शुल्क में मेस शुल्क एवं कॉशन मनी शुल्क शामिल नहीं है। इस योजना के तहत केवल वही शुल्क राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा जो विनियामक समिति अथवा मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग एवं भारत सरकार राज्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana का लाभ प्राप्त करके अब कामगारों के मेधावी बच्चे भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम हो सकेंगे। जिससे कामगार वर्ग का विकास होगा और राज्य भी विकास की ओर अवसर होगा।

मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के असंगठित कामगारों के मेधावी बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। राज्य के वह विद्यार्थी जिनके माता-पिता मध्य प्रदेश शासन के श्रम विभाग में असंगठित कामगार के रूप में पंजीकृत है वह इस योजना का लाभ प्राप्त करके अपने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के सपने को साकार कर सकते हैं। क्योंकि मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के माध्यम से स्नातक,पॉलिटेक्निक डिप्लोमा आईआईटी जैसे पाठ्यक्रमों में विद्यार्थी द्वारा प्रवेश लेने पर प्रवेश शुल्क एवं वास्तविक शुल्क का भुगतान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा। प्रदेश सरकार का यह निर्णय राज्य में कामगारों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। जिसके परिणाम स्वरूप राज्य के कामगार परिवारों के बच्चे भी भविष्य के लिए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेंगे।

Key Highlights Of Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana 2022

योजना का नाममुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना
शुरू की गईमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीअसंगठित क्षेत्र के पंजीकृत कामगारों के बच्चे
उद्देश्यशिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
साल2022
राज्यमध्य प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://scholarshipportal.mp.nic.in/SambalScholarship/

मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य के असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत कामगारों के बच्चों के हित में Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा या आईटीआई पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने पर शिक्षण का शुल्क राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा इन सभी पाठ्यक्रमों के लिए व्यय शुल्क के रूप में प्रवेश शुल्क एवं वास्तविक शुल्क का भुगतान किया जाएगा।
  • मेस शुल्क एवं कॉमन मनी शुल्क इस योजना के तहत शामिल नहीं किए गए हैं।
  • मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत वहीं शुल्क शामिल किए गए जो विनियामक समिति अथवा मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग एवं भारत सरकार राज्य शासन द्वारा निर्धारित किए गए हैं।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करके  कामगार परिवार के बच्चे भी अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना साकार कर सकेंगे।
  • प्रदेश सरकार के इस निर्णय से राज्य के कामगार परिवार शिक्षा की ओर अग्रसर होंगे जिसके परिणाम स्वरुप राज्य में अशिक्षित दर में कमी आएगी।

Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana Statistics

Total applications14547
Applications recommended for sanction13207
Applications sanctioned12748

मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत पात्रता

  • आवेदक को मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक के माता/पिता मध्य प्रदेश शासन के श्रम विभाग में असंगठित कामगार के रूप में पंजीकृत हो।
  • छात्रों को इस योजना के द्वारा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं उसके अधीन संचालित पैरामेडिक साइंस के डिप्लोमा, डिग्री या सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने पर लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • प्रदेश शासन के वह सभी समस्त शासकीय एवं अनुदान प्राप्त महाविद्यालय विश्वविद्यालय जिनमें समस्त स्नातक और राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के तहत स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों, पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों में संचालित समस्त डिप्लोमा पाठ्यक्रमों एवं आईटीआई में प्रवेश प्राप्त करने पर विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मुहैया करवाया जाएगा।
  • प्रदेश सरकार या भारत सरकार के समस्त विश्वविद्यालय संस्थानों में संचालित किए जाने वाले ग्रेजुएशन प्रोग्राम एवं इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम में प्रवेश लेने पर छात्र इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।
  • विधि की पढ़ाई के लिए कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट या खुद के द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय या दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने पर विद्यार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।
  • अगर छात्रों द्वारा मेडिकल की पढ़ाई के लिए नीट प्रवेश परीक्षा के माध्यम से केंद्र या राज्य शासन के मेडिकल व डेंटल महाविद्यालय में एमबीबीएस/वीडियो अथवा महाविद्यालय में स्थित प्राइवेट मेडिकल के एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया गया है तो इस दशा में भी वह इस योजना का लाभ प्राप्त करने का पात्र माने जाएंगे।
  • इंजीनियरिंग के लिए जेईई मेंस में डेढ़ लाख के तहत आने वाली ट्रेन की स्थिति में शासकीय इंजीनियर महाविद्यालय में प्रवेश लेने पर संपूर्ण फीस एवं अनुदान प्राप्त महाविद्यालय में प्रवेश लेने पर डेढ़ लाख रुपए एवं वास्तविक शिक्षण शुल्क मे से जो कम है उस राशि का लाभ छात्रों को प्रदान किया जाएगा।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • ईमेल आईडी
  •  बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको पंजीयन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको पंजीयन करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने पंजीयन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको निम्नलिखित जानकारियां दर्ज करनी है।
  • विद्यार्थी का नाम
  • जेंडर
  • डेट ऑफ बर्थ
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • कैटेगरी
  • रिलीजन
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल एड्रेस
  • आधार नंबर
  • पंजीयन की योजना
  • राज्य
  • पता
  • डिस्ट्रिक्ट
  • ब्लॉक
  • पिन कोड
  • कैप्चा कोड
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको लॉगिन करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपनी लॉगिन क्रैडेंशियल्स दर्ज करके लॉगइन करना है।
  • अब आपको अप्लाई नाउ के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस एप्लीकेशन फॉर्म में आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक देना है।
  • इस प्रकार से आप मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की स्थिति जानने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको पंजीयन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको अपने आवेदन की स्थिति जाने के‌ विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपनी एप्लीकेट आईटी, एकेडमी एवं कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • अब आपको शो माय एप्लीकेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।

पाठ्यक्रमों की सूची कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको पाठ्यक्रम के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको अपने कोर्स टाइप का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके सर्च कोर्स के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने पाठ्यक्रम की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार से आप मुख्यमंत्री जन कल्याण प्रोत्साहन योजना के तहत पाठ्यक्रमों की सूची देख सकते हैं।

लॉगइन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने लॉगइनफॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म पर आपको अपनी एप्लीकेंट आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • अब आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार से आप लॉगइन कर सकते हैं।

संबंधित संस्थानों की सूची देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको संस्थाओं के सेक्शन के तहत अपनी आवश्यकता अनुसार निम्नलिखित विकल्पों में से किसी एक का चयन करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज कर देनी है।
    • राज्य जिसमें संस्था स्थित है
    • विभाग
    • संस्था कोड
    • एकेडमिक ईयर
    • कैप्चा कोड
  • इसके बाद आपको सर्च इंस्टिट्यूट एंड कोड के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।

विभिन्न प्रकार की रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया

Helping Number

Leave a Comment