मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2023: Jan Kalyan Sambal Yojana Form

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana :- मध्य प्रदेश सरकार ने गरीब मजदूर वर्ग के नागरिको को विभिन्न सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल नया सवेरा योजना की शुरुआत की है। मध्य प्रदेश नया सवेरा कार्ड योजना को कांग्रेस समर्थित सरकार द्वारा संशोधित रूप में सामाजिक सुरक्षा जैसी मुलभुत सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। देश में अधिकतर आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन कर रही है जिनको ध्यान में रखते हुए अनेको योजनाओ की शुरुआत की जाती है। कई परिस्थितियों में उन्हें समाज कल्याण एवं उत्थान के लिए शुरू की गयी योजनाओ का लाभ नहीं मिल पाता। इन सभी समस्याओ को देखते हुए मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना की शुरुआत की गयी है।

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana

Table of Contents

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana

भाजपा के समर्थन से मध्य प्रदेश में सरकार के बनने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री के द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना को शुरू किया गया था। मध्यप्रदेश नया सवेरा योजना 2023 के तहत असंगठित क्षेत्रो के श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी योजनाओ का लाभ दिलाने के लिए नए संबल कार्ड वितरित किये जा रहें हैं। मध्य प्रदेश में  शिवराज सिंह चौहान की सरकार के गिर जाने के बाद अब कांग्रेस समर्थित कमलनाथ सरकार द्वारा इस योजना में कई संशोधन किये गए हैं। मध्य प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में असंगठीय क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर वर्ग के लिए अनेको योजनाओं की शुरुआत कर रही है। अभी तक अनेको योजनाओं के माध्यम से मजदूर वर्ग के लोगो को लाभ पहुंचाया जा चूका है। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल नया सवेरा योजना के माध्यम से असंगठित क्षेत्रों के कामगारो को सम्बल कार्ड उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

Overview of Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2023

योजना का नाममध्य प्रदेश नया सवेरा योजना
आरम्भ की गईमध्यप्रदेश मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना
लाभार्थीअसंगठित क्षेत्रो के श्रमिक मजदूर
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यराज्य के मजदूरों को सहायता प्रदान करना
श्रेणीमध्य प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटhttp://shramiksewa.mp.gov.in/

मध्यप्रदेश नया सवेरा कार्ड – MP Naya Savera Card

मध्यप्रदेश जनकल्याण सम्बल योजना का नाम अब कांग्रेस समर्थित मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार ने MP Naya Savera Scheme 2023 रख दिया है। इस नया सवेरा योजना के तहत असंगठिर क्षेत्रो के कामगारों को सरकारी योजनाओ का लाभ पहुंचाने के लिए जनकल्याण संबल कार्ड/नया सवेरा कार्ड उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इन कार्ड को कार्ड के स्थान पर दिया जायेगा। इन कार्डों को भी पूर्व की भाति आधार से लिंक किया जायेगा। मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस प्रयास से असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले कामगारों को राज्य सरकार द्वारा शुरू की योजनानो का समय रहते लाभ दिया जा सकेगा। इस कार्ड के द्वारा कामगार को राज्य के अंदर चल रही सभी योजनाओ की जानकारी समय-समय पर प्रदान की जाती रहेगी। वर्तमान मुख्यमंत्री के द्वारा इस कार्ड को बदलने का निर्णय इस लिए लिया गया है जिससे पुराने कार्डो में लागु हुई पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की फोटो को हटा दिया जाये।

मध्य प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी

नया सवेरा जनकल्याण संबल योजना की प्रमुख विशेषताएं

मध्यप्रदेश नया सवेरा योजना के अंतर्गत सभी पंजीकृत असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूर नया सवेरा कार्ड के माध्यम से केंद्रीय और राज्य स्तर पर चलने वाली योजनाओ का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यहाँ हम आपको कुछ प्रमुख योजनाओ के बारे में जानकारी दे रहे है।

  • दुर्घटना की स्थिति में लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर
  • गर्भवती महिलाओं को मातृत्व की सुविधा
  • छात्रों को शिक्षा प्रोत्साहन
  • बिजली बिल की माफ़ी
  • बेहतर कृषि के उपकरण प्रदान करना,
  • अंत्येष्टि सहायता देना एवं निःशुल्क स्वास्थ्य देखभाल आदि
  • इस योजना के तहत अब लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना का भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे |
  • नया सवेरा कार्ड के रजिस्ट्रेशन के बाद पहले के महीने का बचा हुआ बिजली का बिल भी माफ़ कर दिया जायेगा।
  • केवल असंगठित क्षेत्र के गरीबी रेखा से नीचे जीवन निर्वाह कर रहे कामगारों को ही इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • इस योजना के तहत नया सवेरा कार्ड 2023 के लिए लाभार्थियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

इस योजना में अब सभी पंजीकरण मजदूर आयुष्मान भारत योजना का भी लाभ ले सकेंगे। सभी मजदूर बिना किसी प्रकार के शुल्क के बिजली बिल माफ़ी तथा अन्य व्यावहारिक सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना

मुख्यमंत्री नया सवेरा योजना पात्रता मानदंड

यदि आप भी असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तब आपको दिए गए आसान से पात्रता मानदंडों को पूरा करना पड़ेगा।

  • मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी मजदूर ही इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं।
  • मुख्यमंत्री जनकल्याण नया सवेरा योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले नागरिक ही ले सकते हैं।
  • यदि आपका परिवार मासिक 100 यूनिट तक ही बिजली का उपयोग करता है तब आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पेन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • असंगठित क्षेत्र का मजदूर कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र की कॉपी

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल नया सवेरा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

अगर आप ऊपर दिए गए पात्रता मानदंडो को पूरा करते हैं तब आप दिए गए आसान से चरणों के द्वारा मध्य प्रदेश नया सवेरा कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश जनकल्याण (Jan Kalyan) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपके सामने आपके सामने उपयोगकर्ता पुस्तिका खुल जाएगी जिसे पढ़ने के बाद आपको मेन्यू में दिए गए Login सेक्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक लॉगिन पैनल खुल जायेगा। यहाँ आपको अपना यूजर नाम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
  • आपके द्वारा लॉगिन किये जाने के बाद आपको वेबसाइट में “श्रमिक पंजीयन हेतु आवेदक की पहचान की पुष्टि आधार E KYC से करे” का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने जनकल्याण संबल नया सवेरा योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र खुल जायेगा। यहाँ आपको सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब अंतिम चरण में आप आप “समग्र से आवेदन का विवरण प्राप्त करे” विकल्प पर क्लिक कर दे। इस प्रकार आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना रजिस्ट्रेशन की स्थिति कैसे देखे?

आप दिए कुछ आसान से चरणों के द्वारा मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना रजिस्ट्रेशन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश जनकल्याण (Jan Kalyan) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “पंजीकरण की स्थिति जांचें” लिंक पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको दिए गए बॉक्स में 9 अंको की समग्र आईडी भरकर “सदस्य की जानकारी देखे” बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने जन कल्याण सम्बल पंजीकरण की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देंगी।

मध्य प्रदेश नया सवेरा कार्ड कैसे बनवाए?

मध्य प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के वह सभी मजदूर जो इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें अपने पुराने सम्बल कार्ड को बदल कर नया सवेरा कार्ड बनवाना होगा। इसके सम्बन्ध में सभी चरण निम्न प्रकार हैं।

  • सबसे पहले आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने निकटतम जन सेवा केंद्र (CSC Center) जाना होगा।
  • अब आपको केंद्र पर उपस्थित कर्मचारी को अपना आधार कार्ड तथा सम्बल कार्ड सत्यापन के लिए देना होगा। अधिकारी द्वारा आपके दस्तावेजों के सम्बन्ध में सभी स्तर पर जांच की जाएगी।
  • यदि आपके सभी दस्तावेजों से आपके नाम, पिता का नाम तथा अन्य जानकारी सामान पायी जाती है तब अधिकारी अपने विवेक से आपको नया सवेरा कार्ड जारी कर देगा।
  • दूसरी स्थिति अर्थात दस्तावेजों में आपके नाम, पिता का नाम तथा अन्य जानकारी के सामान न पाए जाने की स्थिति में आपको पुराने कार्ड में बदलाव के लिए कहा जायेगा।
  • यहाँ आप अपनी सुविधा के अनुसार निर्णय ले सकती हैं। आपके द्वारा आपके पुराने कार्ड में बदलाव किये जाने पर अधिकारी द्वारा आपको नया सवेरा कार्ड जारी कर दिया जायेगा।

पोर्टल पर अपना लॉगइन यूजरनेम पता करने की प्रक्रिया

अगर आपको अपना लॉगिन यूजरनेम नहीं पता तब आप नीचे दिए गए चरणों के द्वारा पोर्टल से इसकी जानकारी भी ले सकते है:

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश जनकल्याण (Jan Kalyan) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “यूजरनेम पता करें” का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है।
Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, इस पेज पर आपको अपने जिले तथा निकाय का चयन करना है।
  • सभी विवरण का चयन करने के बाद आप “रिपॉर्ट देखे” के लिंक पर क्लिक कर दे। इस प्रकार आप पोर्टल पर अपना यूजरनेम पता कर पाएंगे।

पोर्टल पर लॉगइन यूजर की जानकारी देखने की प्रक्रिया

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana
  • आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, यहाँ दिए गए स्थान में यूजर लिस्ट के लिंक पर क्लिक करके आप पोर्टल पर लॉगइन यूजर की जानकारी देख सकते हैं।

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana जिला डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको संबल पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको जिला Dashboard के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने अब नयी सूचि खुल कर आ जाएगी।
  • अब आपको अपने जिले के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने अब संबंधित जानकारी आ जाएगी।

निकाय डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया

  • आपको सबसे पहले संबल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको निकाय डैशबोर्ड पर क्लिक करना होगा।
  • आपको अब अपने जिले एवं स्थानीय निकाय का चयन करना होगा।
  • अब आपको डैशबोर्ड देखे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने अब निकाय डैशबोर्ड खुल जायेगा।

ग्राम पंचायत/जोन डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया

  • आवेदक को सबसे पहले संबल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • इसके बाद आपको ग्राम पंचायत/जोन डैशबोर्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको अब जिला, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत या जोन का चयन करना होगा।
  • इसके पश्चात आप डैशबोर्ड देखे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने अब संबंधित जानकारी आ जाएगी।

Contact Information

किसी भी प्रकार की परेशानी की स्थिति में आप दिए कांटेक्ट हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

1 thought on “मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2023: Jan Kalyan Sambal Yojana Form”

Leave a Comment