पंजाब अनाज खरीद पोर्टल: anaajkharid.in ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Punjab Anaaj Kharid Portal Online | पंजाब अनाज खरीद पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | पंजाब अनाज खरीद पोर्टल क्या है | anaajkharid.in Portal

पंजाब सरकार के द्वारा पंजाब के किसानो के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग, पंजाब सरकार द्वारा किसानो की अनाज को बेचने को लेकर आने वाली समस्याओ के निपटारे के लिए Punjab Anaaj Kharid Portal की शुरुआत की है। हमारे देश में किसान अपने अनाज को बेचने को लेकर काफी परेशान रहते हैं। कई राज्यों में इस समस्या के निवारण के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरआत की जा चुकी है। इन पोर्टल के उपयोग से बहुत ही आसानी अनाज को बेचा जा सकता है। इसी क्रम में पंजाब सरकार द्वारा भी अनाज की ई खरीद के लिए अनाज खरीद पोर्टल को लांच किया है।  यहाँ इस लेख में हम आपकों Punjab Anaaj Kharid Portal के बारे में सम्पूर्ण विवरण, ऑनलाइन आवेदन प्रकिया तथा महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा करेंगे।

anaajkharid.in – पंजाब अनाज खरीद पोर्टल क्या है?

पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के द्वारा पंजाब अनाज खरीद पोर्टल को लांच किया गया है। इस पोर्टल के द्वारा राज्य सरकार किसानो से धन की अधिप्राप्ति का कार्य करेगी। पंजाब के किसानो के लिए anaajkharid.in पोर्टल अनाज की ई खरीद का कार्य करेगा। इस पोर्टल के माध्यम से मिलो के आवंटन तथा उनके पंजीकरण को भी ऑनलाइन किया जाएगा और साथ ही कई अन्य प्रकियाओं को भी पूरा किया जा सकेगा। यहाँ इस लेख में हम आपको Punjab Anaaj Kharid Portal पर आटा चक्की मिल पंजीकरण तथा आर्थिया पंजीकरण तथा मिलर पंजीकरण की प्रकिया के चरणों की जानकारी साझा करेंगे। वह सभी किसान जो ऑनलाइन अनाज खरीद पोर्टल पर आर्थिया और मिलर पंजीकरण करना चाहते हैं उन्हें इस लेख को शुरू से अंत तक पूरा पढ़ना होगा। आपके साथ इस लेख में दोनों प्रकार के पंजीकरण की जानकारी साझा की जाएगी।

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल

पंजाब अनाज खारिद पोर्टल 2022 ऑनलाइन आवेदन

पंजाब सरकार के द्वारा लांच किये गए www.anaajkharid.in पोर्टल पर धान खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रकिया को शुरू कर दिया गया है। पंजाब सरकार का उपभोक्ता मामले और पंजाब के खाद्य आपूर्ति विभाग पीडीएस को पुनर्जीवित करना चाहता है। इसी क्रम में ऑनलाइन धान की खरीद के लिए आनाज खरीद पोर्टल की शुरुआत की गयी है। यह डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पंजीकरण के साथ-साथ अनाज प्राप्त करने की प्रक्रियाओं को भी सुव्यवस्थित करेगा।

Highlights of Punjab Anaaj Kharid Portal

पंजाब लेबर कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

योजना का नामपंजाब अनाज खरीद पोर्टल
आरम्भ की गईपंजाब सरकार द्वारा
लाभार्थीकिसान
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यधान की ऑनलाइन खरीद की सुविधा
लाभखाद्य पदार्थों का सुचारू वितरण करना
श्रेणीपंजाब सरकार द्वारा
आधिकारिक वेबसाइटwww.anaajkharid.in/

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल का उद्देश्य

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग, पंजाब सरकार के सहयोग से शुरू किये गए इस पोर्टल को लांच किये जाने का प्रमुख कारण खाद्य पदार्थों का सुचारू वितरण करना है। इस पोर्टल को अर्थिया, आटा चक्की मिल के लिए आवेदन करने वाले किसानों को समर्पित किया गया है। पंजाब अनाज खरीद पोर्टल के माध्यम से किसानों की कई सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा, वही इस पोर्टल पर पंजीकृत किसान ऑनलाइन धान की बिक्री कर सकेंगे।

Features & Benefits of Punjab Anaaj Kharid Portal

  • पंजाब सरकार द्वारा अनाज खरीद पोर्टल को लांच किया गया है जिसका सञ्चालन खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग पंजाब के द्वारा किया जाएगा।
  • इस पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा ऑनलाइन मोड से धान अधिप्राप्ति का कार्य किया जायेगा।
  • इस वर्ष पंजाब सरकार किसानो से लगभग 170 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद करेगी जिसके किसानों और मिलरों को अनाज प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
  • वेबसाइटों का उचित कार्य खाद्यान्न के सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुचारू संचालन को बनाए रखने के लिए राज्य प्राधिकरण की सहायता करना है।
  • पंजाब अनाज खरीद पोर्टल पर दी जा रही सेवाओं का लाभ लेने के लिए किसानो को इस पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत कराना होगा।
  • यह पोर्टल पूरी तरह से अर्थिया, आटा चक्की मिलो के लिए आवेदन करने वाले किसानों के लिए समर्पित होगा। Punjab Anaaj Kharid Portal के माध्यम से इस बात को सुनिश्चित किया जायेगा की राज्य में खाद पदार्थों का सुचारू रूप से वितरण हो।

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल आवेदन हेतु पात्रता

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल पर आवेदन करने के लिए आपको दिए गए कुछ पात्रता मानदंडों को अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा।

  • केवल पंजाब के स्थायी निवासी किसान ही Anaaj Kharid Portal पर आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
  • वह सभी किसान जिनके पास आय तथा फसल उत्पादन का विवरण है वह ऑनलाइन पोर्टल पर अनाज की ई खरीद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • इसपोर्टल पर आवेदन करने के लिए आवेदक को सरकार द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों को पूरा करना अनिवार्य है।

स्माम किसान योजना 

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल महत्वपूर्ण दस्तावेजों का विवरण

  • आधार कार्ड
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड कॉपी
  • कैंसिल चेक
  • राशन कार्ड की कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र लाइसेंस कॉपी

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल पर आर्थीया पंजीकरण कैसे करे?

