Rajasthan Sampark Portal Complaint Registration Online Status

Rajasthan Sampark Portal :- राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के द्वारा राज्य के नागरिको विभिन प्रकार की सुविधा प्रदान करने के लिए राजस्थान संपर्क पोर्टल का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से राज्य के सभी लोगो को उनकी किसी भी प्रकार की समस्य का समाधान दर्ज करने के लिए सरकार के द्वारा मौका प्रदान किया जायेगा। इस पोर्टल की सहायता से आप पंचायत समिति एवं जिला स्तर पर राजस्थान सम्पर्क केन्द्रों पर शिकायतों को नि:शुल्क दर्ज करा सकते हैं, जिसके बाद उनकी समस्या का समाधान किया जायेगा ।

राजस्थान जन सूचना पोर्टल

Rajasthan Sampark Portal 2024

आप अपनी किसी भी प्रकार की शिकायत राजस्थान संपर्क पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करा सकते है। इस पोर्टल के द्वारा राजस्थान के स्थायी निवासियों की समस्याओ के समाधान का कार्य किया जायेगा। अब आपको अपनी शिकायतों के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, आप इस पोर्टल पर ऑनलाइन मोड में अपनी शिकायत दर्ज कराकर त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने संपर्क पोर्टल हेल्पलाइन नंबर भी शुरू की है जिसके माध्यम से आपकी समस्याओ का समाधान किया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से आपके द्वारा अपनी शिकायत दर्ज कराने पर आपकी समस्या का  समाधान 6 महीने के अंदर कर दिया जायेगा जिससे आपके समय की बचत होगी।

Rajasthan Sampark Portal

राजस्थान संपर्क पोर्टल 2024 प्रमुख तथ्य

योजना का नामRajasthan Sampark Portal 2024
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा
लाभार्थीराज्य के निवासी
शिकायत पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यलोगो की शिकायत का निवारण करना
लाभजनसमस्याओं का त्वरित समाधान
श्रेणीराजस्थान सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटsampark.rajasthan.gov.in/

Objective of Rajasthan Sampark Portal

हम जानते हैं कि पहले के समय में किसी भी समस्या की शिकायत के लिए हमें सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। जिससे राजस्थान के नागरिकों का समय और ऊर्जा दोनों व्यर्थ हो जाती थी, फिर जल्दी किसी समस्या का समाधान नहीं हो पता था। इसलिए राजस्थान सरकार ने बहुत ही आसान तरीके से शिकायत दर्ज करने  लिए संपर्क पोर्टल राजस्थान 2024 शिकायत पंजीकरण पोर्टल को शुरू किया है।

राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गयी इस ऑनलाइन सुविधा के ज़रिये राज्य के लोगो को किसी सरकारी दफ्तर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से घर बैठे इंटरनेट की सहायता से राजस्थान संपर्क पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस ऑनलाइन पोर्टल का उद्देश्य नागरिकों को एक केंद्रीकृत मंच प्रदान करना है, जिससे इस सुविधा के ज़रिये राजस्थान के लोगो के समय की बचत हो।

राज किसान साथी पोर्टल 

Sampark Portal 2024 के लाभ

  • राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गयी इस सुविधा का लाभ राज्य के सभी नागरिक उठा सकते हैं।
  • राजस्थान संपर्क पोर्टल जन सामान्य की समस्याओं को दर्ज करने और शिकायतों का निवारण पाने का प्रयास है।
  • इस सुविधा के ज़रिये कार्यालय में बिना उपस्थित हुए समस्याओं को ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा मिली है।
  • राज्य के लोग पंचायत समिति एवं जिला स्तर पर राजस्थान सम्पर्क केन्द्रों पर शिकायतों को मुफ्त दर्ज करा सकते हैं।
  • लोगों के लिए सिटीजन कॉल सेंटर (181) पर फ़ोन के माध्यम से शिकायतों को दर्ज कराने व् उसकी सूचना प्राप्त करने की मुफ्त  सुविधा प्रदान की है।
  • राजस्थान संपर्क पोर्टल के माध्यम से लोगो के समय की भी बचत होगी और उनको कही जाने की आवश्यकता भी नहीं होगी।
  • इस सुविधा के ज़रिये आप घर बैठे ही ऑनलाइन जान शिकायत विभाग राजस्थान में शिकायत दर्ज कराने का प्रावधान किया है।
  • राज्य सरकार पारदर्शिता और कम से कम शिकायतों को सुनिश्चित करके नागरिक सेवा वितरण में उत्कृष्टता लाने के लिए लगातार समाधानों का प्रयास कर रही है।
  • लोगो को सही सेवा सुनिश्चित करने की दीक्षा के रूप में, “राजस्थान संपर्क” नामक एक परियोजना को आईटी और संचार विभाग के माध्यम से लागू किया जा रहा है।
  • राजस्थान संपर्क पोर्टल माध्यम से किसी भी सरकारी विभाग या कार्यालय के खिलाफ भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  • इस सुविधा के ज़रिये आप शिकायत दर्ज करते हैं तो आपकी शिकायत पर 6 महीने के अंदर जाँच की जाएगी।

