NPR Questions List: राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर NPR के अंतर्गत पूछे जाने वाले 21 सवालों की सूची

NPR Questions List | NPR Questions List in Hindi | राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर क्या है? | राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर एनपीआर

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार राष्ट्रीय जनसँख्या रजिस्टर (National Population Register) को अपडेट करने का मन बना चुकी है। इस लेख में हम आपको राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर NPR के अंतर्गत पूछे जाने वाले 21 सवालों की सूची [NPR Questions List] तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएँगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनसंख्‍या रजिस्टर (एनपीआर) को अपडेट करने की मंजूरी दी गयी है। इस 16वी जनसँख्या रजिस्टर अपडेट करने की प्रकिया के पीछे सरकार का उद्देश्य भारतीय नागरिको की सही गणना कर रह रहे नागरिको के बारे में जानकारी प्राप्त करना है।

National Population Register (NPR)

कांग्रेस शासनकाल के बाद होने जा रही इस जनगणना में 16वी बार राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) को अपडेट किया जायेगा। जिसको लेक्रर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सूत्रों के अनुसार इस बार 2010 की तुलना में NPR Questions List में कुछ नए सवालो को जोड़ा गया है। इस जनगणना प्रक्रिया में सभी नागरिकों को (NPR) के अंतर्गत कुछ नए सवालो के जवाब देने होंगे। इस बार राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अंतर्गत नागरिको से उनके माता-पिता के जन्म स्थान के बारे में जानकारी ली जाएगी। बताते चले की वर्ष 2010 में कुल 15 सवालों का जवाब देना था जबकि नए रजिस्टर में कई नए सवाल जोड़े गए हैं।

NPR Questions List

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर NPR के अंतर्गत पूछे जाने वाले सवाल

इस बार नागरिको को राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर NPR के अंतर्गत कुछ नए सवालो का जवाब देना होगा। यहाँ हम आपको NPR Questions List के अंतर्गत पूछे जाने वाले सवालो/प्रश्नो के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

माता-पिता के जन्म स्थान से सम्बंधित सवाल:- इस बार जिन सवालों का जवाब नागरिकों को पहली बार देना होगा उनमे माता-पिता के जन्म स्थान की जानकारी,  पासपोर्ट नंबर (अगर भारतीय हैं), वोटर आईडी कार्ड नंबर, पैन नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और यदि कोई स्थान बदल चुके है तो उसकी जानकारी उलब्ध करानी होगी

शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी:- केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अपडेट करने की प्रकिया में अतिरिक्त प्रश्न जोड़ने के पीछे नई जानकारिया हासिल करना बताया जा रहा है। सभी नागरिको को अपनी शैक्षणिक योग्यता से सम्बंधित जानकारी भी साझा करनी होगी।

बताते चले की इस बार 2010 की अपेक्षा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में 6 अन्य सवालो को जोड़ा गया है।

National Population Register (NPR) का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के सभी निवासियों के व्यक्तिगत ब्योरे का इकट्ठा करना है। आपको बता दे की इस योजना के शुरु होने से सरकार और नागरिको के बीच पारदर्शिता आएगी। National Population Register अपडेशन में असम को छोड़ कर बाकि सभी राज्यों को शामिल किया जायेगा। वर्ष 2021 की जनगणना के घर घर जाकर एनपीआर के तहत नागरिको से राष्ट्रीयता समेत 21 सवाल मालूम करे जायेंगे। इस रजिस्टर में नाम लिखवाना हर रहवासी के लिए आवश्यक है।

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर 15 सवालों की सूची

कांग्रेस शासनकाल में 2010 में हुई राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अपडेट करने की प्रक्रिया में पूछे गए 15 सवालो की सूची {NPR Questions List} इस प्रकार हैं:-

  • व्यक्ति का नाम
  • घर के मुखिया से सम्बन्ध
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • पति का नाम (यदि विवाहित है)
  • लिंग
  • जन्म की तारीख
  • वैवाहिक स्थिति
  • जन्म स्थान
  • राष्ट्रीयता (घोषित के रूप में)
  • सामान्य निवास का वर्तमान पता
  • वर्तमान पते पर रहने की अवधि
  • स्थायी निवास पता
  • व्यवसाय / गतिविधि
  • शैक्षणिक योग्यता

वर्ष 2020 में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में जोड़े गए सवाल

भाजपा समर्थित एनडीए शासनकाल में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में जोड़े गए प्रश्नो की सूची {NPR Questions List} इस प्रकार हैं:-

  • माता-पिता के जन्म का स्थान
  • निवास का अंतिम स्थान
  • आधार संख्या
  • वोटर आईडी कार्ड नंबर
  • मोबाइल फोन नंबर की जानकारी
  • ड्राइविंग लाइसेंस नंबर

हम उम्मीद करते है की राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर NPR के अंतर्गत पूछे जाने वाले 21 सवालों की सूची (NPR Questions List) की जानकारी आपको उपयोगी लगी होगी। आप इस जानकारी को अपने दोस्तों तथा परिवार के सदस्यों से जरूर शेयर करे।

यह भी पढ़ेराष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर टाइम टेबल और तिथि की जानकारी

हम उम्मीद करते हैं की आपको CAA/NRC से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।

यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।

4 thoughts on “NPR Questions List: राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर NPR के अंतर्गत पूछे जाने वाले 21 सवालों की सूची”

    • An orphan might not know about his/her parents but if the person is living in India for more than 8 years I guess he can apply for citizenship.

      Reply

Leave a Comment