आप कुछ आसान से चरणों को फॉलो करके पंजाब अनाज खरीद पोर्टल आर्थीया पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए आपको दिए गए आसान से चरणों का पालन करना होगा –

  • सबसे पहले आपक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, पंजाब सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
पंजाब अनाज खरीद पोर्टल
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Arthiya Registration (अर्थिया रजिस्ट्रेशन)” के सेक्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, इस पेज पर आपको दिए गए स्थान में अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर देना है।
पंजाब अनाज खरीद पोर्टल
  • आपको अपने मोबाइल फ़ोन पर एक OTP प्राप्त होगा, आपको इस OTP को निर्धारत स्थान मे भरकर “Continue” के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने का नया पेज खुल जायेगा, यहाँ आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना नाम, पेन नंबर, लाइसेंस नंबर, ईमेल आईडी आदि को भर देना है।
  • इसके बाद आपको दिए गए स्थान में कैंसिल चेक, लाइसेंस कॉपी फोटो, पेन कॉपी को अपलोड कर देना है। अब बैंक विवरण सेक्शन में बैंक का विवरण भरना होगा और प्रोपराइटर की डिटेल्स को भर दे।
  • सभी विवरण की जांच करने के बाद आप “Submit” के बटन पर क्लिक कर दे। अब आपको एक पावर्ती संख्या प्राप्त हो जाएगी।

आटा चक्की मिल के लिए पंजीकरण कैसे करे?

आप कुछ आसान से चरणों को फॉलो करके आटा चक्की मिल के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए आपको दिए गए आसान से चरणों का पालन करना होगा –

  • सबसे पहले आपक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, पंजाब सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Miller Registration (अनाज खरीद)” के सेक्शन पर क्लिक कर देना है।
Miller Registration
  • आपके द्वारा इस सेक्शन पर क्लिक किए जाने के बाद एक अन्य पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको नए उपयोगकर्ता होने की स्थिति में “Registration” के सेक्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अगर अपने पहले ही anaajkharid.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा चुके है तब सीधे “Login” के सेक्शन पर क्लिक कर दे। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, यहाँ आपको दो विकल्प दिए जायेंगे।
    • Apply for Provisional Permission
    • Final Registration of Nice Rice Mill
Punjab Anaaj Kharid Portal Online
  • आपनी आवश्यकता के अनुसार किसी एक विकल्प का चयन करे जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा।
  • आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण जैसे: – अपना नाम, आवासीय पता, आदि को भरकर “Submit” के बटन पर क्लिक कर देना है।

आपके द्वारा सबमिट के बटन पर क्लिक किये जाने के बाद अनाज खरीद पोर्टल आटा चक्की मिल के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

फार्मर रजिस्ट्रेशन कैसे करे ?

  • सवर्पर्थम आपको योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने होम पेज खुल जयेगा।
  • अब आपको इस होम पेज पर फार्मर रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन टाइप का सिलेक्शन करना होगा।
  • आपको इसमें इंडियन /रेजिडेंट इंडियन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने ऑप्शन खुल कर आ जायेगा। आपको जिसमे अपना नाम मोबाइल नंबर ,बैंक अकाउंट डिटेल्स , आरथिया डिटेल्स को दर्ज करना होगा। अब आपको सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।

anaajkharid.in पोर्टल लॉगिन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, पंजाब सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको मेन्यू में लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
anaajkharid.in Login
  • इस पेज पर आपको लॉगिन फॉर्म दिखाई देगा, आपको इस लॉगिन फॉर्म में यूजर नाम, पासवर्ड और कॅप्टचा कोड को भरते हुए “Login” के बटन पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार आप पंजाब अनाज खरीद पोर्टल (anaajkharid.in) पर लॉगिन कर सकते हैं।

Contact Information

इस लेख में पंजाब अनाज खरीद पोर्टल से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा किया गया है। अगर आप अभी आटा चक्की मिल के लिए पंजीकरण अथवा Punjab Anaaj Kharid Portal Registration के समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना कर रहे हैं तब आप हेल्पलाइन नंबर ईमेल आईडी के द्वारा अधिकारियो से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

  • Helpline Number- 7743011156, 7743011157
  • Email Id- anaajkharidpb@gmail.com
Apply for Provisional Permission for New Rice MillClick here
Fixation/Enhancement of Capacity of Rice MillClick here
Final Registration of New Rice MillClick here

यह भी पढ़े – पंजाब शिकायत पोर्टल पंजीकरण, ऑनलाइन शिकायत दर्ज कैसे करे

हम उम्मीद करते हैं की आपको पंजाब अनाज खरीद पोर्टल (anaajkharid.in) से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।

यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।

Leave a Comment