शिकायत पंजीकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश

  • शिकायत लिखते समय सुचना को पूरा तथा बिंदुवार लिखना आवश्यक है।
  • जब किसी समस्या से सम्बंधित शिकायत लिखते हैं तो उसमें अपना अपना मोबाइल नंबर, फ़ोन नंबर, पहचान नंबर  अवश्य दर्ज करें, जिससे कि आपको एस. एम्.एस. के द्वारा सूचित किया जा सके |
  • अगर अपने भूतकाल में कोई शिकायत दर्ज कराइ है तो उसका सन्दर्भ देना आवश्यक है।
  • शिकायत करते समय न्यायिक रूप से विचाराधीन वादो को दर्ज न करें।
  • जब आप किसी समस्या को लिखते हैं तो उस समस्या की श्रेणी जैसे- समस्या निजी है, या सार्वजानिक है या राजकीय कर्मचारी की है आदि को जरूर दर्ज करें।
  • जो आप शिकायत दर्ज करतें हैं तो उसके बाद आपको एक रेफरेन्स नंबर मिलता है जिसको अपने भविष्य के लिए याद रखना है।
  • यदि आप गलत शिकायत दर्ज करते हैं तो उसके उत्तरदायी स्वयं परिवाद होगा।
  • शिकायत दर्ज करते समय दस्तावेज Output Resolution(ppi) 150 पर स्कैन करना है।
  • सूचना के अधिकार के लिए यहाँ शिकायत दर्ज नहीं करे, एवं उसके लिए सम्बंधित विभाग से संपर्क करे।

राजस्थान संपर्क पोर्टल 2024 ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण कैसे करे?

आपके द्वारा ऊपर दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा किये जाने की स्थिति में आप दिए गए चरणों के द्वारा ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।   

  • सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
Rajasthan Sampark Portal
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “शिकायत दर्ज करे” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
Rajasthan Sampark Portal
  • इस पेज पर आपको “Register Grievance” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
Rajasthan Sampark Portal
  • इस दिए गए फॉर्म में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी का विवरण जैसे- मोबाइल नंबर, शिकायतकर्ता का नाम, शिकायत विवरण आदि दर्ज करनी है और फिर अपने दस्तावेज़ों को अपलोड करके “Submit” बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस तरह आपका राजस्थान संपर्क पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन सफल हो जायेगा।

Sampark Portal Rajasthan, शिकायत पंजीकरण की स्थिति कैसे जांचे?

  • सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “शिकायत की स्थिति देखे” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
Rajasthan Sampark Portal
  • इस पेज पर आपको  “Grievance Id / Mobile No” दर्ज करके और कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद आपको “View” के बटन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने आवेदक की स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी।

Feedback/Suggestion देने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको मेन्यू बार में “Feedback ” के लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • अब आप Feedback & Suggestion के लिंक पर क्लिक करें।
Rajasthan Sampark Portal
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको अपना Grevience आईडी, मोबाइल नंबर, फीडबैक आदि को भर देना है।
  • सभी जानकारियों को भरने के बाद आप दिए गए “Submit” के बटन पर क्लिक कर दें, इस प्रकार आप आसानी से अपना फीडबैक दर्ज करा सकते हैं।

Suggestion Status चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “फीडबैक“ के लिंक पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको सजेशन स्टेटस पर क्लिक करना है अब नए पेज पर आपको सभी पूछी गयी जानकारियों जैसे: – सजेशन आईडी और कैप्चा कोड आदि को भर देना है।
Rajasthan Sampark Portal
  • सभी जानकारियों के विवरण को भरने के बाद आप दिए गए व्यू के बटन पर क्लिक कर दे। इस प्रकार आप सजेशन स्टेटस की जांच कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको सिटीजन कार्नर में Download Application Form के विकल्प पर क्लिक कर दे।
  • आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, इस पेज पर आप अपनी इच्छा के अनुसार इंग्लिश और हिंदी में एप्लीकेशन फॉर्म की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान संपर्क मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको गेट ऐप के लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके सेंड ऐप लिंक के ऑप्शन पर क्लिक करे ।
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा जिसमें ऐप की लिंक होगी।
  • आपको इस ऐप के लिंक पर क्लिक करके राजस्थान संपर्क मोबाइल ऐप को अपने मोबाइल फ़ोन में इनस्टॉल कर लेना है।

शिकायत का पुनस्मरण की स्थिति कैसे जांचे?

  • सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको शिकायत का पुन स्मरण के लिंक पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
Rajasthan Sampark Portal
  • इस पेज पर आपको सभी पूछी गयी जानकारियों  को भर देना है।
  • सभी जानकारियों के विवरण को भरने के बाद आप व्यू के बटन पर क्लिक कर दे।

Leave a Comment